Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोमांच का एहसास कराएगी भारत की ये खतरनाक सड़के, जरा सी चूक बन सकती हैं जानलेवा

आज इस कड़ी में हम आपको भारत की सबसे खतरनाक और रोमांचक सड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सफर मजबूत दिल वाले ही कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 11:52:05

रोमांच का एहसास कराएगी भारत की ये खतरनाक सड़के, जरा सी चूक बन सकती हैं जानलेवा

रोड ट्रिप करना कई लोगों को पसंद होता हैं जिसमें अपनी बाइक लेकर लोग बस घूमने के लिए निकल जाते हैं। लेकिन इस विशालकाय देश में कई रोड ऐसे हैं जहां का मजा किया लोगों के लिए सजा बनता हैं। भारत में कई ऐसी खतरनाक सड़के हैं जहाँ अच्छे अच्छे ड्राईवर गाड़ी ड्राइव करने से हिचकिचाते है। ड्राइविंग में हुई जरा सी चूक इन सड़कों पर जानलेवा साबित हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको भारत की सबसे खतरनाक और रोमांचक सड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सफर मजबूत दिल वाले ही कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन सड़कों के बारे में।
travel places,indian places,dangerous indian road खारदुंग ला दर्रा

खारदुंग ला पास भारत की सबसे खतरनाक सडको में से प्रमुख सडक मानी जाती है। यह सड़क जम्मू और कश्मीर में 5602 मीटर पर स्थित खारदुंग ला पास से होकर गुजरती है। यह मार्ग भारत में जम्मू और कश्मीर राज्य के लेह क्षेत्र से लेकर चीन के काशगर तक फैला हुआ है। खारदुंग ला दर्रा भारत की सबसे खतरनाक मार्गो के साथ साथ सबसे अधिक देखे जाने वाली सडको में भी एक है। जहाँ अक्सर पर्यटक इस रोमंचक दर्रे की यात्रा पर जाते है। travel places,indian places,dangerous indian road चांग ला पास

चांग ला पास हिमालय क्षेत्र में चांगथांग पठार का प्रवेश द्वार 5360 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चांग ला पास या मोटरेबल माउंटेन रोड पहाड़ी के बीच का मार्ग है जो अक्सर बर्फ से ढका होता है। और यहाँ के मार्ग फिसलन भरे होते है जिससे अच्छे अच्छे ड्राईवर इस दर्रे से जाने से घबराते है। यहाँ अनुभवहिन् ड्राइवरों के गाड़ी ड्राइव ना करने की भी सलाह दी जाती है। और खतरनाक मार्ग के साथ यह दर्रा अधिक उचाई पर स्थित है जिससे कोई भी व्यक्ति इस जगह पर जाड्या समय तक नही ठहर सकता है। और चांग ला पास में सांस फूलने के कारण बड़ी संख्या में चोकिंग की घटनाएं सामने आई हैं। travel places,indian places,dangerous indian road स्पीति घाटी

स्पीति घाटी में दुनिया के सबसे दूरदराज और सबसे ऊंचे गांव स्थित हैं। हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी कई साहसिक पर्यटकों को आमंत्रित करता है। स्पीति घाटी से होकर जाने वाली सड़के बहुत ऊँची और सकरी सड़के है, जो खतरों से भरी हुई है। सुन्दर परिदृश्य के साथ स्पीति घाटी खतरनाक सड़कों के संग्रह का एक प्रमुख उदाहरण है। लेकिन स्पीति घाटी खतरों के साथ साथ रोमांच से भी भरी हुई है, और पर्यटक यहाँ खतरों से बाकिब होने के बाबजूद भी इस रोमंचक जगहें जाने से अपने आप को नही रोक पाते है। travel places,indian places,dangerous indian road ज़ोजी ला पास

लेह-श्रीनगर राजमार्ग पर 3538 मीटर की ऊँचाई पर स्थित ज़ोजी ला पास भारत की सबसे खतरनाक सडको में से एक है। ज़ोजी ला पास का भारत में सबसे खतरनाक सड़कों में सूचीबद्ध होने का मुख्य कारण बारिश के मौसम की चरम स्थिति है। भारी बारिश और अचानक भूस्खलन के कारण यह सड़क एक कीचड़ भरे रास्ते में बदल देता है, जो कि घातक दुर्घटनाओं का निमंत्रण है। और इस मौसम के दौरान इस मार्ग पर गाड़ी चलाना मौत के मुह में जाने के बराबर माना जाता है, क्योंकि आगे मार्ग पर क्या हो सकता है यह किसी को पता नही होता। travel places,indian places,dangerous indian road किन्नौर रोड

यह सड़क हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ती है। लगभग 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मार्ग भारत के रोमांचक सडको में से एक है। इस सड़क को बासपा नदी के ऊपर पहाड़ों के किनारे को काटकर बनाई गई है, जो इतना नीचे है, कभी-कभी आपको बहते पानी को देखने के लिए झांकना पड़ता है। आपको बता दे किन्नौर रोड एक और सुंदर ड्राइव है, जिसमें एक बहुत बड़ा खतरा नहीं है। और यह सड़क रोमांच प्रेमियों की ट्रिप के लिए भारत की सबसे रोमांचक सडको में से एक है। travel places,indian places,dangerous indian road रोहतांग दर्रा

हिमालय की पूर्वी पीर पंजाल रेंज पर 3979 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह दर्रा हिमाचल प्रदेश के मनाली में सबसे सुंदर आकर्षणों में से एक है। रोहतांग दर्रा एक खतरनाक मार्ग के साथ साथ हिमाचल प्रदेश का प्रमुख पर्यटक स्थल भी है, जो खतरों के बाबजूद भी बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। रोहतांग का अर्थ है ‘लाशों का मैदान’, जो इसके साथ जुड़े खतरे का सुझाव देता है। और यह दर्रा भूस्खलन और चरम जलवायु परिस्थितियों के लिए असुरक्षित है। और अक्सर इस मौसम के दौरान रोहतांग दर्रा की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। travel places,indian places,dangerous indian road लेह मनाली हाईवे

लेह मनाली हाईवे कोई साधारण सड़क नहीं है; यह एक गंदगी-बजरी सड़क है। जो लाहौल और स्पीति की खूबसूरत घाटियों से होकर गुजरती है। 479 किलोमीटर लंबा एक विस्मयकारी मार्ग जो चुनोतियों से भरी हुई है। इसीलिए सड़क पर चलते समय सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि सड़क पर बहुत अधिक भूस्खलन होता है। लेह-लद्दाख की लोकप्रियता के कारण, सड़क अक्सर भीड़भाड़ वाली होती है। और लेह मनाली हाईवे केवल गर्मियों में खुली होती है क्योंकि सर्दियों में भारी बर्फ़बारी के कारण अक्सर यह मार्ग बंद रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका