न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉन्ग वीकेंड पर बनाए भारत के इन 8 ऐतिहासिक किलों की सैर का प्लान

अगस्त का महीना शुरू हो चुका हैं और आने वाले दिनों में लॉन्ग वीकेंड आने वाला हैं जहां 12 अगस्त की छुट्टी लेकर आप 11 से 15 अगस्त तक घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस लॉन्ग वीकेंड पर आप देश के ऐतिहासिक किलों की सैर का प्लान बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 5:19:43

लॉन्ग वीकेंड पर बनाए भारत के इन 8 ऐतिहासिक किलों की सैर का प्लान

अगस्त का महीना शुरू हो चुका हैं और आने वाले दिनों में लॉन्ग वीकेंड आने वाला हैं जहां 12 अगस्त की छुट्टी लेकर आप 11 से 15 अगस्त तक घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस लॉन्ग वीकेंड पर आप देश के ऐतिहासिक किलों की सैर का प्लान बना सकते हैं। वैसे तो भारत में किलों की कमी नहीं हैं। लेकिन कुछ किले ऐसे हैं जो अपना वैभवपूर्ण इतिहास रखते हैं जो उन्हें और ख़ास बनाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे ही कुछ किलों की जानकारी देने जा रहे हैं जो अपनेआप में कई रहस्य लिए हुए हैं। अगर आप प्राचीन कला और धरोहर को देखने का शौक रखते हैं तो चले आइये भारत के इन ऐतिहासिक किलों के दीदार करने। आइये जानें इनके बारे में...

tourist destinations in india,weekend tourist destinations in india,holidays in india,tourist places to visit in august month,holidays

गोलकुंडा किला

यह किला आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद से 11 किमी की दूरी पर स्थित है। यह किला हैदराबाद के चार आश्चर्यों में से एक माना जाता है। काकतिया राजाओं के द्वारा इस किले का निर्माण कराया गया था। इस महल की सबसे बड़ी विशेषता यह है की यदि आप इसके आंगन में खड़े होकर तालियां बजाते हैं तो उनकी आवाज को इस किले की सबसे ऊंची जगह पर सुनी जा सकता है जी की 91 मीटर के करीब ऊंची है। ग्रेनाइट की पहाड़ी पर बने इस किले में कुल 8 दरवाजे हैं। किले से लगभग आधा मील दूर उत्तर में कुतुब शाही राजाओं के ग्रेनाइट पत्थर से बने मकबरे हैं जो कि आज टूटी फूटी अवस्था में है।

tourist destinations in india,weekend tourist destinations in india,holidays in india,tourist places to visit in august month,holidays

लाल किला

भारत का सबसे आकर्षक और फेमस किलों में दिल्ली के लाल किले का नाम आता है। इस किले को जहांगीर के बेटे मुग़ल शासक शाहजहाँ ने बनवाया था। इस किले की दीवारें लाल पत्थर की हैं इसलिए इसे लाल किला नाम दिया गया। मुगल शासक शाहजहां ने 11वर्षों तक आगरा से शासन करने के बाद तय किया कि राजधानी को दिल्ली लाया जाए तभी यहां 1618 में लाल किले की नींव रखी गई। 1638 में लाल किले का निर्माण शुरू हुआ। इस आलीशान किले को बनने में 10 साल का वक्त लगा। दिल्ली में स्थित यह ऐतिहासिक क़िला मुग़लकालीन वास्तुकला की नायाब धरोहर है। इस किले के अंदर देखने लायक कई चीजें हैं। मोती मस्जिद, दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास देखने के लिए काफी लोग आते हैं।

tourist destinations in india,weekend tourist destinations in india,holidays in india,tourist places to visit in august month,holidays

ग्वालियर का किला

यह किला मध्यप्रदेश के ग्वालियर में है। इस किले को ‘भारत का गिब्राल्टर’ भी कहा जाता है। इस किले को राजा मानसिंह तोमर ने बनवाया था। यह किला पहाड़ी के ऊपर बना है और इससे नीचे की घाटी और शहर का नजारा बहुत सुन्दर दिखता है। ग्वालियर में कई राजवंशो ने राज्य किया है। यह किला ब्रिटिश काल में रानी लक्ष्मीबाई और तात्यातोपे की रणभूमि भी रहा हैं। यह किला उत्तर और मध्य भारत का सबसे सुन्दर और सुरक्षित किला माना जाता है।

tourist destinations in india,weekend tourist destinations in india,holidays in india,tourist places to visit in august month,holidays

पन्हाला किला

महाराष्ट्र में कोल्हापुर के पास सहयाद्री पर्वत में इस किले को बनाया गया है। यह किला मराठा शासकों की याद दिलाता है। महाराष्ट्र में ज़्यादातर किले शिवाजी के समय में बनाए गए थे। महाराष्ट्र के पुनडार किला, बहादुरगढ़ किला, अहमदगढ़ किला और रत्नगढ़ किले में आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। ये किले ट्रैकिंग के लिए बेहद फेमस हैं। महाराष्ट्र का मुरुद ज़िला 'जंजीरा' और खूबसूरत बीच के लिए फेमस है।

tourist destinations in india,weekend tourist destinations in india,holidays in india,tourist places to visit in august month,holidays

आगरा का किला

उत्तर प्रदेश के आगरा में बने इस किले को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया है। पहले यह किला राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के पास था, बाद में इस पर महमूद गजनवी ने कब्जा कर लिया था। अपने वास्तुशिल्प, नक्काशी और सुंदर रंग-रोगन के साथ इसकी भव्यता के कारण यह देश सभी किलों में से सबसे ज्यादा सुंदर माना जाता है। इस किले की चहारदीवारी के अंदर एक पूरा शहर बसा हुआ जिसकी कई इमारतें बेहतरीन कला के नमूनों में से एक हैं। सफेद संगमरमर की मोती मस्जिद, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, मुसम्मन बुर्ज, जहांगीर पैलेस, खास महल और शीश महल उनमें से कुछ खास हैं।

tourist destinations in india,weekend tourist destinations in india,holidays in india,tourist places to visit in august month,holidays

मेहरानगढ़ का किला

यह किला जोधपुर में स्थित है और राजस्थान के बड़े किलों में से एक माना जाता है। यह किला एक पहाड़ी पर करीब 150 मी ऊपर बना हुआ है। इसको महाराजा राव जोधा ने 1459 ई में बनवाया था। इस किले तक आप जोधपुर सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं। इस किले में 7 दरवाजे हैं। हर गेट राजा के किसी युद्ध में जीतने पर स्मारक के तौर पर बनवाया गया था। इस किले में जायापॉल गेट राजा मानसिंह ने बनवाया था। किले के अंदर मोती महल, शीश महल जैसे भवनों को बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया है। चामुंडा देवी का मंदिर और म्यूजियम इस किले के अंदर ही हैं। यह राजस्थान का सबसे अच्छा म्यूजियम माना जाता है।

tourist destinations in india,weekend tourist destinations in india,holidays in india,tourist places to visit in august month,holidays

कांगड़ा किला

यह किला हिमालय की सुन्दर वादियों में है, इसका नाम कांगड़ा किला है। यह भारत का सबसे पुराना किला है और दुनिया के पुराने किलों में इसकी गिनती होती है इस किले को कटोच वंश के महाराजा सुशर्मचंद ने बनवाया था। इस किले के जिस हिस्से में राजा रहता था उसको चांदनी महल कहा जाता था। इस किले के अंदर में व्रजेशवरी मंदिर भी स्थित है। यह किला धन-संपति के भंडार के लिए इतना प्रसिद्ध था कि मोहम्मद गजनी ने भारत में अपने चौथे अभियान के दौरान पंजाब को हराकर सीधे 1009 ईसवी में कांगड़ा पहुंचा था।

tourist destinations in india,weekend tourist destinations in india,holidays in india,tourist places to visit in august month,holidays

चित्तौड़गढ़ का किला

चित्तौडगढ़ को किलों का शहर कहा जाता है। यहां पर आपको भारत के सबसे पुराने और आकर्षक किले देखने को मिलेंगे। उन्हीं किलों में से एक चित्तौड़ का किला है। इस किले में बहुत से ऐतिहासिक मंदिर, स्मारक तथा कुंड बने हैं। इस किले के अंदर जाने के लिए सुरक्षा के तौर पर 7 दरवाजे बनाये गए थे, इनको सात पोल कहा जाता है। यह किला 500 फुट की पहाड़ी पर बेराच नदी के किनारे स्थित है। इस किले की विशेषता इसके मंदिर, बुर्ज, महल और जलाशय हैं। नदी के किनारे स्थित होने के कारण इसे पानी का किला भी कहा जाता है क्योंकि इस किले में 84 पानी के निकास की जगहें हैं, जिनमें से 24 आज के समय में सही स्थिति में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी