न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन बातों को ध्यान में रख अपने ट्रेवल को बना सकते हैं बजट फ्रेंडली, आइये जानें

ट्रैवलिंग करना हमेशा मजेदार और दिलचस्प होता है। लेकिन महंगाई के चलते कई बार यह शौक पूरा नहीं हो पाता। बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिनको बजट की टेंशन होने लगती है और वे घूमने नहीं जा पाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Feb 2023 7:34:51

इन बातों को ध्यान में रख अपने ट्रेवल को बना सकते हैं बजट फ्रेंडली, आइये जानें

ट्रैवलिंग करना हमेशा मजेदार और दिलचस्प होता है। लेकिन महंगाई के चलते कई बार यह शौक पूरा नहीं हो पाता। बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिनको बजट की टेंशन होने लगती है और वे घूमने नहीं जा पाते हैं। किसी जगह को एक्सप्लोर करने के लिए पैसों से ज्यादा समझदारी की ज़रूरत होती है। समझदारी के साथ अपना ट्रैवल प्लान कर लेते हैं, तो आप आसानी से कम बजट में भी हर जगह घूमने का मजा उठा सकते हैं। अगर आप ट्रेवल करना चाहते हैं और आपके बजट से बाहर हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें ध्यान में रखते हुए ट्रेवल को बजट फ्रेंडली बनाया जा सकता हैं। इनकी मदद से आप पूरे साल देशभर में घूम सकते हैं, वो भी ज्यादा से ज्यादा पैसे बचाकर। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

budget friendly travel,budget dream vacation,cheap places to visit,cheapest place to travel,10 best places to travel,budget trips,cheapest places to travel,cheap places to visit in india,travel,travel tips,travel guide

सही तरीके से प्लान बनाएं

किसी भी काम को करने से पहले उसकी प्लानिंग बहुत जरूरी होती है। अगर सही तरह से प्लानिंग की जाए तो काम अच्छी तरह से होता है। अपनी ट्रिप की भी प्लानिंग अच्छी तरह से करें। आप जहां जाने की तैयारी में हैं, वहां कहां-कहां घूमेंगे, आने-जाने, ठहरने, घूमने और खाने-पीने में कितना खर्च होगा। इसका आइडिया इंटरनेट पर सर्च करके लें और जो लोग उस जगह पर घूमकर आ चुके हों, उनसे पूछ लें। इससे आपको एक अनुमान लग जाएगा कि कहां कितना खर्च होगा और कहां पैसे बचाए जा सकते हैं।

ऑफ़सीजन ट्रेवल करें

स्कूल की छुट्टियां चल रही है उस समय यात्रा करने से बचें क्योंकि उस समय कीमतें बहुत ही ज्यादा बड़ी हुई होती हैं जो केवल इन हफ्तों में यात्रा करते हैं उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप जिस जगह पर जाना चाहते हैं वहां जाने के लिए सबसे अच्छा समय खोजे और फिर एक तारीख के ठीक पहले या बाद में यात्रा करें। इसे शोल्डर सीजन भी कहा जा सकता है। इस दौरान यह हो सकता है कि आप जहां पर जा रहे हैं वहां ज्यादा गर्मी हो या ज्यादा ठंड हो परंतु आपको मजा जरूर आएगा। ऐसे में आप होटल और एयरलाइंस के दाम पर भी छूट पा सकते हैं।

budget friendly travel,budget dream vacation,cheap places to visit,cheapest place to travel,10 best places to travel,budget trips,cheapest places to travel,cheap places to visit in india,travel,travel tips,travel guide

सस्ती उड़ानों के माध्यम से यात्रा करें

अपने पसंदीदा डेस्टिनेशन में घूमने के लिए सुपर-लक्जरी एयरलाइन सेवाओं का चयन न करें। आप इकोनॉमी क्लास एयरलाइनों के माध्यम से यात्रा करके भारी मात्रा में बचत कर सकते हैं। ऐसी एयरलाइन का चयन करें, जो अपने यात्रियों को अच्छी सेवाएं उपलब्ध कराती हैं।

होमस्टे या हॉस्टल्स में रहें

होटल्स में रहने की तुलना में होम स्टे या हॉस्टल में रहना सस्ता पड़ता है। आप यहां कमरा शेयर करें, तो ये और भी सस्ता हो सकता है। इसकी जानकारी आपको ऑनलाइन वेबसाइट्स पर मिल सकती है। अगर आपका कोई रिश्तेदार या दोस्त वहां रहता है, तो आप उसके यहां भी रात गुजार सकते हैं। इससे आपकी कॉस्ट कटिंग में बहुत अंतर आएगा।

budget friendly travel,budget dream vacation,cheap places to visit,cheapest place to travel,10 best places to travel,budget trips,cheapest places to travel,cheap places to visit in india,travel,travel tips,travel guide

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लें

हममें से अधिकतर लोग जब कहीं जाते हैं, तो वहां जाकर एक्सपेंस सिर्फ आने-जाने में करते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप इसे भी बचा सकते हैं। सबसे पहले फ्लाइट में जाने से पहले उस जगह के लिए बसों और ट्रेनों के रूट देख लें। बस और ट्रेन में आप आराम से रात की नींद पूरी करते हुए जा सकते हैं। दूसरी, जब आप लोकेशन में पहुंचे तो वहां भी कैब, टैक्सी लेने से पहले लोकल पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बारे में पता कर लें और उससे ट्रैवल करें।

budget friendly travel,budget dream vacation,cheap places to visit,cheapest place to travel,10 best places to travel,budget trips,cheapest places to travel,cheap places to visit in india,travel,travel tips,travel guide

लोकल फूड करें ट्राई

आप किसी भी जगह पर जाते हैं तो खाने में व्यय अनिवार्य होता है। कुछ जगहों पर खाना महंगा हो सकता है। ऐसे में जिस भी लोकेशन को घूमने गए हैं, वहां का लोकल फूड जरूर ट्राई करें। वहां का लोकल स्ट्रीट फूड सस्ता और बजट में भी होगा और क्षेत्रीय व्यंजन के स्वाद को भी प्रदान करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप