न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेशों में भी मनाई जाती हैं होली बस अंदाज होता हैं कुछ अलग, आइये जानें इसके बारे में

होली का त्यौहार आ चुका हैं। आने वाले दिनों में 17-18 मार्च को होली का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। होली के त्यौहार में लोगों में जोश और उमंग देखने को मिलता हैं जिसमें सभी ओर विभिन्न रंग उड़ते हुए दिखाई देते हैं और सन्देश देते हैं कि इन्हीं रंगों की तरह सभी देशवासी मिल-झुलकर रहें। देश के कई हिस्सों में होली खेलने का अपना अलग ही मजा हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Mar 2022 6:08:47

विदेशों में भी मनाई जाती हैं होली बस अंदाज होता हैं कुछ अलग, आइये जानें इसके बारे में

होली का त्यौहार आ चुका हैं। आने वाले दिनों में 17-18 मार्च को होली का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। होली के त्यौहार में लोगों में जोश और उमंग देखने को मिलता हैं जिसमें सभी ओर विभिन्न रंग उड़ते हुए दिखाई देते हैं और सन्देश देते हैं कि इन्हीं रंगों की तरह सभी देशवासी मिल-झुलकर रहें। देश के कई हिस्सों में होली खेलने का अपना अलग ही मजा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेशों में भी होली खेली जाती हैं जिसका अंदाज कुछ अलग होता हैं। जी हां, होली की तरह ही कई देशों में विभिन्न फेस्टिवल धूमधाम से मनाएं जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देने जा रहे हैं दुनियाभर में होली मनाने के अलग-अलग तरीकों की जानकारी।

विदेशों में भी मनाई जाती हैं होली बस अंदाज होता हैं कुछ अलग, आइये जानें इसके बारे में

नेपाल

हिंदु-बहुल आबादी वाले इस देश में लगभग वो सारे त्योहार मनाए जाते हैं, जो हमारे यहां मनते हैं। हालांकि होली का यहां अलग ही मिजाज होता है। इस रोज को यहां फागु पुन्हि कहते हैं जो फाल्गुन पूर्णिमा से मिलता-जुलता है। यहां राजतंत्र होने के दौरान महल में एक बांस का स्तंभ गाड़कर त्योहार की शुरुआत होती थी, जो पूरे सप्ताहभर चलता था। पहाड़ी इलाकों में होली भारत की होली से एक दिन पहले मनती है, जबकि तराई की होली भारत के साथ और हम जैसी ही मनती है।

विदेशों में भी मनाई जाती हैं होली बस अंदाज होता हैं कुछ अलग, आइये जानें इसके बारे में

रोम की होली

रोम में भी होली जैसा पर्व होता है, जिसे रेडिका कहते हैं। इस पर्व में भारत के होली के त्योहार की तरह ही होलिका दहन जैसा नजारा होता है। लोग किसी ऊंचे स्थान पर जाते हैं और वहां लकड़ियां एकत्रित करके उसे जलाते हैं। इस दौरान लोग नाचते गाते हैं और काफी मस्ती करते हैं।

विदेशों में भी मनाई जाती हैं होली बस अंदाज होता हैं कुछ अलग, आइये जानें इसके बारे में

स्पेन की होली

स्पेन के बुनोल शहर में हर साल अगस्त में टोमाटीनो फेस्टिवल मनाया जाता है। इसमें हजारों की संख्या में लोग जमा होकर टमाटर से होली खेलते हैं। हालांकि इस दिन का कोई धार्मिक महत्व नहीं है, तब भी इस टमाटर फेस्टिवल की धूम की तुलना भारत की होली से होती है। इसके अलावा स्पेन के ही वेलेशिया शहर में मार्च में आग की रात नाम से एक पर्व होता है, जो होलिका दहन से मिलता-जुलता है।

विदेशों में भी मनाई जाती हैं होली बस अंदाज होता हैं कुछ अलग, आइये जानें इसके बारे में

ऑस्ट्रेलिया की होली

ऑस्ट्रेलिया में भी होली जैसा त्यौहार मनाया जाता है लेकिन यहां भारत से उल्टा हर दो साल में एक बार ही रंगों का पर्व होता है। फरवरी महीने में ऑस्ट्रेलिया में वाटरमेलन फेस्टिवल होता है। अपने नाम की तरह ही इस त्यौहार में तरबूज का इस्तेमाल किया जाता है। लोग एक दूसरे पर तरबूज फेंकते हैं और मस्ती करते हैं।

विदेशों में भी मनाई जाती हैं होली बस अंदाज होता हैं कुछ अलग, आइये जानें इसके बारे में

थाईलैंड

कई अफ्रीकी देशों में होलिका दहन जैसी परंपराएं हैं। ऐसी ही एक परंपरा को ओमेना बोंगा कहते हैं। इस दिन आग जलाकर अन्न देवता को याद किया जाता है और रातभर जलती-बुझती आग के चारों ओर लोग नाचते-गाते हैं। थाईलैंड में इस त्योहार को सांग्क्रान कहते हैं, तब लोग बौद्ध मठों में जाकर वहां से भिक्षुओं से आशीर्वाद लेते हैं और एक-दूसरे पर इत्र वाला पानी डालते हैं।

विदेशों में भी मनाई जाती हैं होली बस अंदाज होता हैं कुछ अलग, आइये जानें इसके बारे में

दक्षिण कोरिया की होली

दक्षिण कोरिया में भी भारत की तरह की होली मनाई जाती है। दक्षिण कोरिया में मनाएं जाने वाले रंगों के त्यौहार को बोरयॅान्ग मड फेस्टिवल कहते हैं। हर साल जुलाई में इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं। दक्षिण कोरिया में कीचड़ का एक विशाल टब बनाया जाता है, जिसमें लोग तैरते हैं और एक दूसरे को कीचड़ के टब में फेंकते हैं।

विदेशों में भी मनाई जाती हैं होली बस अंदाज होता हैं कुछ अलग, आइये जानें इसके बारे में

पोलैंड

पोलैंड में अर्सीना नाम का त्योहार मनाया जाता है जो होली की तरह ही रंगों का उत्सव है। इस दिन लोग फूलों के रंग और इत्र से होली खेलते और गले मिलते हैं। पोलैंड में भी इस दिन को दुश्मनी भुलाने के पर्व की तरह देखा जाता है। इसी तरह से चेक गणराज्य में भी बलिया कनौसे नाम का त्योहार मनता है, जिसमें होली की तरह रंग खेलते और मिलते-जुलते हैं।

विदेशों में भी मनाई जाती हैं होली बस अंदाज होता हैं कुछ अलग, आइये जानें इसके बारे में

इटली की होली

घूमने के लिए इटली जितनी प्यारी जगह है, उतना ही यहां त्यौहार मनाने की परंपरा भी मजेदार है। इटली में भी भारत की होली जैसा ही पर्व होता है, जिसे ऑरेंज बैटल कहा जाता है। जनवरी के महीने में मनाए जाने वाले इस त्यौहार में लोग एक-दूसरे को रंग नहीं लगाते, बल्कि स्पेन की होली की तरह टमाटर फेंकते हैं। टमाटर के जूस से एक दूसरे को भिगोते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

TMC में दरार! दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा
TMC में दरार! दिल्ली में ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा
नेपाल बॉर्डर से दबोचे गए TMC नेता जहांगीर खान, STF की बड़ी कार्रवाई; विदेश भागने की तैयारी पर फिरा पानी
नेपाल बॉर्डर से दबोचे गए TMC नेता जहांगीर खान, STF की बड़ी कार्रवाई; विदेश भागने की तैयारी पर फिरा पानी
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
गंगा–यमुना में कपड़ों का अंबार, चारधाम यात्रा के बीच वायरल वीडियो से मचा हंगामा; भड़के लोग
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक शुरू, जानें किन नेताओं की रही मौजूदगी, केंद्र सरकार के खिलाफ बनेगी विपक्ष की संयुक्त रणनीति
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक शुरू, जानें किन नेताओं की रही मौजूदगी, केंद्र सरकार के खिलाफ बनेगी विपक्ष की संयुक्त रणनीति
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने संडे को मचाया धमाल, शानदार कमाई के साथ अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
सवालों से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, महिला पत्रकार से तीखी नोकझोंक के बाद निकाल फेंका माइक; VIDEO
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
संडे को गरजी ‘पेद्दी’, 150 करोड़ के पार पहुंचते ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों के अलावा इन बिजनेस और निवेशों से करती हैं तगड़ी कमाई
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थमने का नाम नहीं ले रहा संघर्ष! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, बोले- हमले नहीं रुके तो खतरे में पड़ सकती है सीजफायर डील
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा दांव, कांग्रेस की झोली में डाली राज्यसभा सीट; DMK ने उठाए सवाल
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासत गरमाई, अखिलेश के आरोप पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर