न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 8 देशों में घूमने जा सकते है भारतीय, कम पैसों में लें फॉरेन ट्रिप का आनंद

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे देश की जानकारी लेकर आए हैं जी पर्यटन के लिए तो जानी ही जाती है लेकिन यहां कम पैसों में भी आराम से घूमा जा सकता हैं। तो आइये जानते है उन जगहों के बारे में जहां भारतीय कम पैसों में कई दिनों की विदेश यात्रा का सुख ले सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Feb 2022 7:08:45

इन 8 देशों में घूमने जा सकते है भारतीय, कम पैसों में लें फॉरेन ट्रिप का आनंद

जब भी कभी विदेश घूमने जाने की बात आती है तो मन में विचार आता हैं महंगी फ्लाइट और हाई बजट की। जी हां, आमतौर पर विदेश घूमने जाने के लिए मोटा पैसा खर्च करना होता हैं और इस कारण से कई लोग विदेश यात्रा का मन में विचार तक नहीं लाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे देश की जानकारी लेकर आए हैं जी पर्यटन के लिए तो जानी ही जाती है लेकिन यहां कम पैसों में भी आराम से घूमा जा सकता हैं। तो आइये जानते है उन जगहों के बारे में जहां भारतीय कम पैसों में कई दिनों की विदेश यात्रा का सुख ले सकते हैं।

low budgeted foreign trips for indians,holidays,travel

वियतनाम Vietnam

वियतनाम में एशिया की सबसे बड़ी गुफाएं हैं। यहां आप द्वीपों, जंगलों, धार्मिक स्थानों और कई खूबसूरत चीजों का आनंद ले सकते हैं। यहां के संगमरमर के पहाड़ विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। वियतनाम का स्ट्रीट फूड काफी पसंद किया जाता है। स्ट्रीट फूड में आप यहां राइस नूडल सूप और चावल से बने अलग-अलग डिश का आनंद ले सकते हैं। आप यहां जाएं तो यहां के तैरते हुए बाजार में जरूर जाएं। यहां सस्ते दामों में अच्छी खरीददारी की जा सकती है। वियतनाम आने-जाने के लिए आपको 25 हजार से 30 हजार के बीच खर्च करना होगा। वियतनाम में आपको प्रतिदिन केवल 2,500 से 3 हजार के बीच रहने, खाने और घूमने का खर्च आएगा।

low budgeted foreign trips for indians,holidays,travel

फिलीपींस Philippines

फिलीपींस के बड़े द्वीप सैलानियों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र हैं। इन द्वीपों की खूबसूरती देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। यहां रात को समुद्र किनारे कैंपिंग के लिए कई लोग जाते हैं। पहाड़ों पर बाइकिंग और जलप्रपात प्रेमियों के लिए फिलीपींस बेहद अच्छी जगह है। फिलीपींस आने-जाने के लिए फ्लाइट का किराया 24 हजार से शुरू होता है। बाकी देशों की तुलना में यहां का फ्लाइट किराया थोड़ा ज्यादा पड़ेगा। यहां रहने, घूमने खाने के लिए आपको प्रतिदिन 2,500 से 3 हजार रुपया खर्च करना होगा।

low budgeted foreign trips for indians,holidays,travel

श्रीलंका Sri Lanka

अगर आपको समुद्र से प्यार और बीच अच्छे लगते हैं तो श्रीलंका आपके लिए कम पैसों में बेस्ट ऑप्शन है। श्रीलंका के खूबसूरत समुद्री किनारे काफी प्रसिद्ध हैं। श्रीलंका के ऐतिहासिक स्मारक, हिल स्टेशन और शानदार सी फूड आपके फॉरेन ट्रिप को काफी शानदार बना देंगे। श्रीलंका का कोलंबो और नेगोंबो शहर घूमने के लिए काफी अच्छी जगहें हैं। श्रीलंका आने-जाने के लिए आपको फ्लाइट की टिकट के लिए बस 10 हजार से लेकर 18 हजार तक खर्च करना पड़ेगा। श्रीलंका में रहने खाने और घूमने में प्रतिदिन आपको बस 1,500 से 2 हजार रुपये लगेंगे।

low budgeted foreign trips for indians,holidays,travel

नेपाल Nepal

भारत का पड़ोसी देश नेपाल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और हिमालय के लिए जाना जाता है। यहां के पहाड़ आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। बौद्ध मठों को देखने के लिए भी सैलानी हर नेपाल जाते हैं। माउंटेन ट्रैकिंग के शौकिन लोगों को नेपाल काफी पसंद आता है। नेपाल आने-जाने के लिए आपको 10 हजार से लेकर 15 हजार तक रुपये खर्च करने पड़ेंगे। नेपाल की सीमा के करीब रहने वाले लोग बस से भी बेहद कम खर्च में नेपाल जा सकते हैं। नेपाल में आपको रहने खाने और घूमने के लिए प्रतिदिन 2 हजार से ढाई हजार रुपये लगेंगे।

low budgeted foreign trips for indians,holidays,travel

मलेशिया Malaysia

अगर आप पहाड़ों, समुद्री किनारों, वन्य जीवों और जंगलों में घूमने का शौक रखते हैं तो आप मलेशिया जा सकते हैं। विश्व के सबसे अधिक फूल मलेशिया में ही पाए जाते हैं। मलेशिया का खाना भी सैलानियों को काफी पसंद आता है। मलेशिया आने-जाने के लिए आपको 20 हजार से 25 हजार रुपये का खर्च करना पड़ेगा। एडवांस में फ्लाइट बुकिंग कराने से काफी बचत होगी। एक दिन मलेशिया में रहने खाने और घूमने के लिए आपको 3,500 से 5 हजार खर्च करना पड़ेगा।

low budgeted foreign trips for indians,holidays,travel

कंबोडिया Cambodia

कंबोडिया को मंदिरों का देश कहा जाता है। अंकोरवाट का मंदिर तो दुनियाभर में प्रसिद्ध है और रोजाना हजारों की संख्या में लोग इसे देखने के लिए जाते हैं। कंबोडिया में आप आप राजसी महल, खूबसूरत द्वीप का आनंद ले सकते हैं। कंपोट शहर की नदी में तैरना सैलानियों को एक अलग ही अनुभव देता है। कंबोडिया का ग्रामीण जीवन भी देखने लायक है। शांति चाहने वालों के लिए ये देश कम पैसों में श्रेष्ठ जगह है। कंबोडिया आने-जाने के लिए आपको 25 से 30 हजार रुपये के बीच खर्च करना पड़ेगा। कंबोडिया में रहना-खाना काफी सस्ता है। यहां एक दिन रहने, खाने और घूमने का खर्च बस 3-5 हजार है।

low budgeted foreign trips for indians,holidays,travel

सिंगापुर Singapore

सिंगापुर को इसकी संस्कृति, कला और स्वादिष्ट खाने के लिए जाना जाता है। कम बजट में घूमने के लिए ये एशिया का शानदार देश है। सिंगापुर में कम पैसों में स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाया जा सकता है। Lion City के नाम से प्रसिद्ध इस देश में आप कई ऐतिहासिक स्थलों को देख सकते हैं। यहां के खूबसूरत द्वीप भी आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र हैं। सिंगापुर आने-जाने के लिए आपको बस 17 हजार से लेकर 22 हजार का खर्च करना पड़ेगा। 6 हजार से लेकर 7 हजार के बीच आपको सिंगापुर में प्रतिदिन का खर्च आएगा। इसमें वहां रहने, खाने और घूमने का खर्च शामिल है।

low budgeted foreign trips for indians,holidays,travel

संयुक्त अरब अमीरात United Arab Emirates

UAE भारत के लोगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। यहां के रेगिस्तान और ऊंट की सवारी भारतीयों को आकर्षित करते हैं। ओमान का खाड़ी में डाइविंग, रेगिस्तान में केंपिंग, शॉपिंग आदि के लिए यूएई एक अच्छी जगह है। राजधानी दुबई को लेकर तो भारत के लोगों में एक अलग तरह का ऑब्शेसन है। यहां आप विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा को देख सकते हैं। यूएई के अबू धाबी में सफेद संगमरमर के मस्जिदों और दूसरे भवनों को देखने के लिए भी काफी भीड़ होती है। यूएई जाने के लिए आपको 14 हजार से लेकर 18 हजार तक रुपये खर्च करने होंगे। यूएई की कई एयरलाइंस भारत के लिए काफी सस्ते टिकट भी उपलब्ध करा रही हैं। यूएई में रहने खाने और घूमने का एक दिन का खर्च 5 हजार से 6 हजार के बीच है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!