न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साल के आखिरी दिनों में जा रहे हैं घूमने, ये जगहें बनाएगी क्रिसमस-नए साल को स्पेशल

ये जगहें आपके आनंद और उत्साह को कई गुना तक बढ़ा सकती हैं। आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां आप साल के आखिरी दिनों में दोस्तो-परिवार के साथ जाकर पूरा आनंद ले सकते हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 21 Dec 2022 3:32:59

साल के आखिरी दिनों में जा रहे हैं घूमने, ये जगहें बनाएगी क्रिसमस-नए साल को स्पेशल

साल 2022 के आखिरी दिन जारी हैं जिसमें क्रिसमस और न्यू ईयर का सेलेब्रेशन किया जाता हैं। जहां कुछ लोग इसे घर में रह कर ही सेलिब्रेट करते हैं, तो कुछ लोग बाहर घूमने जाना पसंद करते हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई ऐसी जगहें हैं जो इन दिनों में अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए बाहरी देशों के लोगों को भी आकर्षित करते हैं। इस दौरान बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, दूर-दूर तक नजर आने वाली बर्फ और जमी हुई नदियां देखकर काफी अच्छा फील होता है। ये जगहें आपके आनंद और उत्साह को कई गुना तक बढ़ा सकती हैं। आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां आप साल के आखिरी दिनों में दोस्तो-परिवार के साथ जाकर पूरा आनंद ले सकते हैं।

going to visit in the last days of the year these places will make christmas-new year special,holiday,travel,tourism

शिलॉन्ग

क्रिसमस और नए साल के आगमन के जश्न के लिए शिलॉन्ग घूमने जाना बेहतर विकल्प हो सकता है। नॉर्थ ईस्ट का यह खूबसूरत स्थान क्रिसमस के साथ-साथ नए साल के उमंग को भी काफी बढ़ा देगा। इसे भारत के सबसे अच्छे क्रिसमस गेटवे में से एक भी माना जाता है। वुडलैंड हिल स्टे, सिल्वर ब्रूक होमस्टे जैसी जगहें यहां काफी खास और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही हैं। गुवाहाटी रेटवे स्टेशन करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर शिलॉन्ग स्थित है।

going to visit in the last days of the year these places will make christmas-new year special,holiday,travel,tourism

कोच्चि

परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए कोच्चि जाना बेस्ट ऑप्शन है। कोच्चि में एक बेहद पुराना और मशहूर चर्च है। इसके अलावा भारत का सबसे पुराना युरोपियन चर्च भी कोच्चि में ही स्थित है। यहां पर क्रिसमस के अवसर पर खूब रौनक देखने को मिलती है। इसके साथ ही यहां पर खासतौर पर कार्निवाल का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आप म्यूजिकल फायर वर्क, गेम्स, स्पोर्ट्स जैसी कई क्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

going to visit in the last days of the year these places will make christmas-new year special,holiday,travel,tourism

गोवा

अगर आपको ठंड ज्यादा पसंद नहीं है तो आप क्रिसमस और नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए गोवा भी जा सकते हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान यहां पर काफी ज्यादा पार्टीज का आयोजन किया जाता है। अगर आपको पार्टी करना बहुत ज्यादा पसंद है तो गोवा आपके लिए इस दौरान एंजॉय करने के लिए परफेक्ट जगह साबित हो सकती है। गोवा में भी क्रिसमस और नए साल को काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

going to visit in the last days of the year these places will make christmas-new year special,holiday,travel,tourism

पुडुचेरी

भारत का केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी क्षेत्रफल की दृष्टि से भले ही कम हो पर यह कई मामलों में आपके लिए बेहद उत्साह का केंद्र हो सकता है। यहां कई प्रसिद्ध चर्च स्थित हैं जहां आप क्रिसमस का पूरा आनंद ले सकते हैं। दिसंबर का मौसम इस स्थान की खूबसरती को और भी बढ़ा देता है। क्रिसमस के दिनों में यहां बाजारों में खास धूम देखने को मिलती है, शाम के समय यहां बाजारों में घूमना आपके लिए बेहद आनंददायी हो सकता है।

going to visit in the last days of the year these places will make christmas-new year special,holiday,travel,tourism

श्रीनगर

श्रीनगर की तुलना स्वर्ग से की जाती है। यहां आप किसी भी मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन अगर आप क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए जा रहे हैं तो आपके लिए यह समय हमेशा के लिए यादगार रहेगा। यहां ऊंचे बर्फीले पहाड़, जमी हुई डल झील और पेड़ों पर जमी बर्फ को देखना अपने आप में एक अलग ही अनुभव होता है। हर साल क्रिसमस के दौरान यहां पर विंटर कार्निवल का आयोजन भी किया जाता है।

going to visit in the last days of the year these places will make christmas-new year special,holiday,travel,tourism

केरल

अगर आप खूबसूरत झीलों और बीच का आनंद लेना चाहते हैं तो केरल जाने की प्लानिंग की जा सकती है। विशेषतौर पर क्रिसमस और न्यू इयर के दिऩों में केरल घूमने की योजना बनाना आपकी छुट्टियों का काफी खास बना सकता है। केरल की प्राकृतिक खूबसूरती, यहां की झीलों का दिसंबर के महीने में आनंद काफी बढ़ जाता है। त्रिवेंद्रम और एर्नाकुलम, यहा के दो नजदीकी रेलवे स्टेशन्स हैं।

going to visit in the last days of the year these places will make christmas-new year special,holiday,travel,tourism

नैनीताल

उत्तराखंड में नए साल का जश्न मनाने के लिए अगर व्यक्ति कहीं जाने की सोचता है तो उसकी जुबां पर सबसे पहला नाम आता है नैनीताल का। इसमें कोई दो राय नहीं है कि नैनीताल उत्तराखंड में बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल है। इस बार नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल और रामगढ़ जैसे क्षेत्रों में भी आप नए साल का जश्न बना सकते हैं। जिला प्रशासन की तरफ से और स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों की तरफ से इस बार अत्यधिक व्यवस्था की गई है। नौकुचियाताल में जहां आप पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं तो नैनीताल के छोटे-छोटे हिस्सों में आप घुड़सवारी का भी आनंद ले सकते हैं।

going to visit in the last days of the year these places will make christmas-new year special,holiday,travel,tourism

चकराता

उत्तराखंड हिल स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा चकराता भी बीते कुछ सालों से पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है। बर्फबारी के दौरान चकराता स्विटजरलैंड से कम नहीं लगता। ऊंचे ऊंचे पहाड़ और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद यहां का मौसम और यहां का माहौल बेहद खूबसूरत हो जाता है। आपको यहां पर होटल होम स्टे जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ चकराता बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। देहरादून से लगभग 90 किलोमीटर दूर यह हिल स्टेशन आपके नए साल के जश्न को और भी शानदार बना देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका