न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन टिप्स की मदद से आपकी सस्ती फ्लाइट टिकट बुक करने की चाहत होगी पूरी

जब भी घूमने जाया जाता हैं तो कई लोग ट्रेन या बस से सफर करते हैं जिसमें ज्यादा समय लग जाता हैं। ऐसे में लोग हवाई सफ़र करने का विचार करते हैं जो आपका समय बचाते हुए ज्यादा दिन घूमने को दें। लेकिन हवाई सफ़र महंगा पड़ जाता हैं जिसकी वजह से लोग इससे कतराते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 5:04:40

इन टिप्स की मदद से आपकी सस्ती फ्लाइट टिकट बुक करने की चाहत होगी पूरी

जब भी घूमने जाया जाता हैं तो कई लोग ट्रेन या बस से सफर करते हैं जिसमें ज्यादा समय लग जाता हैं। ऐसे में लोग हवाई सफ़र करने का विचार करते हैं जो आपका समय बचाते हुए ज्यादा दिन घूमने को दें। लेकिन हवाई सफ़र महंगा पड़ जाता हैं जिसकी वजह से लोग इससे कतराते हैं। लेकिन कुछ तरीके आजमाए तो आपके हवाई टिकट को सस्ता पाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से सस्ती फ्लाइट बुकिंग की जा सकती हैं।

flight booking,flight booking tips,cheapest flight booking tips,flight tickets,cheapest flight booking tickets

सीक्रेट सर्च करें

अपने लैपटॉप और कंप्यूटर से फ्लाइट की बुकिंग करते समय हमेशा इंकॉग्निटो विंडो ऑप्शन में जाकर सर्च करें। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आप कुकीज की चपेट में आने से बच जाएंगे और आपको बहुत सारे विकल्पों के बीच चुनाव की थकान का सामना नहीं करना पड़ेगा। केवल सीमित और आपकी जरूरत के ऑफर ही आपके पास आएंगे।

कब बुक करें टिकट

जितना जल्दी हो सके अपना टिकट बुक करा लें। दरअसल, एयरलाइंस फ्लाइट्स के टिकट कई महीने पहले बेचना शुरू कर देती हैं इसलिए जितना जल्दी आप टिकट बुक कराएंगे उतना ही सस्ता यह आपको पड़ेगा।

flight booking,flight booking tips,cheapest flight booking tips,flight tickets,cheapest flight booking tickets

वीकएंड पर बुकिंग करने से बचें

यदि आप वीकएंड पर फ्लाइट्स और होटल बुकिंग करती हैं तो आपको यह करने से बचना चाहिए। आपने बहुत बार नोटिस किया होगा कि शुक्रवार शाम तक एयरलाइंस टिकट और होटल के रेट बढ़ जाते हैं। सोमवार और मंगलवार तक रेट गिरना शुरू हो जाते हैं इसलिए वीकएंड पर फ्लाइट्स और होटल बुकिंग करने से बचना चाहिए।

डायरेक्ट फ्लाइट का इस्तेमाल करने से बचें

जब आप फ्लाइट टिकट की बुकिंग कर रही हों तो आपको यह जरूर चेक कर लेना चाहिए आप जिस डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट टिकट बुक कर रही हैं क्या वहां के लिए कोई इनडायरेक्ट फ्लाइट भी है? डायरेक्ट फ्लाइट के बदले इनडायरेक्ट फ्लाइट का इस्तेमाल करने से समय तो कुछ ज्यादा लगता है पर हां पैसे जरूर बचते हैं।

flight booking,flight booking tips,cheapest flight booking tips,flight tickets,cheapest flight booking tickets

कई क्लास में बुक होता है टिकट

इसके अलावा कंपनियां ग्राहकों को एक ही फ्लाइट में अलग-अलग किराये का ऑप्शन भी देती हैं। आमतौर पर इकनॉमी क्लास में बीच वाली कतार में चेक इन बैगेज की परमिशन नहीं होती है। इसमें खाना भी नहीं रहता लेकिन ये टिकट सस्ते पड़ते हैं। अगर टिकट के साथ खाना शामिल न हो तो बेहतर है कि आप फ्लाइट में ही खाना आर्डर करिये। इससे भी आपको काफी बचत होगी।

फ्लाइट कम्पैरिजन वेबसाइट्स का इस्तेमाल करें

कभी भी टिकट बुक करने से पहले एक दो फ्लाइट कम्पैरिजन टिकट पर प्राइस चेक करना न भूलें। स्कायस्कैनर, कायाक और मोमोन्डो जैसी साइट्स अलग-अलग एयरलाइन्स के फ्लाइट टिकट्स की विस्तृत जानकारी देती हैं।

अलग-अलग एयरलाइन्स चुनें

एक ही एयरलाइन से जाने व वापस आने का टिकट बुक न करें। रिटर्न टिकट के लिए दूसरे एयरलाइन्स के दाम चेक करें और फ्लाइट की टाइमिंग में भी थोड़ा बहुत एडजस्ट करने के लिए तैयार रहें। य$कीनन आपको सस्ती टिकट मिलेगी।

flight booking,flight booking tips,cheapest flight booking tips,flight tickets,cheapest flight booking tickets

ऑड टाइमिंग

अगर आपको रात में ट्रैवल करने में कोई परेशानी न हो या आप अकेले ट्रैवल कर रहे हों तो रात की फ्लाइट टिकट बुक करें। आपको बहुत सस्ती टिकट मिल जाएगी। शाम 6 बजे से लेकर रात 12 बजे तक की फ्लाइट्स बाकियों के मुकाबले सस्ती होती है। दोपहर 3 बजे से पहले सुबह और मिड-डे में उड़ान भरना तुलनात्मक रूप से थोड़ा महंगा होता है। मंगलवार आमतौर पर हवाई यात्रा के लिए सस्ता दिन पड़ता है। शनिवार रूटीन के हिसाब से फ्लाइट के लिए हफ्ते का सबसे महंगा दिन होता है।

ऑफर्स में सस्ता टिकट बुक करें

आप ऑफर में भी सस्ता टिकट बुक करा सकते हैं। देश की प्राइवेट और सरकारी एयरलाइन समय-समय पर कई ऑफर्स लेकर आती रहती हैं। इन ऑफर्स के तहत आप सस्ते में टिकट बुकिंग करा सकते हैं, लेकिन यह ऑफर्स लिमिटेड समय के लिए होते हैं तो आपको इन पर नजर बनाकर रखनी होती है। जब भी ऑफर निकले आप तुरंत बुकिंग करा लें।

सीनियर सिटीजन को मिलता है डिस्काउंट

टिकट बुक कराने से पहले आप ये भी चेक कर लें कि किसके लिए टिकट ले रहे हैं। अगर आप बच्चों या फिर सीनियर सिटीजन के लिए टिकट बुक करा रहे हैं तो आपको स्टूडेंट डिस्काउंट या फिर सीनियर सिटीजन डिस्काउंट भी कंपनी की ओर से मिल सकता है, तो टिकट करने से पहले इसको भी चेक कर लें।

ऑफ सीजन

सबसे पहला मंत्र कम बजट में सैर के लिए है कि आप भीड़भाड़ या पीक सीजन में किसी भी जगह की सैर न करें। अगर आप प्राकृतिक नजारों का लुत्फ लेने जा रहें हैं तो प्रकृति के नजारें हर वक्त सुंदर ही नजर आते हैं। जब आप ऑफ सीजन में सैर के लिए जाते हैं तो होटल और घूमने के लिए वाहनों की सुविधा आसानी से और कम पैसों में मिल जाती है, जिससे आपका बहुत सारा पैसा बच जाता है। वहीं अगर आप भीड़भाड़ के समय जाएंगे तो बहुत सारा पैसा केवल होटल और घूमने के लिए साधन पर ही खर्च हो जाता है।

हवाई अड्डे के विकल्प का चुनाव

हवाई अड्डे के विकल्प का चुनाव भी पैसा बचा सकता है। नजदीकी हवाई अड्डे के बजाए थोड़ी दूरी के हवाई अड्डे से जाने से भी कम पैसे खर्च होने की संभावना रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!