न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर रहें हैं सोलो ट्रिप की प्लानिंग, इन बातों का ध्यान रखेंगे तो रहेंगे खुश

घूमने के शौक़ीन लोगों को किसी के साथ की जरूरत नहीं पड़ती हैं, वे तो अपना बैग लिया और निकल जाते हैं एक नए सफ़र पर। कई लोग होते हैं जो इस सोलो ट्रेवलिंग का मजा लेना पसंद करते हैं और अकेले ही नई जगहों को एक्स्प्लोर करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Aug 2022 6:57:37

कर रहें हैं सोलो ट्रिप की प्लानिंग, इन बातों का ध्यान रखेंगे तो रहेंगे खुश

घूमने के शौक़ीन लोगों को किसी के साथ की जरूरत नहीं पड़ती हैं, वे तो अपना बैग लिया और निकल जाते हैं एक नए सफ़र पर। कई लोग होते हैं जो इस सोलो ट्रेवलिंग का मजा लेना पसंद करते हैं और अकेले ही नई जगहों को एक्स्प्लोर करते हैं। सोलो ट्रिप का एक फायदा ये है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती और आप अपने मनमुताबिक घूम सकते हैं। अगर आप भी सोलो ट्रिप के बारे में सोच रहे हैं और अभी तक किसी नए सफ़र पर नहीं गए हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स की जानकारी देने जा रहे हैं ताकि आपका सोलो ट्रिप मजेदार और खुशनुमा बनेगा। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

solo trip,solo trip planning,travel,holidays,travel guide

कैरी करें जरूरी सामान

सोलो ट्रेवल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। खासकर ऐसी जगह पर जहां सामान मिलना मुश्किल होता है। सोलो ट्रेवल करने से पहले बैग में उन सभी चीजों को शामिल करें जो सफर के दौरान काम में आएंगी। बैग में उतना ही सामन रखें जो आसानी से उठाया जा सके। बैग में कपड़ों के साथ मेडिसिन, कॉस्मेटिक और जरूरी डॉक्यूमेंट्स रखना न भूलें।

सामान जितना हल्का, उतना अच्छा

सामान जितना कम होगा, ट्रैवलिंग का मजा उतना ज्यादा आएगा, वरना घूमने से पहले सामान रखने के लिए क्लॉकरूम और होटल ढूंढने में ही वक्त, ताकत और पैसा खर्च होता रहेगा। इसी तरह से कई बार वीइकल न मिले तो भी आराम से पैदल चलकर थोड़ी-बहुत दूरी तय की जा सकती है।

solo trip,solo trip planning,travel,holidays,travel guide

प्री-बुकिंग करना जरूरी

सोलो ट्रेवल को आसान और यादगार बनाने के लिए जरूरी है कि होटल्स और ट्रांसपोर्टेशन की प्री-बुकिंग की जाए। ऐसा करने से किसी प्रकार का कंफ्यूजन नहीं होगा और समय के अनुसार ट्रिप को इंजॉय किया जा सकेगा। प्री-बुकिंग करने से कई बार होटल्स और टिकट पर डिस्काउंट भी मिल सकता है।

डेस्टिनेशन की हो पूरी जानकारी

घूमने के लिए जो भी जगह का चुनाव किया है उसकी पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है। डेस्टिनेशन शहर से कितना दूर है, वहां क्या-क्या घूमने लायक है, वहां नेट की सुविधा है कि नहीं, लोकल फूड और मौसम कैसा है ये सब जानकारी होना आवश्यक है।

धोखा खाने से बचें

अकेले घूमते हुए गलतियों की आशंका ज्यादा रहती है, लेकिन गलतियों से ही हम सीखते हैं। यात्रा पर निकलने से पहले की गई रिसर्च आपको परेशानियों से बचा सकती है। आमतौर पर मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स पर धोखाधड़ी की आशंका बनी रहती है। इसलिए सफर से पहले टूरिस्ट स्कैम्स के बारे में पता कर लें। इंटरनेट पर आपको ऐसे ढेरों विडियो मिल जाएंगे जिनमें घुमक्कड़ों ने अपने अनुभव शेयर किए होंगे।

solo trip,solo trip planning,travel,holidays,travel guide

सुरक्षा का रखें ध्यान

सोलो ट्रेवलर को खुद की सुरक्षा का इंतजाम करना चाहिए। वैसे तो होटल स्टाफ, अन्य ट्रेवलर एक-दूसरे का ध्यान रखते हैं लेकिन फिर भी कुछ इंतजाम खुद से करना अच्छा होता है। ट्रेवल के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घट जाए इसके लिए जरूरी है कि कैरी बैग में चिली स्प्रे, पुलिस का नंबर और इमरजेंसी नंबर हमेशा रखें। ट्रेवल के दौरान फैमिली मैंबर्स को लोकेशन और डेस्टिनेशन डिटेल सेंड करते रहें।

बजट-फ्रेंडली ट्रैवल का प्लान बनाएं

अगर आप सोलो ट्रैवल पर जा रहे हैं तो सबसे पहले बजट-फ्रेंडली ट्रैवल का प्लान बनाएं। अगर आप कम खर्च करेंगे तो ज्यादा यात्राएं कर पाएंगे और ज्यादा जगहों को एक्सप्लोर कर पाएंगे। बजट को मैनेज करना और खर्चे पर नियंत्रण करना ही एक सोलो ट्रैवलर की खासियत है। आपने देखा होगा कि कई लोग सीमित जरूरतों और बेहद कम खर्च में दुनियाभर की अच्छी जगहों को एक्सप्लोर करके एक समृद्ध अनुभव हासिल कर लेते हैं। वैसे भी यात्राएं आपको नया अनुभव और दृष्टिकोण ही तो देती हैं।

कैश के बजाय कार्ड


ज्यादा कैश रखने के बजाय डेबिट या क्रेडिट कार्ड रखना बेहतर है। कैश के चोरी हो जाने या खो जाने की आशंका रहती है इसलिए एक साथ बहुत सारा कैश निकालने की बजाय थोड़ा-थोड़ा निकालें। हालांकि विदेशों में एटीएम से कैश निकालने पर लगने वाले सर्विस चार्ज का भी ख्याल रखें। अक्सर ऐसा होता है कि बैंक कार्ड का पैसा नहीं लेता लेकिन जिस एटीएम से पैसा निकाला, वह बैक पैसा वसूल लेता है। कुछ बैंक खास तरह के ट्रैवल कार्ड देते हैं, जिनसे पैसा निकालने पर विदेशी बैंक सर्विस जार्च नहीं लगाते। यात्रा से पहले अपने बैंक से ऐसे कार्ड्स का पता करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत