Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में लेना चाहते हैं एडवेंचर सफ़र का मजा, घूम आए भारत के 8 सबसे रोमांचक ट्रेक

घूमना का मजा तभी आता है जब जगह के साथ ही अपनी पसंद का मौसम और माहौल हो। हर कोई अपने मनमुताबिक जगह का आनंद लेना पसंद करता हैं। ऐसे में कई लोग होते हैं जो एडवेंचर सफ़र का मजा लेना पसंद करते है जो उन्हें रोमांच का मजा दे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Feb 2022 11:20:32

सर्दियों में लेना चाहते हैं एडवेंचर सफ़र का मजा, घूम आए भारत के 8 सबसे रोमांचक ट्रेक

घूमना का मजा तभी आता है जब जगह के साथ ही अपनी पसंद का मौसम और माहौल हो। हर कोई अपने मनमुताबिक जगह का आनंद लेना पसंद करता हैं। ऐसे में कई लोग होते हैं जो एडवेंचर सफ़र का मजा लेना पसंद करते है जो उन्हें रोमांच का मजा दे। इस सर्दियों के मौसम में अगर आप भी किसी ऐसी ही जगह की तलाश में हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं देश के कुछ ऐसे ही रोमांचक ट्रेक जहां का सफर आपके लिए यादगार बन जाएगा। भारत की ये डेस्टिनेशन आपके दिल को सुकून देने का काम करेगी। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...
winter,travel,travel guide,holidays in india,holiday destination in india,places to visit in winter,travel guide,travel tips,beautiful trek in india नंदा देवी ट्रेक

नंदा देवी एक शानदार हिमालयी ट्रेक है और गढ़वाल क्षेत्र में बड़े आकर्षण का केंद्र है। यह ट्रेक मुंसियारी से शुरू होता है और करीब 2290 मीटर ऊंचाई तक जाता है। इस ट्रेक से गुजरते हुए आपको रिलकोट और मार्टोली जैसी विचित्र बस्तियां दिखाई देंगी जो तकरीबन डेढ़ सौ साल पुरानी हैं। एडवेंचरस ट्रेकिंग का लुत्फ उठाने वालों के लिए यह काफी अच्छी जगह है। winter,travel,travel guide,holidays in india,holiday destination in india,places to visit in winter,travel guide,travel tips,beautiful trek in india डोडीताल ट्रेक

नदियां, घने जंगल और घास के विशाल मैदान इस ट्रेक को खास बनाते हैं। समुद्र तल से करीब 3000 मीटर ऊंचाई पर स्थिति डोडीताल ट्रेक उत्तरकाशी जिले में पड़ता है। ट्रेकिंग का शौक रखने वालों को सर्दियों में एक बार ये ट्रेक जरूर देखना चाहिए। winter,travel,travel guide,holidays in india,holiday destination in india,places to visit in winter,travel guide,travel tips,beautiful trek in india स्टोक कांगड़ी ट्रेक

लद्दाख के इस ट्रेक की चढ़ाई बिल्कुल आसान नहीं है, लेकिन फिर भी आपको जीवन में एक बार इसे जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। बड़ी घाटियां, खूबसूरत गांव और जौं व सरसों के खेत का अद्भुत नजारा ट्रेक पर आपकी यात्रा को यादगार बनाएगा। winter,travel,travel guide,holidays in india,holiday destination in india,places to visit in winter,travel guide,travel tips,beautiful trek in india नाग टिब्बा ट्रेक

गढ़वाल हिमालय की तलहटी में बसा ये भारत के सबसे आसान विंटर ट्रेक में से एक है जो आपको प्रकृति के बेहद करीब ले जाता है। यहां ट्रेकिंग के दौरान आप घने जंगलों और विचित्र गावों से होकर गुजरेंगे। ट्रेकिंग के दौरान आप टेंट में ठहरने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। winter,travel,travel guide,holidays in india,holiday destination in india,places to visit in winter,travel guide,travel tips,beautiful trek in india हर की दून

उत्तराखंड के कोटगांव स्थित हर की दून ट्रेक को अब तक बहुत कम लोगों ने एक्सप्लोर किया है। इस इलाके में आपको सिर्फ पक्षी, जानवर ही देखने को मिलेंगे। यहां आप लंगूर की एक विशेष प्रजाति भी देख सकेंगे और काला हिरण मिलने की भी संभावना रहती है। इसके अलावा, आप यहां भालू और बारहसिंघा जैसे जानवरों को भी देख पाएंगे। winter,travel,travel guide,holidays in india,holiday destination in india,places to visit in winter,travel guide,travel tips,beautiful trek in india गौमुख तपोवन

यह लाजवाब ट्रेक आपको गंगा नदी के स्रोत गौमुख ग्लेशियर तक लेकर जाता है। इतना ही नहीं, यह ट्रेक आपको माउंट शिवलिंग के सबसे नजदीकी क्षेत्र तक पहुंचाता है, जहां आप पर्वत को आधार से चोटी तक पूरा देख सकते हैं। तपोवन से आप माउंट मेरू का भी खूबसूरत नजारा देख सकेंगे। ये जगह उत्तराखंड के गंगोत्री में स्थित है। winter,travel,travel guide,holidays in india,holiday destination in india,places to visit in winter,travel guide,travel tips,beautiful trek in india बारादसर लेक ट्रेक

बारादसर लेक ट्रेक उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र की रहस्यमयी खूबसूरती का एक छोटा सा नमूना है। ट्रेक के दौरान पड़ने वाली घाटियां, पथरीले रास्ते और चोटियां इसे ज्यादा रोमांचक बनाती हैं। यह ट्रेक धौला से शुरू होता है और आगे देव भासा के बड़े घास के मैदान से पहले बित्री, ढलका धार और मसुंधा धार से होकर गुजरता है। winter,travel,travel guide,holidays in india,holiday destination in india,places to visit in winter,travel guide,travel tips,beautiful trek in india चादर ट्रेक

लद्दाख में ही पड़ने वाला चादर ट्रेक भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक में शुमार है। यह ट्रेक जंस्कार वैली को चिलिंग विलेज से जोड़ता है। ट्रेक के दौरान जंस्कार नदी के ठंडे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। यहां ट्रेकिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं है। अगर आप पहले किसी कठिन जगह पर ट्रेकिंग कर चुके हैं, तभी इस ट्रेक को देखने के लिए आगे बढ़ें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका