न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जादू-टोने से जुड़ी कई एक्टिविटीज के लिए जानी जाती है भारत की ये 6 जगहें, जाएं जरा संभलकर

इस जीवन में जहां आस्था हैं वहां अन्धविश्वास भी कायम हैं। इसके चलते कई लोग जादू-टोने पर विश्वास करते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तंत्र-मंत्र और काले जादू के कई मामले लगातार सामने आते रहे हैं। हांलाकि भारत के साथ ही कई देश हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Aug 2022 12:14:52

जादू-टोने से जुड़ी कई एक्टिविटीज के लिए जानी जाती है भारत की ये 6 जगहें, जाएं जरा संभलकर

इस जीवन में जहां आस्था हैं वहां अन्धविश्वास भी कायम हैं। इसके चलते कई लोग जादू-टोने पर विश्वास करते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तंत्र-मंत्र और काले जादू के कई मामले लगातार सामने आते रहे हैं। हांलाकि भारत के साथ ही कई देश हैं जिन्होनें जादू-टोने से जुड़ी गतिविधियां बैन कर रखी हैं। लेकिन आज भी देश के कई हिस्सों में छुपते-छुपाते जादू-टोने से जुड़ी कई एक्टिविटीज को अंजाम दिया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आज भी काला जादू किया जाता है। आइये जानते हैं इन जगाहों के बारे में...

india places for black magic,black magic

कुशाभद्रा नदी, उड़ीसा

कुशाभद्रा नदी के किनारे काले जादू की प्रेक्टिस किए जाने के संकेत मिले हैं। कई लोगो पर अटैक की खबरें भी यहां आती रहती हैं। इस बात का अब तक कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला है। लेकिन जब शिकायत मिलने पर पुलिस ने यहां सर्चिंग की तो यहां कई ऐसी चीजें मिली जिससे पता चलता कि यहां काले जादू की प्रेक्टिस की जाती है। यहां 20 से ज्यादा नर कंकाल और हड्डियां मिली। साथ ही जानवरों की खोपड़ियां, फूल और कपड़े के टुकड़े भी यहां पाए गए।

india places for black magic,black magic

मणिकर्णिका घाट, वाराणसी

वाराणसी जैसी पवित्र भूमि भी काले जादू का केंद्र है। वाराणसी में काला जादू करने वाले तांत्रिक साधुओं को अघोरी कहा जाता है। ये यहां के शमशान घाट पर तंत्र साधना करते हैं। ये तांत्रिक कहते हैं कि ये काला जादू शिव भगवान, काली माता को खुश करने के लिए करते हैं ताकि वे उन्हें ज्यादा पावरफुल बना दें। कहा जाता है कि यहां कई अघोरी बाबा शमशान घाट पर रहते हैं और लाशों को खाते हैं, उनका मानना है कि इससे उनकी शक्तियां बढ़ती हैं। मणिकर्णिका घाट वह जगह है जहां गुप्त रूप से काला जादू किया जाता है।

india places for black magic,black magic

त्रिशूर, केरल

केरल के छोटे से गांव त्रिशूर में काले जादू किए जाने के प्रमाण मिले हैं। इसके चलते यह गांव काफी फेमस हो गया है। काला जादू देखने के लिए यहां टूरिस्ट आते हैं। यहां चट्टान और कुट्टिचट्टन को विष्णु का अवतार मानते हैं जो भैंस की सवारी करते हैं और जीवन की परेशानियों को दूर करते हैं। यहां पुजारी चट्टान को पास रखकर अलग- अलग तरह की पुजाएं करते हैं।

india places for black magic,black magic

निमतला घाट, कोलकाता

मणिकर्णिका घाट की तरह ही निमताला घाट पर भी काला जादू किया जाता है। यह मृतकों के अंतिम संस्कार का स्थान है। आधी रात को, अघोरी बाबा इस स्थान पर आते हैं और मृतकों की लाशों के अवशेष खाते हैं।

india places for black magic,black magic

मायोंग, असम

मायोंग गांव सदियों से काला जादू के लिए मशहूर है। यहां तक कि मुगल जनरलों और अंग्रेजों को भी इस गांव में आने में डर लगता था। काले जादू के कारण मयोंग गांव में कई लोग गायब हो जाते हैं या उनकी मौत हो जाती है। इस जगह पर काले जादू से जुड़ी कई कहानियां हैं, उनमें से एक ये है कि यहां के लोग जानवरों में परिवर्तित हो जाते हैं। ग्रामीणों की अधिकांश आबादी काला जादू जानती है और उसका अभ्यास करती है। यहां रहने वाले लोगों का मानना है कि शक्ति पीढ़ियों से चली आ रही है।

india places for black magic,black magic

सुल्तान शाही, हैदराबाद

हैदराबाद को इन परंपराओं का केंद्र माना जाता है, मुख्यतः पास में सुल्तान शाही ऐसी जगहों जगहों एक लिए प्रसिद्ध है। यहां ऐसे अलग-अलग बाबा हैं जो काला जादू करते हैं, कुछ पैसे वसूल करते हैं, तो कई लोग इसके बदले संभोग के लिए कहते हैं, तो पशु बलि की भी मांग करते हैं। हैदराबाद में तीन और जगहें जहां काला जादू किया जाता है जैसे चित्रिका, मुगलपुरा और शालिबंद।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी