न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्लाइट की टिकट बुक करते समय दें इन बातों पर ध्यान, सस्ते में हो जाएगा आपका काम

जब भी घूमने जाने के दौरान आरामदायक ट्रैवलिंग की बात आती हैं तो हवाई सफ़र को बेस्ट माना जाता हैं जिसमें आप कम समय में अपने गंतव्य पर पहुच जाते हैं और घूमने के लिए ज्यादा समय मिल पाता हैं। लेकिन कई लोग सिर्फ इस वजह से हवाई सफ़र का फायदा नहीं उठाते है कि यह महंगा पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Mar 2022 11:30:33

फ्लाइट की टिकट बुक करते समय दें इन बातों पर ध्यान, सस्ते में हो जाएगा आपका काम

जब भी घूमने जाने के दौरान आरामदायक ट्रैवलिंग की बात आती हैं तो हवाई सफ़र को बेस्ट माना जाता हैं जिसमें आप कम समय में अपने गंतव्य पर पहुच जाते हैं और घूमने के लिए ज्यादा समय मिल पाता हैं। लेकिन कई लोग सिर्फ इस वजह से हवाई सफ़र का फायदा नहीं उठाते है कि यह महंगा पड़ता हैं। ऐसे में आपको कुछ ट्रिक्स अपनाने की जरूरत हैं जिनसे आप उम्मीद से भी कम पैसों में हवाई टिकट लेकर यात्रा का आनंद उठा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही ट्रिक्स की जानकारी देने जा रहे हैं जो बड़े कमाल के हैं और आपके बहुत काम आएंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

flight ticket booking tips,ticket booking tips,flight ticket,travel,holidays

ऑफ सीजन

सबसे पहला मंत्र कम बजट में सैर के लिए है कि आप भीड़भाड़ या पीक सीजन में किसी भी जगह की सैर न करें। अगर आप प्राकृतिक नजारों का लुत्फ लेने जा रहें हैं तो प्रकृति के नजारें हर वक्त सुंदर ही नजर आते हैं। जब आप ऑफ सीजन में सैर के लिए जाते हैं तो होटल और घूमने के लिए वाहनों की सुविधा आसानी से और कम पैसों में मिल जाती है, जिससे आपका बहुत सारा पैसा बच जाता है। वहीं अगर आप भीड़भाड़ के समय जाएंगे तो बहुत सारा पैसा केवल होटल और घूमने के लिए साधन पर ही खर्च हो जाता है।

पहले से फ्लाइट बुकिंग करें

प्री बुकिंग कोई हैक नहीं है, बल्कि किफायती यात्रा के लिए एक स्मार्ट कदम है। हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि प्रस्थान से 47 दिन पहले फ्लाइट टिकट बुक करने से आपको सबसे सस्ता हवाई किराया हासिल करने में मदद मिलती है। साथ ही, एक हालिया शोध ने सुझाव दिया है कि फ्लाइट टिकट बुक करने का सबसे अच्छा समय दोपहर के आसपास होता है।

flight ticket booking tips,ticket booking tips,flight ticket,travel,holidays

सीनियर सिटीजन को मिलता है डिस्काउंट

टिकट बुक कराने से पहले आप ये भी चेक कर लें कि किसके लिए टिकट ले रहे हैं। अगर आप बच्चों या फिर सीनियर सिटीजन के लिए टिकट बुक करा रहे हैं तो आपको स्टूडेंट डिस्काउंट या फिर सीनियर सिटीजन डिस्काउंट भी कंपनी की ओर से मिल सकता है, तो टिकट करने से पहले इसको भी चेक कर लें।

उड़ान भरने का सही दिन चुनें

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शुक्रवार और रविवार को अक्सर ज्यादातर यात्री उड़ान भरते हैं। मंगलवार, बुधवार या शनिवार उड़ान के लिए सबसे कम चुने गए दिन होते हैं क्योंकि इस समय लोग अपने कामों में व्यस्त रहते हैं। पैसे बचाने के लिए आप इन तीन दिनों में अपनी फ्लाइट बुकिंग कर सकते हैं। ऐसे दिनों में एयरलाइन कंपनियां अपने विमान में खाली सीटों को भरने के लिए टिकट की कीमतों को गिरा देती हैं।

flight ticket booking tips,ticket booking tips,flight ticket,travel,holidays

फ्लाइट कम्पैरिजन वेबसाइट्स का इस्तेमाल करें

कभी भी टिकट बुक करने से पहले एक दो फ्लाइट कम्पैरिजन टिकट पर प्राइस चेक करना न भूलें। स्कायस्कैनर, कायाक और मोमोन्डो जैसी साइट्स अलग-अलग एयरलाइन्स के फ्लाइट टिकट्स की विस्तृत जानकारी देती हैं।

अच्छे से रिसर्च करें

एक जानकार यात्री के रूप में, आपको फ्लाइट की टिकटों में पैसे लगाने से पहले अच्छे से रिसर्च कर लेनी चाहिए। एयरलाइन टिकट बुक करने के लिए इंटरनेट पर पहले ऑप्शन पर फ्लाइट बुक करना एक सही तरीका नहीं माना जाता। बुकिंग से पहले आपको हमेशा कई विकल्पों और डील्स की जांच करना चाहिए। कुछ लोकप्रिय फ्लाइट फेयर एग्रीगेटर्स जैसे प्राइसलाइन और स्काईस्कैनर पर भी आप एक अच्छी डील्स देख सकते हैं। इसके अलावा, एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट ब्राउज़ करने से भी आपको बेस्ट डील मिल सकती है।

flight ticket booking tips,ticket booking tips,flight ticket,travel,holidays

सुबह के लिए फ्लाइट बुक करें

कोशिश करें दिन की जल्द से जल्द फ्लाइट बुक करने की कोशिश करें, क्योंकि सुबह के प्रस्थान के लिए टिकट अपेक्षाकृत सस्ते होते हैं। दिन के शुरुआती घंटों के दौरान उड़ान का एक और लाभ यह है कि यदि आपकी फ्लाइट में सीट नहीं रही है, तो आप बिना कोई एक्स्ट्रा पैसा दिए सीट के लिए अपनी एयरलाइंस के साथ बातचीत कर सकते हैं।

सही सर्च इंजन का यूज करें

फ्लाइट रेट कंपेयर करनेवाली साइट्स की सूची दिन प्रतिदिन लंबी होती जा रही है। ऐसे में अपने लिए बेस्ट फ्लाइट सर्च करना खासा मुश्किल भरा हो चला है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप बजट एयरलाइंस सर्च करने के लिए सही सर्च इंजन का यूज करें।

flight ticket booking tips,ticket booking tips,flight ticket,travel,holidays

डायरेक्ट फ्लाइट का इस्तेमाल करने से बचें

जब आप फ्लाइट टिकट की बुकिंग कर रही हों तो आपको यह जरूर चेक कर लेना चाहिए आप जिस डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट टिकट बुक कर रही हैं क्या वहां के लिए कोई इनडायरेक्ट फ्लाइट भी है? डायरेक्ट फ्लाइट के बदले इनडायरेक्ट फ्लाइट का इस्तेमाल करने से समय तो कुछ ज्यादा लगता है पर हां पैसे जरूर बचते हैं।

लॉयल्टी क्रेडिट्स का करें उपयोग

कुछ एयरलाइन कंपनियां अपने लॉयल कस्टमर का बेहद ध्यान रखती हैं। ऐसी एयरलाइंस अपने लॉयल यात्रियों को 'ट्रैवल या माइल्स क्रेडिट' प्रदान करती हैं जिनका उपयोग भविष्य की बुकिंग के लिए किया जा सकता है। साथ ही, बैंक के अधिकांश क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रैवल पॉइंट्स के साथ भी आते हैं, जिनका उपयोग फाइट बुकिंग की लागत को कम करने के लिए किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!