Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के इन हिल स्टेशन के आगे भूल जाएंगे उत्तराखंड और हिमाचल की वादियां, जुलाई में बना ले घूमने का प्लान

इसी वजह से गर्मियों के मौसम में लोग राजस्थान जाना छोड़ देते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए राजस्थान के ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जहां आप इस तपती गर्मी में भी जा सकते है और अपनी छुट्टियों का मजा उठा सकते है।

Posts by : Karishma | Updated on: Tue, 21 Jun 2022 3:51:43

राजस्थान के इन हिल स्टेशन के आगे भूल जाएंगे उत्तराखंड और हिमाचल की वादियां, जुलाई में बना ले घूमने का प्लान

गर्मियों के साथ ही लोग घूमने के प्लान बनाने लगते है और आमतौर पर हिमाचल या उत्तराखंड घूमने को निकल जाते है। जब बात राजस्थान की आती है तो लोगों को लगता है कि राजस्थान घूमने के लिए सर्दियां बेस्ट है। इसी वजह से गर्मियों के मौसम में लोग राजस्थान जाना छोड़ देते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए राजस्थान के ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जहां आप इस तपती गर्मी में भी जा सकते है और अपनी छुट्टियों का मजा उठा सकते है।
hill stations of rajashthan,travel,tourism माउंट आबू

राजस्थान के मसूरी नाम से मशहूर माउंट आबू अपने हिल स्टेशन और खूबसूरत पहाड़ों के लिए फेमस है। यहां की हरी-भरी पहाड़ियां और झील गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन में एक से है। माउंट आबू अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। साथ ही यहाँ कई ऐतिहासिक मंदिर और वास्तुकला है जो आपको अपना दीवाना बना देगा। यहां आप नक्की झील पर बोटिंग एन्जॉय कर सकते हैं। इसके अलावा आप माउंट आबू नेशनल पार्क भी देख सकते हैं। माउट आबू का दिलवाड़ा मंदिर अपनी खूबसूरत और जटिल नक्काशी के लिए जाना जाता है।

hill stations of rajashthan,travel,tourism कुम्भलगढ़ और रणकपुर

रणकपुर अरावली रेंज में बसा एक गांव है। यह हिल स्टेशन अपने हरे भरे जंगल और खूबसूरत आर्ट के लिए जाना जाता है। रणकपुर गांव में राजस्थान के बड़े शहरों ऐ आये लोग वीकेंड मनाने जाते है और अपनी छुट्टियां एन्जॉय करते है। राजस्थान के गाँव की यह जगह ठंडी और शांत है आपके वेकेशन को बेस्ट बना देगी। रणकपुर गाँव में आपको जैन सम्प्रदाय के खूबसूरत मंदिर देखने को भी मिलेंगे। इसके अलावा आप यहां कुम्भलगढ़ किला और स्वर्ण जैन मंदिर भी घूम सकते हैं। वेकेशन और मजेदार बनाने के लिए आप कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में सफारी कर सकते हैं। hill stations of rajashthan,travel,tourism अचलगढ़

अरावली रेंज में बसा अचलगढ़ हिल राजस्थान के बेस्ट हिल स्टेशनों में से एक है। यह भी माउंट आबू से लगभग 11 किमी की दूरी पर है। हरियाली से घिरा अचलगढ़ हिल स्टेशन की खूबसूरती देख आपको शांति मिलेगी। अचलगढ़ की चोटी से आप माउंट आबू शहर की खूबसूरती का नजारा देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां अचलगढ़ का किला भी घूम सकते है। झील और अचलेश्वर मंदिर जाना न भूलें। hill stations of rajashthan,travel,tourism गुरु शिखर

गुरु शिखर को गुरु की चोटी भी कहा जाता है। इस चोटी से आप खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। यह शिखर भी माउंट आबू हिल स्टेशन के पास ही है। इसे दत्तात्रेय के नाम पर रखा गया है। जो एक बार भिक्षु के रूप में इस पहाड़ी पर रहने आए थे। अगर आप भीड़.भाड़ से अलग शांति में कुछ समय बिताना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतर हिल स्टेशन है। यहां आप दत्तात्रेय मंदिर के दर्शन भी सकते हैं। इसके अलावा आप यहां ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं। टेस्टी नाश्ते और सुबह की ट्रैकिंग का लुफ्त उठाने के लिए आप गुरु शिखर को अपनी वेकेशन लिस्ट में शामिल कर सकते है। hill stations of rajashthan,travel,tourism सज्जनगढ़

राजस्थान की पहाड़ी पर स्थित सज्जनगढ़ पैलेस अपनी खूबसूरती के लिए राजस्थान ही नहीं देशभर में जाना जाता है। तपती गर्मियों में आप इस पैलेस में वेकेशन के लिए जा सकते हैं। यहां कई झीले हैं जहां आप बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इस पैलेस का निर्माण सज्जन सिंह ने करवाया था। लेकिन उनके आकस्मिक निधन के बाद काम रुक गया था। इसके बाद फिर महाराणा फतेह सिंह ने इसे फिर से शुरू किया। लगभग 10 साल बाद यह पैलेस बनकर तैयार हुआ। इस पैलेस से आप उदयपुर में सनसेट और सनराइज देख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका