न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तोड़फोड़ के एक दिन बाद बढ़ाई गई अल्लू अर्जुन के घर की सुरक्षा

पुलिस ने सोमवार को तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर हुई तोड़फोड़ के एक दिन बाद सुरक्षा बढ़ा दी, जबकि तेलंगाना में विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पर हमला बोला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 Dec 2024 6:47:09

तोड़फोड़ के एक दिन बाद बढ़ाई गई अल्लू अर्जुन के घर की सुरक्षा

पुलिस ने सोमवार को तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर हुई तोड़फोड़ के एक दिन बाद सुरक्षा बढ़ा दी, जबकि तेलंगाना में विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पर हमला बोला।

ओसमानिया विश्वविद्यालय-संयुक्त कार्रवाई समिति (ओयू-जेएसी) के सदस्य होने का दावा करने वाले छह लोगों ने रविवार शाम को अर्जुन के घर पर फूलों के गमले क्षतिग्रस्त कर दिए और टमाटर फेंके।

स्थानीय अदालत ने इस कृत्य में संलिप्त लोगों को जमानत दे दी।

इस बीच, भाजपा की लोकसभा सदस्य डी के अरुणा ने दावा किया कि 42 वर्षीय अभिनेता के घर में तोड़फोड़ करने वालों में से चार लोग कोडंगल के हैं, जो मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी का विधानसभा क्षेत्र है।

उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इससे संदेह पैदा हो रहा है कि कहीं यह कांग्रेस की साजिश तो नहीं थी।

विपक्षी बीआरएस ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। यह देखते हुए कि 2024 में हैदराबाद में 35,944 से अधिक अपराध के मामले दर्ज किए गए हैं, बीआरएस विधायक टी हरीश राव ने आरोप लगाया कि अल्लू अर्जुन के आवास पर "चौंकाने वाली" पथराव की घटना "शासन की पूर्ण विफलता" थी।

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने "फिल्मी हस्तियों" के आवास पर हमले की निंदा करते हुए रविवार को राज्य के डीजीपी और शहर के पुलिस आयुक्त को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त

राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव

सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका

दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान

कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष

संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या

मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री