न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृष्ण भक्तों के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं वृंदावन, जाएं तो जरूर करें इन 8 मंदिरों के दर्शन

वृंदावन का नाम आते ही कृष्ण भक्तों के चहरे पर एक खुशी आ जाती हैं जहां उनके इष्ट देव बांके बिहारी लाल के दर्शन करने को मिलते हैं। वृंदावन कृष्ण भक्तों के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं जहां अनगिनत मंदिर बने हुए हैं और चारों तरफ भक्तिमय माहौल रहता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 7:27:06

कृष्ण भक्तों के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं वृंदावन, जाएं तो जरूर करें इन 8 मंदिरों के दर्शन

वृंदावन का नाम आते ही कृष्ण भक्तों के चहरे पर एक खुशी आ जाती हैं जहां उनके इष्ट देव बांके बिहारी लाल के दर्शन करने को मिलते हैं। वृंदावन कृष्ण भक्तों के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं जहां अनगिनत मंदिर बने हुए हैं और चारों तरफ भक्तिमय माहौल रहता हैं। वैसे तो भक्तगणों के लिए आस्था का मुख्य केन्द्र बांके बिहारी मंदिर को माना गया है और यहां आने वाला हर श्रद्धालु सबसे उन्हीं के दर्शन करता है। लेकिन इसी के साथ ही यहां कई ऐसे मंदिर हैं जिन्होंने प्रसिद्धि प्राप्त की हैं और पर्यटक इन मंदिरों के दर्शन करने भी पहुचंते हैं। अगर आप वृंदावन जाते हैं तो इन मंदिरों के दर्शन जरूर करने चाहिए जिनके बिना यात्रा अधूरी मानी जाती हैं। तो आइये जानते हैं वृंदावन के इन प्रसिद्द मंदिरों के बारे में...

vrindavan,krishna temples in vrindavan,vrindavan tourist destinations,travel in vrindavan,god krishna temples

राधा रमण मंदिर

राधा रमण मंदिर भी भगवान कृष्ण को समर्पित है। वृंदावन में अत्यधिक पूजनीय मंदिरों में से एक, यह भगवान कृष्ण का राधा के प्रति गहन प्रेम को दर्शाता है। हालांकि राधा को समर्पित होने के बावजूद, आपको मंदिर में उनकी कोई मूर्ति नहीं मिलेगी। भगवान कृष्ण के बगल में एक शानदार मुकुट है जो उनकी उपस्थिति का प्रतीक है। ठाकुर के सात मंदिरों में गिना जाता है, यह भी वृंदावन के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है।

vrindavan,krishna temples in vrindavan,vrindavan tourist destinations,travel in vrindavan,god krishna temples

प्रेम मंदिर

प्रेम मंदिर की स्थापना प्रसिद्ध जगदगुरु श्री कृपालुजी महाराज द्वारा वर्ष 2001 में की गई थी। इस मंदिर को भगवान के प्रेम के मंदिर के नाम से जाना जाता है। वृंदावन का यह प्रसिद्ध प्रेम मंदिर विशुद्ध रूप से राधा कृष्ण और सीता राम को समर्पित है। वृंदावन के अधिकांश मंदिरों की तरह, यह भी सुंदर पारंपरिक वास्तुकला का प्रतीक है। यहां पर सुंदर नक्काशी और सफेद संगमरमर इसकी खूबसूरती को और भी कई गुना बढ़ाती है।

vrindavan,krishna temples in vrindavan,vrindavan tourist destinations,travel in vrindavan,god krishna temples

श्री बांके बिहारी मंदिर

भगवान कृष्ण को समर्पित इस मंदिर को देश के मान्यता प्राप्त तीर्थस्तनों में से एक है। इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। भक्तों के बीच भी इसकी अलग ही मान्यता है। इसे प्राचीन गायक तानसेन के गुरू स्वामी हरिदास ने बनवाया था। भगवान कृष्ण को समर्पित इस मंदिर में राजस्थानी शैली की बेहतरीन नक्काशी की गई है।

vrindavan,krishna temples in vrindavan,vrindavan tourist destinations,travel in vrindavan,god krishna temples

मदन मोहन मंदिर

मदन मोहन जी का मंदिर वृंदावन में स्थित एक वैष्णव संप्रदाय का मंदिर है।निमार्ण के समय और शिल्पियों के संबन्ध में कुछ जानकारी नहीं है। प्रचलित कथाओं में आता है कि राम दास खत्री व्यापारी की व्यापारिक सामान से लदी नाव यहाँ यमुना में फंस गयी थी। जो मदन मोहन जी के दर्शन और प्रार्थना के बाद निकल गयी।

vrindavan,krishna temples in vrindavan,vrindavan tourist destinations,travel in vrindavan,god krishna temples

श्री गोविंद देवजी मंदिर

वृंदावन के आसपास के क्षेत्र में स्थित, श्री गोविंद देवजी मंदिर भगवान कृष्ण के बचपन के लिए समर्पित है। लाल बलुआ पत्थर से सुशोभित, यह मंदिर भगवान कृष्ण के बचपन के घर को दर्शाता है। यह वृंदावन में प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। ऐसी मान्यता है कि मूर्ति का चेहरा ठीक भगवान के चेहरे जैसा दिखता है जब वे पैदा हुए थे। इसलिए कहा जाता है कि हर व्यक्ति को कम से कम एक बार इस पवित्र स्थान पर जरूर जाना चाहिए।

vrindavan,krishna temples in vrindavan,vrindavan tourist destinations,travel in vrindavan,god krishna temples

रंगनाथन मंदिर

वृंदावन को मंदिरों का शहर यूंही नहीं कहा जाता है। कई अनोखे मंदिरों का शहर है ये। रंगनाथ मंदिर भी ऐसा ही प्रसिद्ध और जाना-माना मंदिर है। आसपास के क्षेत्र का ये बड़ा मंदिर है। ये विष्णु और लक्ष्मी जी का मंदिर है और इसकी मान्यता भी बहुत है। इतना ही नहीं यहां पर भगवान नरसिम्हा, वेणुगोपाल और रामानुजाचार्य की मूर्तियां भी हैं।

vrindavan,krishna temples in vrindavan,vrindavan tourist destinations,travel in vrindavan,god krishna temples

निधिवन मंदिर

निधिवन मंदिर भगवान श्रीकृष्ण की प्रसिद्ध लीला स्थलियों में से एक है। यह धार्मिक नगरी मथुरा में वृन्दावन के प्रसिद्ध स्थलों में से है। श्री राधारानी की अष्टसखियों में प्रधान ललिता सखी के अवतार रसिक संत संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदासजी महाराज की यह साधना स्थली है।

vrindavan,krishna temples in vrindavan,vrindavan tourist destinations,travel in vrindavan,god krishna temples

इस्कॉन मंदिर

वैसे तो इस्कॉन मंदिर देश भर में हैं और विदेश में भी कई जगह ये मंदिर बनाए गए हैं। लेकिन वृंदावन का इस्कॉन मंदिर देखते ही आपकी आंखें मानो चमक उठेंगी। इस्कॉन के फाउंडर आचार्या स्वामी प्रभुपद ने भगवान कृष्ण और उनके भाई बलराम के नाम पर ये मंदिर बनवाया था। माना जाता है कि इस वृंदावन में दोनों भाई रहे, खेले और खूब समय साथ बिताया। ये मंदिर इस जगह के रमन रति क्षेत्र में बनाया गया है। यहां पर हर रोज आरती के साथ भगवद गीता की क्लास भी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
भारत, चीन समेत 16 देशों पर ट्रंप का व्यापारिक शिकंजा! पूरी सूची यहाँ देखें
भारत, चीन समेत 16 देशों पर ट्रंप का व्यापारिक शिकंजा! पूरी सूची यहाँ देखें
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
डेढ़ साल के अफेयर के बाद महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम प्रेमी से रचाई शादी, परिवार ने जताया विरोध
डेढ़ साल के अफेयर के बाद महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम प्रेमी से रचाई शादी, परिवार ने जताया विरोध
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार