न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आम आदमी के लिए नहीं बने हैं भारत के 8 महंगे होटल, लाखों में हैं एक रात का किराया

जब भी आप कहीं घूमने जाते हैं तो वहां ठहरने के लिए आपको होटल की जरूरत तो पड़ती हैं। सभी अपनी सुविधाओं और बजट के अनुसार होटल का चुनाव करते हैं। जब आप होटल ढूंढ रहे होते हैं तो आपको कई आलिशान इमारतें भी देखने को मिलती हैं जिनका खर्चा भी उतना ही ऊंचा होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Aug 2022 10:31:16

आम आदमी के लिए नहीं बने हैं भारत के 8 महंगे होटल, लाखों में हैं एक रात का किराया

जब भी आप कहीं घूमने जाते हैं तो वहां ठहरने के लिए आपको होटल की जरूरत तो पड़ती हैं। सभी अपनी सुविधाओं और बजट के अनुसार होटल का चुनाव करते हैं। जब आप होटल ढूंढ रहे होते हैं तो आपको कई आलिशान इमारतें भी देखने को मिलती हैं जिनका खर्चा भी उतना ही ऊंचा होता हैं। भारत एक खूबसूरत देश हैं जहां हर साल कई विदेशी सैलानी भी आते है और इनमें से कई सैलानी ऐसी ही आलिशान जगह रूकना पसंद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे महंगे होटल की जानकारी देने जा रहे हैं जहां एक रात को रूकने का किराया लाखों में हैं जो कि किसी आम आदमी की सोच से भी परे हैं। आइये जानते हैं भारत के इन महंगे होटलों के बारे में...

luxury hotel in india,india biggest hotel list,indian hotel names list,india biggest hotel list,top 10 hotels in india with price,top 10 hotels in india 2022,most expensive hotel in india,holidays,travel guide,travel tips

राम बाग पैलेस, जयपुर

भारत के सबसे महंगे होटलों में सबसे पहले नंबर पर आता है जयपुर का राम बाग पैलेस। जिस तरह से जयपुर अपनी शाही चीजों के लिए जाना जाता है, उसी तरह से इस शहर का खूबसूरत और भारत का सबसे महंगा होटल रामबाग पैलेस अपनी आलीशान मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। यह होटल जयपुर के पूर्व महाराजा का आधिकारिक निवास स्थान है। रामबाग पैलेस का निर्माण 1835 में हुआ था, जिसे बाद में होटल तब्दील कर दिया गया। आपको बता दे, राम बाग पैलेस में 78 एयर कंडीशन्ड लग्जरी कमरे हैं। होटल के कमरों में ही मिनी बार है। कमरों में डीवीडी प्लेयरए हाई डेफिनेशन टीवी और इंटरनेट एक्सेस जैसी सुविधाएं हैं। इस होटल का एक दिन का किराया 24,000 से शुरू होता है और अधिकतम किराया 6 लाख है।

luxury hotel in india,india biggest hotel list,indian hotel names list,india biggest hotel list,top 10 hotels in india with price,top 10 hotels in india 2022,most expensive hotel in india,holidays,travel guide,travel tips

ओबेरॉय अमरविलास, आगरा

आगरा शहर में मौजूद ये आलीशान होटल, ताजमहल से 600 मीटर की दूरी पर मौजूद है। सबसे रोमांटिक बात तो ये है कि ओबेरॉय अमरविलास होटल से आप ताजमहल का भी दीदार कर सकते हैं। लेकिन आप खुद सोचिए, जिस होटल से ताज महल दिखता हो, उस होटल का एक रात का किराया कितना होगा? नहीं मालूम? तो हम आपको बता दें, इस होटल में 1 रात का किराया मिनिमम 25 हजार और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये के करीब है।

luxury hotel in india,india biggest hotel list,indian hotel names list,india biggest hotel list,top 10 hotels in india with price,top 10 hotels in india 2022,most expensive hotel in india,holidays,travel guide,travel tips

उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर

देश के सबसे महंगे होटलों की लिस्ट में जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस भी है। आपको बता दे ये एक 5 स्टार होटल है। इसका निर्माण 1928 और 1943 के बीच जोधपुर की सबसे ऊंची पहाड़ी चित्तर पहाड़ी बनाया गया था। ये होटल 3 हिस्सों एक शाही निवास, दूसरा लग्जरी होटल और तीसरा म्यूजियम में बंटा हुआ है। इस होटल का एक दिन का किराया 21 हजार से शुरू होता है और अधिकतम किराया 4 लाख है।

luxury hotel in india,india biggest hotel list,indian hotel names list,india biggest hotel list,top 10 hotels in india with price,top 10 hotels in india 2022,most expensive hotel in india,holidays,travel guide,travel tips

ताज फलकनुमा पैलेस, हैदराबाद

हैदराबाद में मौजूद ये लग्जरी होटल महल के अंदर स्थित है। महल का निर्माण 1893 में पूरा हुआ था और यह प्रतिष्ठित चारमीनार से केवल पांच किलोमीटर दूर है। आपको बता दें, 'ताज फलकनुमा पैलेस' साल 2010 में ताज होटल्स ग्रुप के साथ जुड़ा था। इस शानदार होटल में 60 कमरे और 10 सुइट हैं। इस होटल में एक रात का किराया मिनिमम 24000 रुपए है और मैक्सिमम 4 लाख के करीब है। इतने पैसे सुनकर आप भी सोच रहे होंगे कि इतने में पूरी फैमिली एक विदेश टूर पर चली जाए!

luxury hotel in india,india biggest hotel list,indian hotel names list,india biggest hotel list,top 10 hotels in india with price,top 10 hotels in india 2022,most expensive hotel in india,holidays,travel guide,travel tips

ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर

झीलों के शहर उदयपुर में द ओबेरॉय उदय विलास दुनिया के सबसे अच्छे और महंगे होटलों में आता है। ये रॉयल महल उदयपुर की मशहूर पिछोला झील के किनारे पर मौजूद है। यहां रहने के लिए सुइट बेहद शानदार हैं और खाने में आपको एक से एक देसी से लेकर विदेशी चीजें टेस्ट करने को मिल जाएंगी। इस होटल का एक रात का किराया मिनिमम 26 हजार रुपए है और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपए के आसपास है।

luxury hotel in india,india biggest hotel list,indian hotel names list,india biggest hotel list,top 10 hotels in india with price,top 10 hotels in india 2022,most expensive hotel in india,holidays,travel guide,travel tips

कुमारकोम लेक रिज़ॉर्ट, केरल

केरल में स्थित कुमारकोम लेक रिज़ॉर्ट भारत के सबसे महंगे बीच रिज़ॉर्ट में से एक है। ये अपने वैराइटी ऑफ़ फ़ूड, स्विमिंग पूल, स्पेशल स्पा ट्रीटमेंट और कई तरह की वाटर एक्टिविटीज़ के लिए मशहूर है। इस होटल के 1 रात का किराया मिनिमम 12,000 रुपये और मैक्सिमम 5 लाख रुपये के क़रीब है।

luxury hotel in india,india biggest hotel list,indian hotel names list,india biggest hotel list,top 10 hotels in india with price,top 10 hotels in india 2022,most expensive hotel in india,holidays,travel guide,travel tips

ताज लेक पैलेस, उदयपुर

उदयपुर की पिछोला झील के बीच में स्थित ये खूबसूरत होटल की स्थापना 1743 में महाराना जगत सिंह द्वारा करवाई गई थी। आज इस महल को ताजलेक पैलेस होटल के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप इस होटल में एक रात गुजारने का सपना देख रहे हैं, तो आपको बता दें यहां 1 रात रुकने का किराया मिनिमम 17000 रुपए और मैक्सिमम 3.8 लाख रुपये के आसपास है।

luxury hotel in india,india biggest hotel list,indian hotel names list,india biggest hotel list,top 10 hotels in india with price,top 10 hotels in india 2022,most expensive hotel in india,holidays,travel guide,travel tips

ओबेरॉय राज विलास, जयपुर

जयपुर में मौजूद ओबेरॉय राजविलास अपने 280 साल पुराने मंदिर के लिए जाना जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित है। आज ये होटल अपने आलिशान 71 कमरों के लिए बेहद प्रसिद्ध है, जहां का 1 रात का किराया मिनिमम 25000 रुपए और मैक्सिमम 2 लाख के आसपास है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब

दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची

PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत

बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल

जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़

मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश

CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए

आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात

CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट

विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल

Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर

मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान