Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें कब पड़ रहे हैं साल 2022 के सबसे लंबे वीकेंड, करें ट्रिप की प्लानिंग, जानें कहां जा सकते है घूमने

कम छुट्टियां लेते हुए घूमने का आनंद उठा सकते हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान भी कम होता हैं। तो आइये जानते हैं कब पड़ रहे हैं साल 2022 के सबसे लंबे वीकेंड और इस दौरान घूमने के लिए कहां जाया जा सकता हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Jan 2022 2:48:37

जानें कब पड़ रहे हैं साल 2022 के सबसे लंबे वीकेंड, करें ट्रिप की प्लानिंग, जानें कहां जा सकते है घूमने

साल 2022 का पहल सप्ताह चल रहा हैं और कई लोग पूरे साल में घूमने की प्लानिंग अभी से कर लेते हैं। कई लोग देखते हैं कि कब उन्हें ऑफिस से छुट्टियां कम लेनी पड़ रही हैं और उसी के अनुरूप अपना ट्रिप प्लान करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए साल 2022 के सबसे लंबे वीकेंड की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें जानकर आप अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं ताकि आप अपने काम से कम छुट्टियां लेते हुए घूमने का आनंद उठा सकते हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान भी कम होता हैं। तो आइये जानते हैं कब पड़ रहे हैं साल 2022 के सबसे लंबे वीकेंड और इस दौरान घूमने के लिए कहां जाया जा सकता हैं...

longest weekends of the year 2022,household tips जनवरी में लॉन्ग वीकेंड

14 जनवरी को मकर संक्रांति है और 15-16 जनवरी को शनिवार-रविवार पड़ेंगे। इस तरह आप एक मिनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर आप किसी बड़े टूर पर जाना चाहते हैं तो जनवरी का आखिरी सप्ताह बेस्ट टाइम है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। अगर आप 27-28 जनवरी की भी छुट्टी ले सकें तो 29 और 30 को शनिवार-रविवार पड़ रहा है। इसमें आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं।

जा सकते है यहां - इस दौरान इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल देखने गुजरात जा सकते हैं। आप बीकानेर, जम्मू कश्मीर जा सकते हैं या फिर स्कीइंग का मजा लेने औली निकल सकते हैं।

फरवरी-मार्च में लॉन्ग वीकेंड

साल के दूसरे महीने फरवरी में 26 और 27 तारीख को शनिवार-रविवार पड़ेंगे। जबकि एक मार्च को महाशिवरात्रि होगी। ऐसे में अगर आप 28 फरवरी की छुट्टी का इंतजाम कर सकें तो चार दिन के ट्रिप की प्लानिंग की जा सकती है। इसके बाद 18 मार्च को होली है और 19-20 को शनिवार-रविवार पड़ेंगे। इसमें भी आप तीन दिन के मिनी टूर पर निकल सकते हैं।

जा सकते है यहां - फरवरी-मार्च के इन वीकेंड्स में आप वृंदावन, मथुरा जा सकते हैं, जहां बहुत शानदारी होली मनाई जाती है। इसके अलावा, राजस्थान के रणथमबोर या माउंट आबु की तरफ भी रुख कर सकते हैं।

अप्रैल-मई में लॉन्ग वीकेंड

अप्रैल के मध्य में भी आपके लिए चार लगातार छुट्टियां आ रही हैं। 14 अप्रैल को महावीर जयंती/बैसाखी/अंबेडकर जयंती है। इसके बाड 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 16-17 को शनिवार-रविवार रहेगा। इस तरह आप चार दिन की छुट्टियों पर घूमने जा सकते हैं। इसके बाद 30 अप्रैल को शनिवार और मई की पहली तारीख को रविवार पड़ेगा। फिर 3 मई को ईद-उल-फितर है। इस बीच अगर आप 2 मई की छुट्टी ले सकें तो पूरे चार दिन खाली रहेंगे। 14 और 15 मई को भी शनिवार-रविवार हैं, जबकि 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा है।

जा सकते है यहां - अप्रैल की इन चार दिनों की छुट्टियों में आप जम्मू कश्मीर या उदयपुर जैसी जगहों पर जा सकते हैं। स्कीइंग करने आप गुलमर्ग जैसी जगह पर जा सकते हैं। ऋषिकेश, मसूरी, स्पीति वैली और धर्मशाला भी इस मौसम में घूमने के अच्छे ऑप्शन हैं। longest weekends of the year 2022,household tips जुलाई में लॉन्ग वीकेंड

हर साल की तरह इस बार भी जून में बड़े वीकेंड नहीं होंगे। लेकिन जुलाई की शुरुआत ही रथ यात्रा से होगी और फिर 2-3 जुलाई को शनिवार-रविवार रहेंगे। इस तरह आप तीन दिन के लिए समर वेकेशन पर जा सकेंगे।

जा सकते है यहां - इन छुट्टियों में आप जगन्नाथपुरी की रथ यात्रा देखने जा सकते हैं। इसके अलावा वैली ऑफ फ्लॉवर्स नेशनल पार्क (उत्तराखंड), स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश, धर्मशाला या अमरनाथ जैसी किसी ठंडी जगह पर जा सकते हैं।

अगस्त में लॉन्ग वीकेंड

अगस्त का महीना लॉन्ग वीकेंड्स से भरा रहेगा। 6-7 अगस्त का शनिवार-रविवार है और 8 तारीख को मुहर्रम होगा। इसके अलावा 11 अगस्त का रक्षा बंधन, 13-14 को शनिवार-रविवार और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस बीच अगर आप 12 अगस्त की छुट्टी ले पाएं तो 5 दिन के लिए छुट्टियों पर जा सकते हैं। अगर आप लंबी छुट्टियों पर जाना चाहते हैं तो 16 और 17 दो दिन की छुट्टी ले लीजिए, क्योंकि 19 अगस्त को जन्माष्टमी और 20-21 को शनिवार-रविवार पड़ेगा। इस तरह आप कुल 11 दिन छुट्टी पर रह सकते हैं।

जा सकते है यहां - अगस्त की इन छुट्टियों में आप जन्माष्टमी महोत्सव देखने वृंदावन जा सकते हैं। वहीं, तमिलनाडु, चेरापूंजा, मेघालय, जिम कॉर्बेट, उत्तराखंड, माउंट अबु और लद्दाख का मौसम भी इन दिनों बेहद खूबसूरत होता है।

सितंबर में लॉन्ग वीकेंड

31 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। 3 और 4 सितंबर का शनिवार-रविवार होगा। अगर आप 1 और 2 तारीख की छुट्टी ले सकें तो पांच दिन के लिए कहीं घूमने निकल सकते हैं। इसके बाद 8 सितंबर को ओणम है और 10-11 का शनिवार-रविवार पड़ेगा। अगर इस बीच आप 9 सितंबर की छुट्टी पाएं तो चार दिन का ट्रिप प्लान किया जा सकता है।

जा सकते है यहां - सितंबर की इन छुट्टियों में आप नैनीताल, राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
longest weekends of the year 2022,household tips अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड

अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा रहेगा। 5 अक्टूबर को दशहरा है और 8-9 अक्टूबर को शनिवार-रविवार है। अगर आप गुरुवार-शुक्रवार की छुट्टी ले लेंगे तो पांच दिन की छुट्टियां का इंतजाम हो जाएगा। इसके बाद 22 और 23 तारीख का शनिवार-रविवार पड़ेगा। 24 को दिवाली, 25 को गोवर्धन पूजा और 26 को भाई दूज होगा। इस बीच आप लंबी छुट्टियों पर घूमने जा सकते हैं।

जा सकते है यहां - अक्टूबर की इन छुट्टियों में आप नैनीताल, आगरा और वाराणसी जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

नवंबर-दिसंबर में लॉन्ग वीकेंड

साल के आखिरी दो महीने नवंबर-दिसंबर में भी लॉन्ग वीकेंड आएंगे। 3 और 4 नवंबर को शनिवार-रविवार होगा। जबकि 6 नवंबर को गुरुनानक जयंती है। अगर आप 5 नवंबर की छुट्टी ले पाएं तो चार दिन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। साल के अंत में 24-25 को शनिवार-रविवार पड़ेगा। अगर आप 23 नवंबर या 26 नवंबर की छुट्टी ले पाएं तो तीन दिन का छोटा सा ट्रिप बन सकता है।

जा सकते है यहां - नवंबर-दिसंबर के इन लॉन्ग वीकेंड्स पर आप ऋषिकेश, मसूरी, आगरा या जयपुर घूमने जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका