Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Monsoon Travel Tips : घूमने जाएं तो इन बातों का रखें ध्यान, पूरी तरह से एंजॉय कर पाएंगे ट्रिप

आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका बरसात में घूमने जाते समय ध्यान रखा जाए तो आप अपने ट्रिप को पूरी तरह से एंजॉय कर पाएंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Jul 2022 5:08:24

Monsoon Travel Tips : घूमने जाएं तो इन बातों का रखें ध्यान, पूरी तरह से एंजॉय कर पाएंगे ट्रिप

मानसून का सीजन जारी हैं जिसमें मौसम सुहाना बना रहता है। ऐसे मौसम में सभी का घूमने-फिरने का मन होता हैं और वे किसी खूबसूरत जगह की तलाश में होते हैं जहां दोस्तों या परिवार संग घूमने का आनंद लिया जा सके। बरसात में घूमने का मजा तो जरूर आता हैं लेकिन कई बार इसकी वजह से कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ जाता हैं। ऐसे समय में घूमने जाने के लिए सही प्लानिंग होना बहुत जरूरी हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका बरसात में घूमने जाते समय ध्यान रखा जाए तो आप अपने ट्रिप को पूरी तरह से एंजॉय कर पाएंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

monsoon travel tips,holidays travel,tourism सोच-समझकर कर चुनें डेस्टिनेशन

परिवार या दोस्तों के साथ मानसून ट्रिप पर जा रहे हैं तो किसी ऐसी जगह का चयन करें जहां बारिश में सुकून के पल बिता सकें। बारिश के मौसम में पहाड़ी जगहों पर जाने से बचना चाहिए। बरसात में बादल फटने या पहाड़ खिसकने से अक्सर रास्ते बंद हो जाते हैं और बाढ़ की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आप सफर में फंस सकते हैं। लैंडस्लाइड होने और बादल फटने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है, तो ऐसी जगहों पर जाना पूरी तरह से अवॉयड करें।

सही कपड़ों का चयन

बारिश के मौसम में ऐसे कपड़ों का चुनाव करें जो भीगने के बाद आसानी से सूख जाते हैं साथ ही गर्म कपड़े भी साथ रखें। क्योंकि बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंड भी हो जाती है ऐसे में अगर बीमार नहीं होना चाहते तो कपड़े पैक करते समय गौर फरमाएं। कॉटन और नायलॉन बेस्ट होते हैं इस मौसम के लिए।

monsoon travel tips,holidays travel,tourism वाटरप्रूफ बैग

मानसून सफर के दौरान सामान के लिए वाटरप्रूफ बैग साथ ले जाएं। बारिश होने पर आपके बैग के भीगने की संभावना होती है लेकिन वाटरप्रूफ बैग के कारण सामान बरसात के पानी से खराब नहीं होता।

छाता और रेनकोट रखें साथ

बारिश के दौरान ट्रैवल कर रहे हों तो सबसे जरूरी चीज जो आपके पास होनी चाहिए वह है छाता और रेनकोट ताकि आप बारिश में भींगने से बच जाएं। कभी-कभार बारिश में भीगना सभी को अच्छा लगता है लेकिन हर दिन बारिश में भीगने से आपकी तबीयत खराब हो सकती है और फिर ट्रिप का मजा खराब हो सकता है इसलिए अपने साथ छाता और रेनकोट दोनों चीजें रखें।

monsoon travel tips,holidays travel,tourism हेल्दी स्नैक्स रखें साथ

बारिश की वजह से कई बार बाहर निकलना मुमकिन नहीं हो पाता तो ऐसे में खाने-पीने की परेशानी न हो, इसके लिए अपने साथ कुछ हेल्दी स्नैक्स जरूर कैरी करें खासतौर से अगर आप फैमिली के साथ ट्रिप पर निकले हों तब। प्रोटीन, फाइबर रिच स्नैक्स ट्रिप के दौरान भी आपको सेहतमंद रखने का काम करेंगे।

ऐसे होने चाहिए आपके जूते

बारिश के मौसम में जगह-जगह कीचड़ और फिसलन की वजह से गिरने का डर रहता है लिहाजा कंफर्टेबल सैंडल्स या फिर ऐसे शूज चुनें जिसका सोल अच्छा हो। इसके अलावा वेलिंगटन बूट्स या गमबूट्स भी बारिश के मौसम के लिए परफेक्ट हैं। साथ ही एक लाइटवेट स्नीकर भी साथ रखें। लाइट कलर के न्यू शूज इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि यह कीचड़ लगकर गंदे हो जाएंगे।

monsoon travel tips,holidays travel,tourism जरूरी दवाइयां हों साथ

बारिश के मौसम में अक्सर पानी और कीचड़ की वजह से मच्छर और कीड़े-मकोड़े ज्यादा पनपने लगते हैं जिससे बीमारियों का खतरा रहता है। मानसून में सर्दी, जुकाम और खांसी के साथ ही वायरस फ्लू ये सब आम समस्याएं हैं। लेकिन ये आपके ट्रिप को चौपट कर सकती हैं तो बेहतर होगा आप अपने साथ कुछ जरूरी दवाइयां रखें।

पावर बैंक रखें साथ

ये काफी जरूरी है कि आप अपने साथ पावर बैंक को रखें। इसके अलावा अगर आप ट्रैकिंग वगैराह के लिए जा रहे हैं तो कुछ एक्सट्रा बैटरी को साथ में रखें। monsoon travel tips,holidays travel,tourism वेदर न्यूज पर रखें नजर

वैसे तो मौनसून के दौरान यात्रा करना मजेदार और रोमांचक हो सकता है लेकिन कई बार भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलजमाव और बाढ़ जैसी परिस्थितियां भी बन जाती हैं और उन जगहों पर यात्रा करना खतरनाक हो सकता है लिहाजा आप जहां जाने वाले हैं उस जगह की वेदर रिपोर्ट पर जरूर नजर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका