Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वेटिकन सिटी जिसकी जनसंख्या है मात्र एक हजार, जानें दुनिया के ऐसे ही छोटे देशों के बारे में

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही देशों की जानकारी लेकर आए है जिनकी जनसंख्या हजारों में ही हैं। तो आइये जानते है इन देशों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 5:13:33

वेटिकन सिटी जिसकी जनसंख्या है मात्र एक हजार, जानें दुनिया के ऐसे ही छोटे देशों के बारे में

इस दुनिया में कई देश हैं जिनके आपसी तालमेल और लेनदेन से सभी चीजों की पूर्ती दुनियाभर में हो पाती हैं। दुनिया में कुल 195 देश हैं जो सभी अपनी विशेषता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जो अपनी जनसंख्या के चलते जाने जाते हैं। दुनिया में कुछ बड़े देश हैं जो दुनिया की बड़ी आबादी लिए हुए हैं, वहीँ कुछ देश ऐसे हैं जहां की आबादी हमारे देश के गांव-शहर से भी कम हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही देशों की जानकारी लेकर आए है जिनकी जनसंख्या हजारों में ही हैं। तो आइये जानते है इन देशों के बारे में...

less densely populated countries,holidays,travel,tourism दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी

सूची में सबसे ऊपर खूबसूरत वेटिकन सिटी आता है, जो दुनिया का सबसे छोटा देश है। जानकार हैरानी होगी कि इस देश की मात्र 110 एकड़ भूमि है, जहां कि जनसंख्या मात्र 1000 के आसपास है। लेकिन देश दुनिया भर के ईसाइयों के लिए सबसे पवित्र शहर होने के लिए जाना जाता है। यह स्थान ऐतिहासिक रूप से माइकल एंजेलो और लियोनार्डो दा विंची सहित दुनिया के महानतम कलाकारों के साथ जुड़ा हुआ है। ये देश सेंट पीटर्स बेसिलिका, सेंट पीटर स्क्वायर, वेटिकन संग्रहालय के लिए जाना जाता है।

less densely populated countries,holidays,travel,tourism
दुनिया का सबसे छोटा देश मोनाको

किसी ने सही कहा है, "अच्छी चीजें छोटे पैकेज में आती हैं"। दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश मोनाको केवल 499 एकड़ में फैला है। लेकिन छोटे देश पर न जाए, क्योंकि यहां की खूबसूरती देखने लायक है। यहां का मोंटे कार्लो कैसीनो और ग्रांड प्रिक्स मोटर रेसिंग इवेंट के लिए देश विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। मोंटे कार्लो कैसीनो, मोनाको कैथेड्रल, मोनाको का समुद्र विज्ञान संग्रहालय, प्राचीन ऑटोमोबाइल संग्रहालय यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

less densely populated countries,holidays,travel,tourism दुनिया का सबसे छोटा देश नाउरू

सूची में तीसरे नंबर पर खूबसूरत नाउरू है, जिसे पहले सुखद द्वीप के नाम से जाना जाता था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में स्थित, देश की वर्तमान जनसंख्या लगभग 13000 लोगों की है। देश की खूबसूरती पर्यटकों से अछूती है, लेकिन हम कहेंगे आपको एक बार इस जगह भी जरूर जाना चाहिए। अनीबारे खाड़ी, मध्य पठार, जापानी बंदूकें, मोक्वा वेलो यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। less densely populated countries,holidays,travel,tourism
विश्व का सबसे छोटा देश तुवालु

ओशिनिया का यह आश्चर्यजनक देश, तुवालु पोलिनेशिया में दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश है। पहले इसे एलिस द्वीप समूह के रूप में जाना जाता था, द्वीप राष्ट्र की आबादी लगभग 11000 के पास है। तुवालु 25।9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। अपने दूर के स्थान को देखते हुए, देश पर्यटन सूची से दूर है, लेकिन एक लोकप्रिय ऑफबीट डेस्टिनेशन भी है। फुनाफुटी समुद्री संरक्षण क्षेत्र, तुवालु डाक टिकट ब्यूरो यहां के प्रमुख आकर्षण हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। less densely populated countries,holidays,travel,tourism विश्व का सबसे छोटा देश सैन मैरिनो

सैन मैरिनो 61।2 वर्ग किमी को कवर करने वाली सूची में पांचवें नंबर पर है। देश की जनसंख्या लगभग 33000 लोगों की है। सैन मैरिनो की अर्थव्यवस्था काफी हद तक वित्त, उद्योग, सेवाओं और पर्यटन पर निर्भर करती है। खूबसूरत देश के प्रमुख आकर्षण इसके चट्टानी महल हैं जो जादुई दिखते हैं। गुएटा टॉवर, पियाज़ा डेला लिबर्टा, माउंट टाइटन, पलाज़ो पब्लिको यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। less densely populated countries,holidays,travel,tourism दुनिया का सबसे छोटा देश लिकटेंस्टीन

पश्चिमी यूरोप में मौजूद ये देश दुनिया का 6वां सबसे छोटा देश माना जाता है, इस देश की सीमाएं स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया से मिलती हैं, और राइन घाटी और शानदार अल्पाइन दृश्यों को साझा करती हैं। जिससे यह स्की, हाइक या माउंटेन बाइक के लिए यात्रियों के लिए एक मजेदार जगह बन जाती है। 160 वर्ग आबादी किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले इस देश की 37,666 के आस पास है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका