न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IRCTC आज से शुरू करेगी 'भारत गौरव ट्रेन', 62 हजार किराया, जानिए क्या है रूट

ट्रेन देश की पहली भारत गौरव ट्रेन (Ramayan Express Train) है जो रामायण सर्किट यात्रा पर दिल्ली के सफदरजंग से रवाना होकर भगवान श्री राम से जुड़े स्थानों का भ्रमण कराते हुए नेपाल के जनकपुर तक जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Jun 2022 2:16:39

IRCTC आज से शुरू करेगी 'भारत गौरव ट्रेन', 62 हजार किराया, जानिए क्या है रूट

आईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा देने के लिए आज 21 जून से एक विशेष ट्रेन चला रही है। यह ट्रेन देश की पहली भारत गौरव ट्रेन (Ramayan Express Train) है जो रामायण सर्किट यात्रा पर दिल्ली के सफदरजंग से रवाना होकर भगवान श्री राम से जुड़े स्थानों का भ्रमण कराते हुए नेपाल के जनकपुर तक जाएगी। वहां से फिर भारत आकर काशी होते हुए फिर दक्षिण भारत (South India) के भ्रमण कराएगी। आइए हम बताते हैं इस ट्रेन के बारे में सब कुछ।

भारत गौरव ट्रेन 18 दिनों के टूर पैकेज के दौरान पर्यटक भगवान श्रीराम से जुड़े हुए देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित धार्मिक स्थलों का भ्रमण और दर्शन करेंगे। यह दिल्ली से अयोध्या, नेपाल के जनकपुर, बिहार के सीतामढ़ी और बक्सर आदि स्थलों से गुजरते हुए काशी पहुंचेगी। वहां से फिर दक्षिण भारत। फिर वापस दिल्ली। यह भारत गौरव ट्रेन एक कारपोरेट बिजनेस सहयोगी के साथ मिलकर चलाई जा रही है। जो पूरी यात्रा के दौरान पर्यटकों के लिए ऑन बोर्ड और ऑफ बोर्ड सेवाओं का इंतजाम करेगा। आईआरसीटीसी की इस भारत गौरव ट्रेन में कुल 14 कोच हैं। ट्रेन के इन डिब्बों को लखनऊ के आलमबाग वर्कशॉप में तैयार किया गया है। इस दौरान ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं का पूरा ध्यान रखा गया है।

irctc,bharat gaurav tourist train,bharat gaurav tourist train package,about bharat gaurav train,bharat gaurav train package details,ramayan express train

आईआरसीटीसी से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि इस ट्रेन को विशेष रूप से तैयार किया गया है। आईसीएफ कोच से तैयार किए गए इस ट्रेन में एसी थ्री के कुल 10 डिब्बे होंगे। मतलब कि इसमें कुल 600 यात्री यात्रा कर सकते हैं। इसमें एक व्यक्ति का किराया 62,370 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। इसमें ट्रेन की यात्रा के साथ जहां जरूरत होगी, वहां आरामदायक बसों में भ्रमण किराया, हर वक्त का भोजन, जरूरत पड़ने पर होटल में ठहरने का शुल्क और सभी तरह का टैक्स भी शामिल है। इसके साथ ही सभी यात्रियों का ट्रेवल इंश्योरेंस भी कराया जाएगा जिसका अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। जो यात्री एक साथ इतना पैसा नहीं दे सकते है वे किस्तों में भी भुगतान कर सकते हैं। यात्री चाहे तो शुल्क के पैसे को 3, 6, 9, 12, 18 और 24 महीनों की किस्त में चुका सकते हैं। सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) भारत सरकार (Government Of India) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी (LTC) सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।

irctc,bharat gaurav tourist train,bharat gaurav tourist train package,about bharat gaurav train,bharat gaurav train package details,ramayan express train

ट्रेन की साजसज्जा है बेजोड़

डिब्बों के अंदर की साज सज्जा का विशेष ख्याल रखा गया है। साथ ही साथ आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित पैंट्री कार, सीसीटीवी कैमरे, अनाउंसमेंट सिस्टम आदि लगाए जा रहे हैं। ताकि यात्रा के दौरान पर्यटकों को आरामदायक सफर का अनुभव प्राप्त हो सके। भारत गौरव ट्रेन के डिब्बों की बाहरी दीवारों पर भी विशेष तौर से पेंटिंग की गई है। जिसमें देश के विभिन्न सांस्कृतिक पहलुओं को भी दर्शाया गया है। जिसमें भारत के प्राचीन स्मारक व्यंजन अलग-अलग राज्यों के परिधान त्यौहार योग और लोक कलाओं का वर्णन किया गया है।

ट्रेन के बाहर सारनाथ स्तूप, सांची स्तूप, महाबोधि मंदिर,मध्यकालीन जयपुर का हवा महल, कुंभलगढ़ का विशाल किला, हम्पी का विशाल रथ और ब्रिटिश कालीन इंडिया गेट के चित्र बने हुए हैं। यही नहीं मुगलकालीन स्मारक जैसे ताजमहल, हिमायू का मकबरा, समकालीन ग्वालियर का किला और ओरछा के मंदिर की तस्वीरों के साथ-साथ लोटस टेंपल, स्टैचू ऑफ यूनिटी, दिल्ली वार मेमोरियल की तस्वीरें भी ट्रेन पर लगाई गई हैं। इसके अलावा ट्रेन के दो डिब्बों पर योग और आयुर्वेद से संबंधित तस्वीरें भी लगाई गई हैं। साथ ही साथ भारत के अलग-अलग राज्यों के परिधानों को भी इस ट्रेन के टीम में शामिल किया गया है। पैंट्री कार पर देश के अलग-अलग क्षेत्रीय व्यंजनों को दिखाया गया है।

irctc,bharat gaurav tourist train,bharat gaurav tourist train package,about bharat gaurav train,bharat gaurav train package details,ramayan express train

सबसे पहले अयोध्या

यात्रा का पहला पड़ाव भगवान राम का जन्म स्थान अयोध्या होगा। वहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, श्री हनुमान मंदिर और नंदीग्राम में भरत मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। अयोध्या से रवाना होकर यह ट्रेन नेपाल के जनकपुर चली जाएगी। वहां यात्री राम जानकी मंदिर का दर्शन करेंगे। रात्रि विश्रााम जनकपुर में ही होगा। वहां से ट्रेन फिर भारत आ जाएगी और अगले दिल यात्री सीतामढ़ी पहुंचेंगे। वहां के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करने के बाद फिर यात्री ट्रेन में सवार हो जाएंगे।

सीतामढ़ी से ट्रेन फिर बिहार के ही बक्सर की तरफ चल पड़ेगी। वहां श्रद्धालुओं को विश्वामित्र का आश्रम दिखाया जाएगा। उसके बाद यात्रियों को रामरेखा घाट पर ले जाया जाएगा। वहां जो यात्री चाहेंगे, उनके लिए गंगा स्नान की व्यवस्था होगी। इसके बाद ट्रेन वाराणसी पहुंच जाएगी। वहां सभी यात्रियों को बाबा विश्वनाथ का दर्शन कराया जाएगा। फिर यात्री रात में वाराणसी में ही विश्राम करेंगे।

irctc,bharat gaurav tourist train,bharat gaurav tourist train package,about bharat gaurav train,bharat gaurav train package details,ramayan express train

अगले दिन प्रयागराज

भोले बाबा की नगरी काशी के भ्रमण के बाद श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे। वहां अगली सुबह संगम पर ले जाया जाएगा। यह वही स्थल है, जहां गंगा और यमुना के साथ साथ अदृष्य सरस्वती नदी का संगम होता है। वहां जो पर्यटक चाहेंगे, उनके स्नान की व्यवस्था होगी। इसके बाद नाश्ता। नाश्ते के बाद उन्हें भारद्वाज आश्रम का भ्रमण कराया जाएगा। फिर ट्रेन पर सवार होकर यात्री चित्रकूट की तरफ निकल जाएंगे।

चित्रकूट और नासिक के बाद दक्षिण भारत

श्रद्धालुुओं को चित्रकूट और नासिक का भ्रमण कराया जाएगा। उसके बाद ट्रेन दक्षिण भारत पहुंच जाएंगे। वहां से हम्पी, रामेश्वरम, कांचीपुरम और भद्राचलम का भ्रमण कराया जाएगा। इस बीच पर्यटक सेतु बांध रामेश्वरम भी जाएंगे जहां भगवान श्रीराम ने शिवलिंग की पूजा की थी। यात्रियों को धनुष्कोडी भी ले जाया जाएगा। इसके बाद भद्राचलम में लोकल साइट सीइंग होगा। फिर यात्री वापसी यात्रा पर निकल पड़ेंगे और अठारवें दिन सुबह सुबह वे दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर उतर जाएंगे।

हर कोच में सुविधा और सुरक्षा के लिए 2 वेटर, एक हाउसकीपिंग स्टाफ और एक गार्ड मिलेगा। सभी कर्मचारियों मैरून रंग की कढ़ाई वाले सूट, पगड़ी, ऑफ व्हाइट कुर्ता और पायजामा में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर