Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन बातों का ध्यान रख अपने सोलो ट्रिप को बनाए यादगार, करें एंजॉय

आज इस कड़ी में हम आपको सोलो ट्रिप में काम आने वाले कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख आप अपने ट्रिप को परेशानियों से मुक्त और यादगार बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Jan 2022 6:58:23

इन बातों का ध्यान रख अपने सोलो ट्रिप को बनाए यादगार, करें एंजॉय

अक्सर देखा जाता हैं कि जिन लोगो को घूमना पसंद होता हैं वे कोई साथ ना मिल पाने की वजह से अपना घूमने का प्लान कैंसिल कर देते हैं। ऐसे में आप अपनी खुशी के लिए सोलो ट्रिप पर भी जा सकते हैं। कई लोग तो खुद को समय देने और शांति पाने के लिए सोलो ट्रिप पर जाना ही पसंद करते हैं। यह सबसे बेहतरीन मौका होता है जब आप इस भागती-दौड़ती दुनिया में अपने साथ वक्त बिता रहे होते हैं और खुद को समय दे पाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सोलो ट्रिप में काम आने वाले कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख आप अपने ट्रिप को परेशानियों से मुक्त और यादगार बना सकते हैं।
tips to make your solo trip memorable,mates and me,relationship tips डेस्टिनेशन तय करें
सोलो ट्रिप पर जाने से पहले जरूरी है डेस्टिनेशन तय करना। हां इसके बारे में किसी से सुनी-सुनाई जगह पर जाने के बजाए अपने मनमुताबिक जगह पर जाएं। लेकिन ट्रिप पर निकलने से पहले वहां रुकने के ऑप्शन्स भी चेक कर लें।


होटल बुकिंग
जाने से पहले आप अपने रुकने के स्थान का चयन कर लें। हो सके तो पहले से ही बुकिंग भी कर लें। इससे आप जब भी अपनी फेवरिट डेस्टिनेशन पर पहुंचेंगे तो कहां रुके जैसी टेंशन नहीं होगी।


लाइट पैकिंग
सोलो ट्रैवलिंग में सबसे जरूरी है आपकी पैकिंग। इसका ख्याल रखें कि कम से कम सामान रखें। कपड़ों के मामले में अपनी डेस्टिनेशन के मुताबिक कपड़ों का चयन करें।

tips to make your solo trip memorable,mates and me,relationship tips कनेक्टेड रहें
कोशिश करें, जहां भी जा रहे हैं, उस जगह के बारें, जहां रुके हों उसके बारे में और कब पहुंचे? इन सारी बातों के बारे में अपनी फैमिली और फ्रैंड्स को अपडेट जरूर करें। ताकि किसी भी तरह की समस्या होने पर आप तुरंत ही कनेक्ट हो।


रोमांच के लिए तैयार रहें

सोलो ट्रिप पर गए हैं तो इसका मतलब हरगिज नहीं कि रोमांच से दूर रहें। ट्रैकिंग का मन हो तो ट्रैकिंग करें, सागर किनारे मस्ती करनी हो तो जमकर करें। रिवर राफ्टिंग का मन हो तो उसका भी लुत्फ उठाएं।


अकेले खाने पर हिचकिचाएं नहीं

अक्सर ऐसा होता है कि हम डाइनिंग टेबल पर फैमिली या फिर दोस्तों के साथ होते हैं। ऐसे में अकेले कुछ खाना अच्छा नहीं लगता। लेकिन इसमें आप हिचकिचाएं नहीं। अगर बुक रीडिंग पसंद है तो जब खाने में मन न लगे तो बुक पढ़ते रहे और खाना शुरू कर दें। इसके अलावा कोई खास डिश खा रहे हों तो उसके बारे में जानकारी जरूर लें। tips to make your solo trip memorable,mates and me,relationship tips कीमती वस्तुओं की सुरक्षा
ट्रैवल पर जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि कीमती वस्तुओं को साथ न ले जाएं। बाकी जिन चीजों को आप लेकर जा रहे हैं उन्हें संभाल कर रखें। कोशिश करें कि होटल से बाहर जाते वक्त आप अपनी कीमती वस्तुओं को अपने साथ लेकर जाएं।


हिचहाइकिंग का आनंद लें

हिचहाइकिंग का मतलब है लिफ्ट मांगकर यात्रा करना। दुनिया के कई देशों, खासतौर पर पश्चिमी देशों में हिचहाइकिंग प्रचलित है इसलिए एक हिचहाइकर को लिफ्ट के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती। दूसरे देशों में पश्चिम की तरह लिफ्ट उतनी आसानी से नहीं मिल पाती, लेकिन मदद मांगने का तरीका सही हो तो आप दुनियाभर में बिना एक पैसा खर्च किए, सिर्फ हिचहाइकिंग करते हुए भी घूम सकते हैं। वैसे, सोलो घुमक्कड़ों को लिफ्ट मिलने में आसानी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका