न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमजोर दिल के हैं तो कभी ना जाए दुनिया के इन 7 डरावने रेस्टोरेंट में

रेस्टोरेंट में ज्यादातर लोग सेलेब्रेशन के लिए जाते हैं जहां वे खाने का लुत्फ उठाते हुए एंजॉय करना पसंद करते हैं। अगर हम आपको कहें कि दुनिया में कुछ रेस्टोरेंट ऐसे भी हैं जहां जाने में मजा नहीं बल्कि सजा हैं तो आपको विश्वास नहीं होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Feb 2022 10:40:56

कमजोर दिल के हैं तो कभी ना जाए दुनिया के इन 7 डरावने रेस्टोरेंट में

रेस्टोरेंट में ज्यादातर लोग सेलेब्रेशन के लिए जाते हैं जहां वे खाने का लुत्फ उठाते हुए एंजॉय करना पसंद करते हैं। अगर हम आपको कहें कि दुनिया में कुछ रेस्टोरेंट ऐसे भी हैं जहां जाने में मजा नहीं बल्कि सजा हैं तो आपको विश्वास नहीं होगा। लेकिन ऐसा ही कुछ हैं। जी हां दुनिया में कुछ रेस्टोरेंट ऐसे हैं जो बेहद भयानक हैं और कमजोर दिल वालों को इनसे दूर रहने की हिदायत दी जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन भयानक रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको डर के साथ भोजन करना पड़ेगा। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

haunted restaurant worldwide,travel,holidays

नायोताईमोरी (टोक्यो)

जापान की राजधानी टोक्यो में बना ये रेस्टोरेंट लोगों के बीच काफी फेमस है। यहां लोगों के सामने टेबल पर खाने से सजी औरत की शेप में बनी एक डमी रखी जाती है। खाने के लिए छुरी-कांटे की जगह ऑपरेशन टूल्स का इस्तेमाल होता है। शरीर के अंगों को खाने की चीजों से हू-ब-हू वैसे ही डिजाइन किया जाता है। ये देखना अपने आप में बहुत भयावह है।

haunted restaurant worldwide,travel,holidays

मग हाउस पब (इंग्लैंड)
पथरीली जमीन पर बने इस खूबसूरत रेस्टोरेंट में आपको एक श्मशान घाट से होकर गुजरना पड़ेगा। इसके बाद आपको बैकरूम, बार और डाइनिंग एरिया जैसी जगहें दिखाई देंगी। सबसे खास बात ये है कि यहां खाते वक्त आपको बीच-बीच में कुछ डरावनी आवाजें सुनाई देंगी। बीयर के तहखाने से आपको किसी की दस्तक की आवाज भी सुनाई देंगी।

haunted restaurant worldwide,travel,holidays

डिनर इन द स्काई (बेल्जियम)

160 फीट ऊपर हवा में लहराते टेबल-कुर्सियों पर जायकेदार खाने का लुत्फ उठाने के लिए यह बेस्ट रेस्टोरेंट है। डाइनिंग के दौरान यहां 22 लोगों को एक साथ कुर्सियों पर सेफ्टी बेल्ट के साथ बांधकर 160 फीट ऊंचाई पर ले जाया जाता है, जहां से आप खाते हुए पूरे शहर का नजारा देख सकते हैं। डाइनिंग सीट पर बिठाने से पहले लोगों को एक बीमा पॉलिसी पर हस्ताक्षर भी करने पड़ते हैं। इस रेस्टोरेंट की दुनियाभर में कई ब्रांचेज़ हैं।

haunted restaurant worldwide,travel,holidays

द न्यू लकी रेस्टोरेंट (अहमदाबाद)

'डाइन विद डेड' जैसा वाक्य इस रेस्टोरेंट पर एकदम फिट बैठता है। यहां दर्जनों पत्थर के ताबूत हैं जो स्टील की रेलिंग में फिट किए गए हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये ताबूत 16वीं सदी के एक संत के अनुयायियों के थे। यहां का पालक पनीर अपने स्वाद के लिए काफी ज्यादा मशहूर है।

haunted restaurant worldwide,travel,holidays

डिज़ेस्टर कैफे (स्पेन)

इस रेस्टोरेंट में भूकंप के झटके पर्यटकों को ज्यादा आकर्षित करते हैं। यहां रात के समय 7.8 की तीव्रता के साथ कृत्रिम भूकंप के झटके महसूस होते हैं। कैफे में मौजूद स्टाफ हमेशा सुरक्षा की टोपी और बनियान पहने नजर आते हैं। खाना और शराब ड्रोन के जरिए भेजा जाता है।

haunted restaurant worldwide,travel,holidays

डैंस ली नॉइर (न्यूयॉर्क)

अंधेरे में खाना खाने से ज्यादा भयानक भला और क्या हो सकता है। न्यूयॉर्क के डैंस ली नॉइर रेस्टोरेंट में लाइट वाले डिवाइस पर पूरी तरह से पाबंदी है। यहां तक कि आप अपने फोन की लाइट भी ऑन नहीं कर सकते हैं। आपको घने अंधेरे में ही बैठकर खाने का लुत्फ लेना होगा। एक और दिलचस्प बात ये है कि आपको किसी अजनबी शख्स के साथ ही बैठकर खाने का जायका लेना होगा।

haunted restaurant worldwide,travel,holidays

फॉर्टेजा मेडिसिया (इटली)

साल 2007 से मेहमानों की सेवा में हाजिर फॉर्टेजा मेडिसिया इटली का एक फेमस रेस्टोरेंट है। यह वास्तव में एक महल है जो 1474 में बना था, लेकिन आज इसका इस्तेमाल एक कड़ी सुरक्षा वाली जेल के रूप में किया जाता है। यहां जेल के कैदी खाना बनाते हैं और सुरक्षा कारणों से खाना प्लास्टिक के बर्तनों में परोसा जाता है। बहुत ज्यादा फेमस होने की वजह से इस रेस्टोरेंट में बुकिंग कुछ हफ्तों पहले ही लेनी पड़ती है। यहां स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए आप पियानों की धुन का मजा ले सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!