न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही इन 5 भुतहा जगहों के लिए भी जाना जाता हैं उत्तराखंड, जानें इनके बारे में

उत्तराखंड में कई शहर हैं जहां घूमने की चाह सभी रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी खूबसूरत उत्तराखंड में कई ऐसी जगहें भी हैं जो डर के लिए जानी जाती हैं। जी हां, उत्तराखंड में कुछ जगहें हैं जो भुतहा हैं और डर का अहसास करवाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Mar 2022 4:39:11

प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही इन 5 भुतहा जगहों के लिए भी जाना जाता हैं उत्तराखंड, जानें इनके बारे में

अपनी सुंदरता, बर्फ से ढके पहाड़ों, प्राकृतिक दृश्यों, शान्ति-सुकून के लिए उत्तराखंड को बहुत पसंद किया जाता हैं और इसी के चलते पर्यटन के लिए इसे शीर्ष स्थानों में गिना जाता हैं। उत्तराखंड में कई शहर हैं जहां घूमने की चाह सभी रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी खूबसूरत उत्तराखंड में कई ऐसी जगहें भी हैं जो डर के लिए जानी जाती हैं। जी हां, उत्तराखंड में कुछ जगहें हैं जो भुतहा हैं और डर का अहसास करवाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उत्तराखंड की इन भुतहा जगहों और उनसे जुड़े किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

haunted places in uttrakhand,uttrakhand tourism,uttrakhand travel,holidays in uttrakhand

लंबी देहर माइन

ये खदानें हिल स्टेशन मसूरी के पास स्थित हैं। फिलहाल यहां कोई काम नहीं होता। जगह बहुत खूबसूरत है और कई बार यहां लोग तस्वीरें खिंचवाने भी आते हैं। पर ये खूबसूरत जगह भुतहा भी है। 1990 के दशक में यहां काम करने वाले मजदूर बीमार होने लगे। धीरे-धीरे ये बढ़ता गया और करीब 50 हज़ार लोग बीमार पढ़ने लगे और मरने लगे। इसके बाद माइन बंद हो गई और 1500 लोग उस गांव को छोड़कर चले गए। तब से ये जगह भुतहा घोषित हो गई। लंबी देहर माइंस पर अब में कई बड़े-बड़े पेड़ उग आए हैं और ये एक जंगल का रूप ले चुका है। कई लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाजें अक्सर यहां पर सुनाई देती हैं जिसकी वजह से कोई भी रात में इसके पास से भी नहीं गुजरता है। यहां से गुजरने वाले वाहनों के हादसे तो आम बात हो गयी है। बुजुर्गों की मानें तो किसी समय पर यहां पर चुड़ैल का साया था जिसकी वजह से ही अक्सर एक्सीडेंट्स होते थे। एक हेलीकॉप्टर भी इस जगह पर क्रैश हो चुका है। किसी को पता नहीं चला कि आखिर उस क्रैश की वजह क्या थी।

haunted places in uttrakhand,uttrakhand tourism,uttrakhand travel,holidays in uttrakhand

सिस्टर बाजार

राजसी पहाड़ों पर बसे 'सिस्टर बाज़ार' में एक घर उत्तराखंड के सबसे प्रेतवाधित स्थानों में से एक है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। यह स्थान एक अलग-थलग वन क्षेत्र है, जो पहाड़ों के घूमने और पहाड़ों के मनमोहक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। यह भुतहा घर एक औपनिवेशिक बंगले के कुछ हिस्सों में से एक था। इस स्थान पर अभी भी ट्रेकर्स और पार्टी के लोग घूमते हैं, जो सिर्फ ट्रेल की खूबसूरती के लिए पार्टी स्पॉट की तलाश करते हैं। लेकिन एक भी व्यक्ति रात को इस स्थान पर जाने की हिम्मत नहीं करता। स्थानीय कहते हैं कि घर प्रेतवाधित है क्योंकि उस घर में कोई नहीं रहता है। रात में उस प्रेतवाधित घर में बहुत सारी घटनाएं हुईं। अब उस जगह पर केवल दीवारों का कंकाल ही बचा है। भूत कि खोज करने वाले रात में उस स्थान पर जाते हैं और उस घर में कुछ असाधारण गतिविधियों का दावा करते हैं।

haunted places in uttrakhand,uttrakhand tourism,uttrakhand travel,holidays in uttrakhand

मुलीनगर मैनशन

हर किसी को ब्रिटिश कोलोनल पीरियड याद होगा। उस समय 1825 में मुलीनगर मैनशन पहला घर था जो वहां बना था। किसी को नहीं पता कि इस घर के मालिक का क्या हुआ और क्यों ये घर अकेला हो गया। गांव वालों का कहना है कि यहां अजीब हरकतें होती हैं। लोककथाओं के अनुसार इस घर के पहले मालिक कैप्टन यंग का भूत अभी भी यहां घूमता है। इसे अब बहुत शांत जगह माना जाता है और अभी भी कई लोग इसे पिकनिक स्पॉट की तरह देखते हैं। पर क्या भरोसा किसी को कोई भूत दिख जाए तो। कहा जाता है कि उसका भूत अभी भी परिसर में है। और कुछ स्थानीय निवासी कहते हैं कि उन्होंने कैप्टन यंग को देर रात घुड़सवारी करते देखा है।

haunted places in uttrakhand,uttrakhand tourism,uttrakhand travel,holidays in uttrakhand

परी टिब्बा

परी टिब्बा या Hill of fairies एक ऐसी जगह है जहां घने जंगल हैं। इस जगह को इतना लोकप्रिय इसलिए बना दिया गया क्योंकि ये जगह रस्किन बॉन्ड की कई किताबों में आई है। साथ ही यहां काफी सुनसान अंधेरा होता है और कई बार बिजली गिर चुकी है। कई कहते हैं कि ये प्रकृतिक है और कई कहते हैं कि इन जंगलों में कुछ है और इसलिए यहां पर इतनी बिजली गिरती है। आधे जले हुए पेड़, घना जंगल और कई कहानियां। लोग कहते हैं कि एक जोड़े पर यहां बिजली गिर गई थी और वो जिंदा जल गए थे। लोगों का ये भी दावा है कि उन्होंने यहां पर परियों को देखा है।

haunted places in uttrakhand,uttrakhand tourism,uttrakhand travel,holidays in uttrakhand

हॉन्टेड हाउस- लोहघाट

लोककथाओं के अनुसार ये सबसे हॉन्टेड प्लेसेस में से एक माना जाता है। ऐसी ही एक चर्चित कहानी बताती है कि लोहघाट की चंपावत डिस्ट्रिक्ट में एक अजीब सा माहौल रहता है। यहां एक पुराना घर है जिसे भुतहा माना जाता है। ये कभी एक खुशहाल जोड़े का घर हुआ करता था। फिर इसे अस्पताल बना दिया गया जो बहुत ज्यादा चलता था। पर एक बार एक डॉक्टर आया जो लोगों को उनकी मृत्यु से जुड़ी सलाह दिया करता था। डॉक्टर की कहानी प्रसिद्ध हो गई और लोग डॉक्टरी सलाह लेने आने लगे। जिस भी मरीज की मृत्यु की तारीख ज्यादा पास में बताई जाती उससे कहा जाता कि वो मुक्ति कोठरी (एक खास रूम) में शिफ्ट हो जाए, लेकिन बाद में लोगों को लगा कि उस कोठरी में डॉक्टर खुद ही मरीज़ों की हत्या करता है। इसके बाद से इस जगह को भुतहा करार दे दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!