Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Mahashivratri 2022 : दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं भारत के ये शिव मंदिर, भक्तों में हैं गहरी आस्था

1 मार्च, 2022 मंगलवार को शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाना हैं। इस दिन शिव के भक्त उनकी पूजा-अर्चना करते हुए मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे तो शिव का मंदिर आपको देश की हर गली में मिल जाएगा लेकिन कुछ मंदिर ऐसे हैं जिनकी ख्याति पूरी दुनिया में फैली हुई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Feb 2022 10:04:06

Mahashivratri 2022 : दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं भारत के ये शिव मंदिर, भक्तों में हैं गहरी आस्था

1 मार्च, 2022 मंगलवार को शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाना हैं। इस दिन शिव के भक्त उनकी पूजा-अर्चना करते हुए मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे तो शिव का मंदिर आपको देश की हर गली में मिल जाएगा लेकिन कुछ मंदिर ऐसे हैं जिनकी ख्याति पूरी दुनिया में फैली हुई हैं। आज इस कड़ी में हम आपको भारत के ऐसे ही कुछ प्रसिद्द शिव मंदिर की जानकारी देने जा रहे हैं जो अपनी आस्था से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।
shiv temple,famous shiv temple,mahashivratri 2022,holidays,travel,travel guide नागेश्वर मंदिर, गुजरात

यह मंदिर द्वारका से 15 किलोमीटर दूर स्थित है और भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर को नागनाथ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह गुजरात के सबसे लोकप्रिय शिव मंदिरों में से एक है। यहां एक खूबसूरत तालाब और बगीचा है। ऐसा माना जाता है कि नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा करने से किसी भी तरह के विष या सांपों के काटने का असर नहीं होता है। shiv temple,famous shiv temple,mahashivratri 2022,holidays,travel,travel guide केदारनाथ, उत्तराखंड

केदारनाथ, भारत के चार प्रमुख स्थलों में से एक है जिसे छोटा चार धाम के नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड के गढ़वाल में मंदाकिनी नदी के पास स्थित केदारनाथ मंदिर, अप्रैल से नवंबर तक खुला रहता है क्योंकि यहाँ सर्दियों के महीनों में भारी बर्फबारी होती है। यह मंदिर समुद्र तल से 3583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। shiv temple,famous shiv temple,mahashivratri 2022,holidays,travel,travel guide काशी विश्वनाथ, उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी में पवित्र गंगा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। मंदिर अपने सोने की परत चढ़े गुंबदों और मीनारों और नंदी बैल की मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है।हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, जो लोग यहां काशी विश्वनाथ में अपनी अंतिम सांस लेते हैं, उन्हें जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है। shiv temple,famous shiv temple,mahashivratri 2022,holidays,travel,travel guide शिवोहम शिव मंदिर, बेंगलुरु

यह भगवान शिव के लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में भगवान शिव की 65 फीट लंबी भव्य मूर्ति है। शिवोहम शिव मंदिर में सबसे बड़ा शिवलिंग द्वार भी है। भगवान शिव के साथ यहां भगवान गणेश की भी 32 फीट ऊंची मूर्ति है। माना जाता है कि इस शिव मंदिर में जो भी मनोकामना माँगो वह जरूर पूरी होती है। shiv temple,famous shiv temple,mahashivratri 2022,holidays,travel,travel guide मुरुदेश्वर, कर्नाटक

उत्तरी कर्नाटक में स्थित मुरुदेश्वर में भगवान शिव की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति है, जो मंदिर के पीछे अरब सागर के साथ भव्य रूप से विराजमान है। भगवान शिव को समर्पित इस प्रतिमा के पास एक 20 मंजिला मंदिर भी बनाया गया है। भक्तों और पर्यटकों को इस भव्य प्रतिमा के अच्छे से दर्शन करवाने के लिए यहाँ एक लिफ्ट का निर्माण भी किया गया है। इस मूर्ति के नजारे देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहाँ आते हैं। shiv temple,famous shiv temple,mahashivratri 2022,holidays,travel,travel guide सिद्धेश्वर धाम, सिक्किम

सिद्धेश्वर धाम मंदिर, सिक्किम की राजधानी गंगटोक से करीब 2 घंटे की दूरी पर स्थित है। यहाँ भगवान विष्णु, भगवान कृष्ण, भगवान जगन्नाथ और भगवान शिव को समर्पित चार मंदिर हैं, जो ऊंचे खूबसूरत पहाड़ों से घिरे हैं। दूर-दूर तक फैले परिसर में 12 ज्योतिर्लिंग और 108 फीट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति है। shiv temple,famous shiv temple,mahashivratri 2022,holidays,travel,travel guide लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर

लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर के सबसे पुराने शिव मंदिरों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण सोमवंशी वंश के राजा जाजति केशरी द्वारा किया गया था और बाद में गंगा साम्राज्य के शासकों द्वारा संशोधित किया गया था। यह मंदिर लगभग 1000 साल पुराना है और इसकी वर्तमान संरचना 11वीं शताब्दी में बनाई गई थी। इस मंदिर में पीठासीन देवता भगवान हरिहर हैं, जो भगवान शिव के ही एक रूप हैं। इस मंदिर का उल्लेख संस्कृत ग्रंथों (ब्रह्म पुराण, एक हिंदू ग्रंथ) में भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका