न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते हैं अलग अंदाज में होली का मजा, सेलिब्रेट करने के लिए जाएं यहां घूमने

आने वाले दिनों में होली का त्यौहार आने वाला हैं जिसे रंगों के त्यौहार के रूप में जाना जाता हैं। लोग इस दिन का सालभर तक इंतजार करते हैं और इसका जोश-उत्साह उनमें देखते ही बनता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Feb 2023 6:45:52

लेना चाहते हैं अलग अंदाज में होली का मजा, सेलिब्रेट करने के लिए जाएं यहां घूमने

आने वाले दिनों में होली का त्यौहार आने वाला हैं जिसे रंगों के त्यौहार के रूप में जाना जाता हैं। लोग इस दिन का सालभर तक इंतजार करते हैं और इसका जोश-उत्साह उनमें देखते ही बनता हैं। बहुत कम ऐसा होता है कि किसी त्यौहार पर हम किसी और शहर गए हो। लेकिन कुछ लोग होते हैं जो होली ऐसी जगह जाकर मनाना पसंद करते हैं जहां का माहौल हटकर हो। इस बार होली पर आप भी कुछ ऐसा ही प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां जाकर आप होली के त्यौहार को खुलकर एंजॉय कर पाएंगे। इनमें से कई जगहों पर तो विदेशी सैलानी भी होली खेलने पहुंचते हैं। आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां आप होली सेलिब्रेट करने जा सकते हैं...

holi celebration in india,holi festival in india,place is famous for holi in india,celebration of holi,holi 2023,holi in india,travel,travel tips

मथुरा

परंपराओं में और भगवान कृष्ण के प्रेम में सराबोर, मथुरा निश्चित रूप से भारत में होली मनाने के लिए शीर्ष स्थानों में से एक है। किंवदंतियों के अनुसार, होली पर रंग खेलने की प्रथा राधा और कृष्ण के नाटक से उत्पन्न हुई। भगवान का जन्म स्थान मथुरा का दिव्य शहर, होली के त्योहार के दौरान अपने सबसे अच्छे स्थान पर है। मंदिरों से लेकर नदी घाटों तक होली गेट तक एक रंगीन और संगीतमय जुलूस निकलता है। उत्सव से लगभग एक सप्ताह पहले उत्सव शुरू होता है। मंदिरों को सजाया जाता है, गाने, और मंत्र एक भक्तिमय माहौल बनाते हैं। त्योहार के दिन, मथुरा में सबसे अच्छी जगह द्वारकाधीश मंदिर है। यहां लट्ठमार होली की परंपरा है, जिसमें महिलाएं लट्ठ यानी डंडों से लड़कों को खेल-खेल में मारती हैं और रंग लगाती हैं।

holi celebration in india,holi festival in india,place is famous for holi in india,celebration of holi,holi 2023,holi in india,travel,travel tips

उदयपुर

उदयपुर की होली बड़े ही शाही अंदाज में मनाई जाती है। दो दिन तक चलने वाले इस त्योहार में मेवाड़ के राजा सभी अतिथियों का स्वागत करते हैं और उन्हें रॉयल सिटी पैलेस लेकर जाते हैं। पहले दिन बॉनफॉयर के माध्यम से होलिका दहन किया जाता है। उदयपुर की इस शाही होली की खासियत यह है कि यहां आपको राजस्थान की पूरी सभ्यता और परंपरा देखने को मिल जाएगी। सभी लोग राजस्थानी कपड़े पहने होते हैं और उनके परंपरिक लोकगीत की धुन पर नांचते हैं। वहां आए सभी अतिथियों को शाही भोज भी करवाया जाता है और उसके बाद खूब सारी आतिशबाजी होती है।

holi celebration in india,holi festival in india,place is famous for holi in india,celebration of holi,holi 2023,holi in india,travel,travel tips

बरसाना

बरसाना में भी मथुरा की लठमार होली की तरह की छड़ीमार होली खेली जाती है। बरसाने की होली में महिलाएं प्रतिकात्मक तौर पर पुरुषों को लट्ठ या छड़ी से मारती हैं। वहीं पुरुष ढाल से अपनी रक्षा करते हैं। इसके अलावा यहां होली से कुछ दिन पहले लड्डू होली मनाई जाती है, जिसमें पंडित भगवान कृष्ण को लड्डू का भोग लगाते हैं और फिर उन्हीं लड्डूओं को भक्तों की ओर फेंकते हैं। इसके बाद अबीर गुलाल और फूलों की होली खेली जाती है।

holi celebration in india,holi festival in india,place is famous for holi in india,celebration of holi,holi 2023,holi in india,travel,travel tips

पंजाब

पंजाब में होला मोहल्ला नाम का त्योहार बहुत प्रचलित है। दूर-दूर से इसे देखने के लिए लोग आते हैं। बता दें, होला मोहल्ला का आयोजन पंजाब के आनंदपुर साहिब में हर साल किया जाता है। ये त्योहार पारंपरिक होली से अलग इसलिए है, क्योंकि यहां रंगों से नहीं बल्कि, तलवार बाजी, घुड़ सवारी और मार्शल आर्ट के माध्यम से होली का त्योहार मनाया जाता है। सिर्फ यही नहीं, इस कार्यक्रम के बाद जगह-जगह विशाल लंगर लगाए जाते हैं और सभी को स्वादिष्ट हलवा, पूरी, गुजिया और मालपुआ परोसा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि होला मोहल्ला की शुरुआत सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने की थी। आज काफी सालों से इस त्योहार को पूरे 6 दिन तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

holi celebration in india,holi festival in india,place is famous for holi in india,celebration of holi,holi 2023,holi in india,travel,travel tips

हंपी

कर्नाटक में दो दिन की होली मनाई जाती है। कर्नाटक की होली काफी अनोखे तरीके की होती है, जो हंपी में मनाई जाती है। दूर दराज से लोग हंपी घूमने लिए आते हैं और नाच गाकर रंगों से होली मनाते हैं। हंपी की ऐतिहासिक गलियों में ढोल नगाड़ों की थाप के साथ जुलूस निकाले जाते हैं। कई घंटों तक रंग खेलने के बाद लोग तुंगभद्रा नदी और उसकी सहायक नहरों में स्नान करते हैं।

holi celebration in india,holi festival in india,place is famous for holi in india,celebration of holi,holi 2023,holi in india,travel,travel tips

दिल्ली

दिल्ली की होली का रंग थोड़ा अलग और बहुत ज्यादा मजेदार होता है। यहां रंगों के साथ ही सुर और संगीत की धूम रहती है। खाने पीने की लजीज चीजें और जगह-जगह चल रहे होली के प्रोग्राम आपको यहां आने का निमंत्रण देते हैं। होली की पूर्व संध्या पर, अलाव या होलिका जलाई जाती है जहां लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। अगले दिन लोग चमकीले रंगों से खेलते हैं। अद्भुत पार्टियां, संगीत, डीजे, नृत्य, भांग आदि ने खुलासे किए। मज़ा को जोड़ने के लिए कई पार्टियां आयोजित की जाती हैं।

holi celebration in india,holi festival in india,place is famous for holi in india,celebration of holi,holi 2023,holi in india,travel,travel tips

पुरुलिया

पश्चिम बंगाल में स्थित पुरुलिया में होली का त्योहार होली से एक दिन पहले मनाया जाता है। बंगाल की सभ्यता की झलक यहां के पारंपरिक नृत्य में देखने को मिलती है। होली के मौके पर छाउ डांस, दरबारी झूमर डांस किया जाता है और वहां के मशहूर म्यूजिशियन खूबसूरत गाने गाते हैं और एक यादगार समा बांधते हैं। बता दें, पुरुलिया में यह त्योहार तीन दिनों तक मनाया जाता है और लोग दूर-दूर से इसका हिस्सा बनने आते हैं।

holi celebration in india,holi festival in india,place is famous for holi in india,celebration of holi,holi 2023,holi in india,travel,travel tips

मणिपुर

रंगों का त्योहार मणिपुर में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर कोई इस खुशी के त्योहार में भाग लेता है, जिसे स्थानीय रूप से ‘यशांग’ नाम दिया गया है और इसे पांच दिनों के लिए मनाया जाता है। मणिपुर में, लोग भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं और फिर त्यौहार की शुरुआत से पहले ‘योसंग मीथाबा’ नामक पुआल की एक झोपड़ी जलाते हैं। युवा लड़के और लड़कियां तब पारंपरिक वेशभूषा में घर-घर जाते हैं, जो ‘नाकाथेंग’ या प्रथागत धन की मांग करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम