न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर में करना चाहते हैं सस्ती और अच्छी शॉपिंग, चले आइये इन मार्केट

भारत का हर शहर अपनी ख़ास पहचान के लिए जाना जाता हैं। हर क्षेत्र का खानपान, रहन-सहन, ऐतिहासिक स्थल उन्हें एक बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाते हैं। ऐसी ही एक जगह हैं उत्तर प्रदेश का कानपुर जिसे अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचाना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Feb 2023 6:40:05

कानपुर में करना चाहते हैं सस्ती और अच्छी शॉपिंग, चले आइये इन मार्केट

भारत का हर शहर अपनी ख़ास पहचान के लिए जाना जाता हैं। हर क्षेत्र का खानपान, रहन-सहन, ऐतिहासिक स्थल उन्हें एक बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाते हैं। ऐसी ही एक जगह हैं उत्तर प्रदेश का कानपुर जिसे अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचाना जाता हैं। यहां के टूरिस्ट प्लेस और लोकल फूड सभी का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। बात जब पर्यटन की हो तो शॉपिंग का जिक्र जरूर किया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कानपूर के कुछ फेमस मार्केट की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप सस्ती और अच्छी शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। खरीददारी के मामले में कानपुर शहर बहुत किफायती है। आइये जानते हैं यहां के प्रमुख मार्केट्स के बारे में...

kanpur,shopping in kanpur,popular markets for shopping in kanpur

परेड मार्केट
परेड मार्केट में लजीज़ बिरयानी के साथ-साथ पुराना सामान भी मिल जाता है। ये सामान यूज़्ड नहीं, बल्कि थोडा डैमेज होता है, इसलिए सस्ते दामों में मिल जाता है। इसके अलावा, यहां पर फ़्रेश सामान भी मिलता है। यहां आपको ख़रीददारों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी।

kanpur,shopping in kanpur,popular markets for shopping in kanpur

घुमनी मार्केट

कानपुर का घुमनी बाजार अपनी खासियत की वजह से बहुत फेमस है। यहां की तंग गलियां इस बाजार की पहचान हैं। काहू कोठी की गलियों के आसपास कपड़े का थोक मार्केट है। जहां 1 मीटर कपड़ा 200 रुपए में मिलता है, वहीं थोक में यहां 100 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा गोटा, लैस, शर्ट, पैंट भी आपको यहां बहुत सस्ते दाम पर मिल जाते हैं।

kanpur,shopping in kanpur,popular markets for shopping in kanpur

गुमटी नम्बर 5 मार्केट

कानपुर में गुमटी नंबर 5 मार्केट पंजाबियों के मार्केट के तौर पर जाना जाता है। यहां पर ज्यादातर पंजाबियों की दुकान है। यहां पर स्ट्रीट स्टॉल से लेकर ब्रांडेड दुकानें भी हैं। यहां की किसी भी दुकान से आप कपड़ों की अलग-अलग वैरायटी खरीद सकते हैं। इस बाजार में आपको कपड़े बहुत किफायती दाम पर मिल जाएंगे।

kanpur,shopping in kanpur,popular markets for shopping in kanpur

बिरहाना रोड मार्केट

अगर आप सोने-चांदी का कुछ लेने की सोच रहे हैं तो बिरहाना रोड मार्केट सही रहेगी। यहां पर काशी ज्वैलर्स से लेकर सभी बड़े-बड़े ज्वैलरी शॉप हैं, जहां आपको लाखों वैरायटी और खरा सोना मिल जाएगा। यहीं पर दवाइयों की थोक मार्केट भी है। उसी के थोड़ा आगे सागर मार्केट है, जहां पर गैजेट्स से जुड़ा सामान सस्ते दामों में मिल जाता है।

kanpur,shopping in kanpur,popular markets for shopping in kanpur

बेकनगंज मार्केट

बेकनगंज मार्केट एक बेहतरीन मार्केट है। यहां पर नेट, शनील, कॉटन और सिंथेटिक हर तरह का कपड़ा मिल जाता है। भले ही ये मुस्लिम मार्केट है, लेकिन सभी लोग यहां पर मार्केट करने जा सकते हैं। ऐसा नहीं है कि बस मुस्लिम लोगों का ही सामान यहां पर मिलता है, लेकिन अगर जा रहे हैं तो मोल-भाव के बारे में पूछ कर जाइएगा, नहीं तो किसी ऐसे को लेकर जाएइगा जो मोल-भाव कर लेता हो।

kanpur,shopping in kanpur,popular markets for shopping in kanpur

शिवाला मार्केट

शिवाला मार्केट वेडिंग शॉपिंग के लिए बहुत मशहूर है। यहां से आप वेडिंग लहंगा से लेकर साड़ियां भी बहुत कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इस मार्केट की खासियत है कि यहां पर कपड़ों से लेकर थान के कपड़े और कटपीस भी मिलते हैं। शादी से जुड़ी हर जरूरत का सामान बहुत अच्छे और सस्ते दाम पर मिल जाता है, वो भी क्वालिटी से समझौता किए बगैर।

kanpur,shopping in kanpur,popular markets for shopping in kanpur

किदवई नगर मार्केट

किदवई नगर मार्केट में आपको सब कुछ अच्छे और वाजिफ़ दामों में मिल जाएगा। इसमें दो मार्केट हैं ‘40 दुकान’ और ‘त्रिवेणी मार्केट’। 40 दुकान में रोज़मर्रा के सामान के साथ कपड़े ख़रीद सकते हैं तो त्रिवेणी मार्केट में दुल्हन के लिए लहंगे भी बुक करा सकते हैं।

kanpur,shopping in kanpur,popular markets for shopping in kanpur

कर्नलगंज मार्केट

अगर आपको कुछ अलग तरह के सलवार सूट और पैंट शर्ट खरीदनी हैं, तो ये दोनों बाजार बहुत पॉपुलर हैं। कर्नलगंज में गम्मू खां का छाता और नीची सड़क कर्नलगंज में सलवार सूट, पैंट-शर्ट ये दोनों ही चीजें बहुत ज्यादा बिकती है। इसके अलावा जनरलगंज में साड़ी ब्लाउज की सबसे ज्यादा वैरायटी देखने को मिलती है। यहां पर कई जगह तौल के हिसाब से भी कपड़ा मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर