न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के इन देशों में महिलाओं को मिलती हैं पीरियड्स के दिनों में छुट्टी

महिलाएं अपना जीवन त्याग और बलिदान के साथ जीती हैं जिसमें परिवार के लिए प्यार और फिक्र होती हैं। महिलाओं को उनके जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं जिसमें से एक हैं पीरियड्स अर्थात मासिक चक्र जो करीब 28 दिनों के समय अंतराल के बाद फिर से आता हैं। इन दिनों में सफर करना काफी मुश्किल होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Mar 2022 3:36:04

दुनिया के इन देशों में महिलाओं को मिलती हैं पीरियड्स के दिनों में छुट्टी

महिलाएं अपना जीवन त्याग और बलिदान के साथ जीती हैं जिसमें परिवार के लिए प्यार और फिक्र होती हैं। महिलाओं को उनके जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं जिसमें से एक हैं पीरियड्स अर्थात मासिक चक्र जो करीब 28 दिनों के समय अंतराल के बाद फिर से आता हैं। इन दिनों में सफर करना काफी मुश्किल होता है। कमर दर्द, पीठ दर्द जैसी कई परेशानियों का कारण उन्हें काम करने में काफी दिक्कत होती हैं। ऐसे में कई देशों में माहवारी के दिनों में लड़कियों को 2 से 3 दिन की छुट्टियों का प्रावधान तय किया गया है। आज इस कड़ी में हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं।

womens day 2022 periods par desh me chhuti,period leave in countries,period leave in companies,menstrual leave in countries

चीन

चीन के अंदर भी यह कानून बनाया गया है कि महिलाओं को माहवारी के दिनों में अवकाश दिया जाए। वैसे चीन के अंदर इस कानून को बनवाने के लिए यहाँ की महिलाओं ने बड़े स्तर पर आन्दोलन किया था। यहाँ कानून है कि डॉक्टर द्वारा सर्टिफिकेट देने पर कि हाँ महिला के पीरियड चल रहे हैं तभी यहाँ दो से तीन दिन का अवकाश दे दिया जाता है। महिला कमर्चारी अस्पताल से सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद एक या दो दिन की छुट्टी ले सकती हैं।

womens day 2022 periods par desh me chhuti,period leave in countries,period leave in companies,menstrual leave in countries

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया के अंदर भी यह कानून बनाया जा चुका है कि कम्पनियों को पीरियड्स के दिनों में औरतों से कम काम लेना होगा और अगर महिला को जरूरत है तो उसको छुट्टी भी देनी होगी। वैसे इस देश में अभी कुछ कम्पनियां इस कानून को मान नहीं रही हैं। इंडोनेशिया महिलाओं को महीने में दो दिन की मासिक धर्म की छुट्टी देता है। हालांकि शायद ही महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं। क्योंकि छुट्टी लेने के लिए उन्हें एक खतरनाक फिजिकल एक्जाम से गुजरना पड़ता है।

womens day 2022 periods par desh me chhuti,period leave in countries,period leave in companies,menstrual leave in countries

साउथ कोरिया

साउथ कोरिया में वुमन वकर्स को 2001 में मासिक धर्म की छुट्टी दी गई थी। कोरिया के पुरूष इस छुट्टी को भदेभाव के रूप में देखते हैं। साउथ कोरिया में जो नियोक्ता पीरियड लीव देने से इंकार करते हैं, उन्हें दो साल तक की जेल हो सकती है। यह कानून पारित होने के बाद से यहाँ रोजगार के अंदर महिलाओं की भागेदारी बढ़ती जा रही है।

womens day 2022 periods par desh me chhuti,period leave in countries,period leave in companies,menstrual leave in countries

ताइवान

ताइवान ने कुछ ही समय पहले मासिक धर्म अवकाश कानून बनाया है। देश के रोजगार में लैंगिक समानता अधिनियम में 2013 का संशोधन महिला श्रमिकों को वर्ष में 3 दिन पीरियड्स लीव देता है। वैसे इस देश में कई निजी कम्पनियों ने यह प्रावधान भी किया है कि पीरियड के दिनों में वह घर से भी काम कर सकती हैं।

womens day 2022 periods par desh me chhuti,period leave in countries,period leave in companies,menstrual leave in countries

जाम्बिया

जाम्बिया में वुमेन एम्प्लॉयीज को हर महीने एक दिन की पीरियड लीव दी जाती है। महिलाओं के लिए मासिक धर्म की छुट्टी का विचार रूस में भी 2013 में भी आया था, लेकिन इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ।

womens day 2022 periods par desh me chhuti,period leave in countries,period leave in companies,menstrual leave in countries

जापान

हम सब जानते हैं पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन दिनों में सफर करना काफी मुश्किल होता है। कमर दर्द, पीठ दर्द जैसी कई परेशानियों का कारण उन्हें काम करने में काफी दिक्कत होती हैं। ऐसे में जापान में सालों पहले इस बात को लेकर आवाज उठाई गई थी। लेकिन, दूसरे विश्व युद्ध यानी 1947 में लड़कियों और महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में छुट्टियों के लिए कानून बन गए। हालांकि, इस दौरान कंपनी अपने कर्मचारियों को पैसे देगी या नहीं देगी ये उस पर निर्भर करता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस नियम के बावजूद ज्यादातर महिलाएं छुट्टी नहीं लेती क्योंकि उनका मानना है कि पीरियड्स के दौरान उन्हें समाज में हेय दृष्टि से देखा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार