न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोमांचक गतिविधियों में से एक है हॉट एयर बैलून की यात्रा, देश की इन 7 जगहों पर लें इसका रोमांच

अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी से छुट्टी लेकर लोग घूमने जाते हैं ताकि अपनी दिमाग की थकान को दूर कर सकें। घूमने को लेकर सभी की एक विश लिस्ट रहती हैं कि उन्हें घूमने कहां जाना हैं या क्या करना हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Aug 2022 3:38:55

रोमांचक गतिविधियों में से एक है हॉट एयर बैलून की यात्रा, देश की इन 7 जगहों पर लें इसका रोमांच

अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी से छुट्टी लेकर लोग घूमने जाते हैं ताकि अपनी दिमाग की थकान को दूर कर सकें। घूमने को लेकर सभी की एक विश लिस्ट रहती हैं कि उन्हें घूमने कहां जाना हैं या क्या करना हैं। ऐसे में कई लोगों की विश लिस्ट में हॉट एयर बैलून की यात्रा रहती हैं जो रोमांचक गतिविधियों में से एक है। हॉट एयर बैलून राइड के दौरान प्रकृति के नजारे देखना का अनुभव ही अपने आप में रोमांचित करने वाला है। हॉट एयर बैलून राइड का मजा आप अपने परिवार या दोस्तों किसी के साथ भी ले सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप भारत में किन-किन जगहों पर हॉट एयर बैलून एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

hot air balloon,hot air balloon travel,hot air balloon travel in india

लोनावला

अगर आपको हॉट एयर बैलून का मजा लेना है तो महाराष्ट्र के लोनावला में जाया जा सकता है। जहां आपको इसकी सवारी के दौरान इस क्षेत्र की हरी−भरी हरियाली पहाडि़यों का नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप मुंबई में हैं तो महज डेढ़ घंटे का रास्ता तय करके आप इस खूबसूरत जगह पर पहुंच सकते हैं। यहां पर हॉट एयर बैलून का मजा लेने के लिए आपको प्रति व्यक्ति करीबन 6000 से 12000 रूपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं एक राइड के दौरान आपको करीबन 60 मिनट तक बैलून में घूमने का मौका मिलेगा।

hot air balloon,hot air balloon travel,hot air balloon travel in india

आगरा

आगरा में आप ताजमहल के आसपास हॉट एयर बैलून राइड का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप गुब्बारे की सवारी के जरिए ताजमहल की खूबसूरती को निहार सकते हैं और मुगल काल के इस स्मारक के नजारे आसमां से देख सकते हैं। आप हॉट एयर बैलून के जरिए पास से ताजमहल की संरचना देख सकते हैं। अगर आप हनीमून ट्रैवल पर हैं तो यह राइड आपको रोमांचित करने वाला अनुभव प्रदान करेगी।

hot air balloon,hot air balloon travel,hot air balloon travel in india

मनाली

एडवेंचर करने के लिए मनाली सबसे बेहतरीन स्थानों में से एक है। यहां हॉट एयर बैलून राइड के साथ-साथ कई रोमांचक गतिविधियों का मजा ले सकते हैं। हॉट एयर बैलून राइड करते समय आप शानदार बर्फ से ढकी पहाड़ियां और नदियों की लहरों के नजारों का मजा आसमान से उड़ते हुए ले सकते हैं। यकीन मानिए, इससे अच्छा, अविश्वसनीय और अद्भुत दृश्य आपको कहीं और नहीं मिलने वाला है। हॉट एयर बैलून राइड के लिए अक्टूबर से दिसंबर और मई से जुलाई के बीच का समय बेहद अच्छा है।

hot air balloon,hot air balloon travel,hot air balloon travel in india

कर्नाटक

कर्नाटक के वेस्ट कोट में भी हॉट एयर बैलून का मजा लिया जा सकता है। यहां पर आप हॉट एयर बैलून की सवारी के साथ−साथ भारत के ऐतिहासिक शहर हम्पी की विभिन्न गुफाओं, मंदिरों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देखने के लिए कुछ समय व्यतीत करें। हम्पी में स्मारकों और गुफा स्थलों को हजारों मीटर ऊपर से देखना का इससे बेहतर तरीका नहीं मिलेगा। बैलून राइड यहां के सभी उम्र के लोग के बीच बेहद ही लोकप्रिय है।

hot air balloon,hot air balloon travel,hot air balloon travel in india

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल हॉट एयर बैलून राइड करने के लिए एक बेस्ट जगह है। झीलों के शहर के नाम से प्रसिद्ध भोपाल में हॉट एयर बैलून राइड पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है और यह जीत स्टेडियम से होती है। भोपाल में इस राइड्स की कीमत लगभग 2-3 हज़ार के बीच में होती है और लगभग 2 घंटे का होता है। यहां आप परिवार ,दोस्तों और पार्टनर के साथ मस्ती कर सकते हैं।

hot air balloon,hot air balloon travel,hot air balloon travel in india

दिल्ली NCR

भारत की राजधानी दिल्ली हॉट एयर बैलून राइड के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। यहां पर्यटक आसमान से दिल्ली के खूबसूरत दृश्यों का मजा ले सकते हैं। इस बैलून में बैठकर आप ग्रेटर नोएडा, दमदमा झील और नीमराना का नजारा देख सकते हैं। उड़ानें सुबह 6:00 बजे या शाम 4:00 बजे और शाम 7:00 बजे से शुरू की जाती हैं, लेकिन ये समय मौसम के अनुसार भी बदल सकता है। दिल्ली में हॉट एयर बैलून राइड का सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च के बीच है।

hot air balloon,hot air balloon travel,hot air balloon travel in india

जयपुर

पिंक सिटी कहे जाने वाले जयपुर में घूमने के अलावा आप हॉट एयर बैलून की सवारी का मजा भी ले सकते हैं। हॉट एयर बैलून को एंजॉय करने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट यहां पहुंचते हैं। जयपुर में आप हॉट एयर बैलून के जरिए खूबसूरत महल, ऐतिहासिक किलों और कई सुंदर झीलों के नजारों को देख सकते हैं। राजस्थान के पुष्कर में हॉट एयर बैलून की सवारी कराई जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत