न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नम आंखों से देश दे रहा पूर्व PM मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि...

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें गुरुवार शाम दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Fri, 27 Dec 2024 8:47:59

नम आंखों से देश दे रहा पूर्व PM मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि...

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें गुरुवार शाम दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर देश और दुनिया के नेताओं ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

7 दिन का राजकीय शोक घोषित

डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में केंद्र सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। कांग्रेस पार्टी ने उनके निधन पर आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और अगले 7 दिनों तक कोई भी आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की घोषणा की है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस के स्थापना दिवस सहित सभी आंदोलन और आउटरीच कार्यक्रम 3 जनवरी, 2025 तक स्थगित कर दिए गए हैं।

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने दी श्रद्धांजलि

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "भारत ने अपने सबसे महान पुत्रों में से एक को खो दिया है। डॉ. सिंह अफगानिस्तान के लिए एक अटूट सहयोगी और मित्र थे। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मैं उनके परिवार और भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

प्रधानमंत्री मोदी ने किया था योगदान का स्मरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में राज्यसभा में डॉ. मनमोहन सिंह की विदाई के दौरान उनके योगदान को सराहा था। उन्होंने कहा था, "डॉ. मनमोहन सिंह ने लंबे समय तक संसद और देश का मार्गदर्शन किया। उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों से हमें सीख लेनी चाहिए।" पीएम मोदी ने कहा था, 'मुझे याद है कि संसद में वोटिंग का अवसर था. पता था कि ट्रेजरी बेंच की ही जीत होने वाली है. अंतर भी बहुत था. लेकिन डॉ मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर आए. वोट किया. एक सांसद अपने दायित्व के लिए कितना सजग है, वो उसका उदाहरण हैं.'

डॉ. मनमोहन सिंह का राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन

डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने राजनीतिक और आर्थिक ज्ञान से देश को नई दिशा दी। 1991 के आर्थिक सुधारों में उनकी भूमिका ऐतिहासिक मानी जाती है। वे एक सादगी और कर्तव्यपरायणता के प्रतीक थे, जिन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं