न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ते में लेना चाहते हैं घूमने का मजा, इन टिप्स की मदद से जेब पर कम पड़ेगा बोझ

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप सस्ते में घूमने का मजा ले सकते हैं और इनसे आपकी जेब पर भी बोझ कम पड़ेगा। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jan 2022 11:55:58

सस्ते में लेना चाहते हैं घूमने का मजा, इन टिप्स की मदद से जेब पर कम पड़ेगा बोझ

घूमना सभी को पसंद आता हैं और सभी अपनी दैनिक दिनचर्या की चिंताओं से मुक्ति पाते हुए रिलैक्स होने के लिए घूमने जाना पसंद करते हैं। मध्यम वर्गीय अपने परिवार के साथ घूमने की प्लानिंग करते हैं लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत आती हैं बजट की जिसके कारण कई बार प्लान कैंसिल भी करना पड़ता हैं। ऐसे में आप अच्छे से प्लानिंग करते हुए ऐसे ट्रैवल डेस्टिनेशन पर घूमने जाते हैं, जहां अधिक खर्च न हो। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप सस्ते में घूमने का मजा ले सकते हैं और इनसे आपकी जेब पर भी बोझ कम पड़ेगा। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

सस्ती उड़ानों के माध्यम से यात्रा करें

अपने पसंदीदा डेस्टिनेशन में घूमने के लिए सुपर-लक्जरी एयरलाइन सेवाओं का चयन न करें। आप इकोनॉमी क्लास एयरलाइनों के माध्यम से यात्रा करके भारी मात्रा में बचत कर सकते हैं। ऐसी एयरलाइन का चयन करें, जो अपने यात्रियों को अच्छी सेवाएं उपलब्ध कराती हैं।

बुद्धिमानी से अपनी जगह चुनें

अगर आप दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों की यात्रा करते वक्त कुछ अच्छी रकम बचाना चाहते हैं, तो आपको एशिया की खूबसूरत जगहों का विकल्प चुनना चाहिए। उन जगहों का चयन करें जहां भारतीय मुद्रा ज्यादा हो।

tips to plan your trips in low budget,holidays,travel,tourism

ट्रेन से करें यात्रा

यात्रा के दौरान पैसे बचाने के लिए ट्रेन एक अच्छा विकल्प है। ट्रेन अन्य साधनों की तुलना में सस्ता ट्रांसपोर्ट है, वहीं ट्रेन में सफर के भी अपने ही फायदे हैं। जैसे आप आराम से यात्रा तो कर ही सकते हैं, साथ ही कई स्थानों के शानदार नजारों का लुफ्त भी उठा सकते हैं। अन्य यात्रियों से बातचीत के साथ ही उनके कल्चर और शहर के प्रसिद्ध जगहों के बारे में जान सकते हैं। सबसे जरूरी बात कि ट्रेन में सफर कम खर्चीला होता है।

स्थानीय खाना

आप किसी भी जगह पर जाते हैं तो खाने में व्यय अनिवार्य होता है। कुछ जगहों पर खाना महंगा हो सकता है। ऐसे में जिस भी लोकेशन को घूमने गए हैं, वहां का लोकल फूड जरूर ट्राई करें। वहां का लोकल स्ट्रीट फूड सस्ता और बजट में भी होगा और क्षेत्रीय व्यंजन के स्वाद को भी प्रदान करता है।

tips to plan your trips in low budget,holidays,travel,tourism

ऑफ सीजन करें यात्रा

सस्ती यात्रा करने के लिए आप लोकेशन पर ऑफ सीजन जाने का प्लान कर सकते हैं। ऐसे समय में होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक में पैसे बच जाते हैं। इसके अलावा अन्य चीजें भी काफी सस्ती हो जाती है। ऑफ सीजन यात्रा का एक फायदा इस कोरोना काल में ये भी है कि भीड़ कम होने के कारण आपकी संक्रमण से भी सुरक्षा हो सकती है।

पहले से प्लान कर लें ट्रिप

अच्छी और सस्ती यात्रा के लिए पहले से ही ट्रिप को प्लान कर लें। इससे आपको समय मिल जाएगा लोकेशन को लेकर कई रिसर्च करने का। जैसे- जिस जगह पर आप जा रहे हैं वहां कौन से होटल में आप रुक सकते हैं। होटल कहां और कितना सस्ता मिल सकता है। वहां घूमने के लिए किस तरह के ट्रांसपोर्ट का सहारा आप ले सकते हैं। कितने पैसे में आप घूम सकते हैं

एडवांस में बुकिंग करें

आप जब भी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले से ही टिकट बुक कर लें, ताकि ग्यारहवें घंटे के रद्द होने या इस तरह की अन्य गड़बड़ी से बचा जा सके। लेकिन साथ के साथ डिस्काउंट या ऑफर पर भी नजर रखें। होटल बुकिंग के लिए, प्री-बुकिंग के बजाय सीधे मालिकों के साथ बातचीत करना बेहतर है, खासकर तब जब आप आप ऑफ-सीजन जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!