Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते हैं पैराग्लाइडिंग के रोमांच का मजा, कर आए देश की इन 7 जगहों की सैर

आज इस कड़ी में हम आपको देश की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप पैराग्लाइडिंग के रोमांच का मजा ले सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 6:20:15

लेना चाहते हैं पैराग्लाइडिंग के रोमांच का मजा, कर आए देश की इन 7 जगहों की सैर

कई लोग होते हैं जो घूमने के दौरान ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो बेहद रोमांचक हो। खासतौर से इसके लिए ऐसे हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं जहां कई एडवेंचर किए जा सकते हैं। कुछ लोगों की बकेट लिस्ट में पैराग्लाइडिंग का रोमांच भी होता हैं जो बहुत ही मनोरंजक और साहसिक खेल है। पैराग्लाइडिंग की राइड के लिए देश में कुछ ही जगहें हैं जहां आप अपनी चाहत को पूरा कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप पैराग्लाइडिंग के रोमांच का मजा ले सकते हैं।
travel places,paragliding places बीर-बिलिंग, हिमाचल

बीर बिलिंग भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित के बीर एक छोटा सा गाँव है जिसे व्यावहारिक रूप से भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी कहा जाता है। इस जगह के खूबसूरत पहाड़, हरियाली, मौसम के साथ यहां का शांत वातावरण पैराग्लाइडिंग के लिए अनुकूल है। आपको बता दें कि पैराग्लाइडिंग की बीर टेक-ऑफ साइट है और बिलिंग, जो उससे लगभग 14 किमी की दूरी पर स्थित है, जो कि लैंडिंग साइट है। अगर आप पैराग्लाइडिंग के शौक़ीन है तो इस जगह पर जरुर जाएँ। बीर बिलिंग का निकटतम हवाई अड्डा धर्मशाला है जो कि 70 किमी की दूरी पर स्थित है। पैराग्लाइडिंग विश्व कप भारत में पहली बार साल 2015 में बीर-बिलिंग में हुआ था। बीर-बिलिंग अपने पैराग्लाइडिंग अनुभवों के लिए देश के लोगों के साथ-साथ साथ विदेशियों के साथ भी उतना ही प्रसिद्ध है। travel places,paragliding places नैनीताल, उत्तराखंड

उत्तराखंड का नैनीताल एक बहुत ही खूबसूरत शहर है जो हिमालय की तलहटी में समुद्र तल से लगभग 2000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह जगह घूमने के लिए बेहद खास है और ऐसी जगह पर पैराग्लाइडिंग करने का भी अपना तरीका होता है। आप यहां पैराग्लाइडिंग की मदद से एक पक्षी की तरह इस सुंदर शहर को देख सकते हैं। यहाँ पर स्थित नैनी झील देश की 64 शक्ति पीठों में से एक सुंदर नाशपाती के आकार की झील दूनिया की सबसे पवित्र जगहों में से एक मानी जाती है। यहाँ पर नौकुचियाताल में पैराग्लाइडिंग की पेशकश की जाती है। travel places,paragliding places पंचगनी, महाराष्ट्र

पंचगनी महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन और सबसे अच्छा वीकेंड गेटवे है, ऐसा जिसके बारे में कोई सोच ही नहीं सकता। समुद्र तल से लगभग 1200 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह शानदार हिल स्टेशन पैराग्लाइडिंग के लिए भी बहुत अच्छा है जो पर्यटकों के पसंदीदा क्षेत्र में से एक है। इस जगह साल भर मौसम बहुत अच्छा होता है जो इसको और भी ज्यादा खास बनता है। साल आसमान, सही ऊंचाई, अनुकूल हवाएं और सुखद मौसम की वजह से पंचगनी एक पैराग्लाइडिंग के आकर्षण में से एक बन गया है। बता दें कि भीलार, तपोला और खिंगार, पंचगनी के कुछ खास पैराग्लाइडिंग स्थल हैं। travel places,paragliding places शिलांग, मेघालय

शिलांग या स्कॉटलैंड ऑफ ईस्ट 1400 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है जो भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ के रोमांचक स्थानों और चारों ओर की हरियाली देखने के साथ अब आप यहां पैराग्लाइडिंग के लिए भी जा सकते हैं। पैराग्लाइडिंग बाजार धीरे-धीरे इस प्यारा सा शहर में विकसित हो रहा है, जो यात्रा और रोमांच के शौकीनों को समान रूप से आकर्षित करता है। यहाँ 700 मीटर तक की ऊंचाई पैराग्लाइडिंग की जा सकती है। travel places,paragliding places गंगटोक, सिक्किम

भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण शहर गंगटोक सिक्किम के उत्तर पूर्वी में स्थित है। इस शहर में देखने के लिए बहुत कुछ है और यहां पर पैराग्लाइडिंग निश्चित रूप से साहसिक साधकों के लिए खास आकर्षण है। travel places,paragliding places नंदी हिल्स, बेंगलुरु

नंदी हिल्स भारत के प्रमुख शहर बैंगलोर से थोड़ी दूरी पर स्थित है, जो एक खूबसूरत हिल स्टेशन होने के साथ पैराग्लाइडिंग के विशेष रूप से प्रसिद्ध है। यह स्थान समुद्र तल से लगभग 1400 मीटर की ऊँचाई है और यहां पर लैंडिंग के लिए पहाड़ियों के आसपास सपाट सतह है। travel places,paragliding places आरामबोल, गोवा

अरामबोल गोवा के प्रसिद्ध समुद्र तट क्षेत्रों में से एक है जो पैराग्लाइडिंग के अनुभवों के लिए भी जाना-जाता है। बता दें कि सबसे अच्छा लॉन्चिंग प्वाइंट कलाचा झील के ऊपर स्थित है। अरामबोल पैराग्लाइडिंग के शुरुआती लोगों के बहुत अच्छी जगह है, जिसका सबसे बड़ा कारण चिकनी और शांत हवा है जो बिना ब्रेक उड़ान के लिए एकदम सही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका