न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेगिस्तानी राज्य की छवि को तोड़ने का काम करेंगे राजस्थान के ये 7 वॉटरफॉल्स, देते है मनमोहक नजारा

जब भी कभी राजस्थान का नाम आता हैं तो कई लोगों के मन में यहां के रेगिस्तान की छवि घूमने लगती हैं कि यहां पानी की बहुत कमी हैं और सिर्फ मिट्टी ही देखने को मिलती हैं, जबकि ऐसा नही हैं। राजस्थान को भव्य किले, ऐतिहासिक स्मारक, खुबसूरत रेगिस्तान के साथ ही नेचुरल ब्यूटी के लिए भी जाना जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Aug 2022 12:14:55

रेगिस्तानी राज्य की छवि को तोड़ने का काम करेंगे राजस्थान के ये 7 वॉटरफॉल्स, देते है मनमोहक नजारा

जब भी कभी राजस्थान का नाम आता हैं तो कई लोगों के मन में यहां के रेगिस्तान की छवि घूमने लगती हैं कि यहां पानी की बहुत कमी हैं और सिर्फ मिट्टी ही देखने को मिलती हैं, जबकि ऐसा नही हैं। राजस्थान को भव्य किले, ऐतिहासिक स्मारक, खुबसूरत रेगिस्तान के साथ ही नेचुरल ब्यूटी के लिए भी जाना जाता है। यहां कई ऐसे खूबसूरत झरने अर्थात वॉटरफॉल्स हैं जो अपनी खूबसूरती से यहां आए पर्यटकों का मन मोहते हैं और राजस्थान की रेगिस्तानी राज्य की छवि को तोड़ने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं वॉटरफॉल्स की जानकारी देने जा रहे हैं जो मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य देते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

rajasthan,rajasthan tourism,famous waterfalls in rajasthan,places to visit in rajasthan

भीमलत

नेचुरल ब्यूटी का खजाना माने जाने वाला ये झरना कोटा से 70 किलोमीटर और बूंदी से 35 किलोमीटर दूर है। आप यहां हवाई, रेल और सड़क तीनों मार्गों के जरिए पहुंच सकते हैं। मॉनसून के मौसम में यहां ट्रिप करने का अलग ही मजा है। यह खूबसूरत जगह घने जंगल के बीच में है और इन हरे भरे पहाड़ों में झरने का नज़ारा वाकई अद्भुत और किसी भी प्रशंसात्मक शब्दों से परे है। यहां जो म अन्दिर हैं उसका संबंध महाभारत काल के पांडवों से भी है।

rajasthan,rajasthan tourism,famous waterfalls in rajasthan,places to visit in rajasthan

मेनाल

यदि आप चित्तौड़गढ़ गए और मेनाल फाल्स के बेहतरीन सुन्दरता को नहीं देखे तो सच में आपने एक खुबसूरत जगह को देखने से चूक गए। अथाह ऊंचाई से गिरने वाले इस विशाल झरने पर जाए बिना आपकी चित्तौड़गढ़ की यात्रा कभी भी पूरी नहीं होती है। यह खुबसूरत झरना चारो तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है इसलिए आप जब यहाँ जायेंगे तो पक्षियों और जानवरों के नजारे का भी आनंद ले सकते है। झरने का पानी 150 मीटर की उचाई से गिरता है। मानसून के मौसम में यहाँ फैली खूबसूरती आपके तनमन को बहुत आनंद प्रदान करेगी। मेनल नदी का पानी इस झरने का निर्माण करता है इसलिए इसको मेनल फाल्स कहा जाता है | मानसून के मौसम जब आप राजस्थान की यात्रा पे हो तो इस झरने को देखने जरुर जाये।

rajasthan,rajasthan tourism,famous waterfalls in rajasthan,places to visit in rajasthan

गेपरानाथ

आप जब राजस्थान में हों तो आपको अवश्य ही यहाँ घूमने की योजना बनानी चाहिए। यहां का पानी बहुत ही खूबसूरती से बहता है, जो आने वाले पर्यटकों और आगंतुकों के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। कोटा में स्थित यह सुन्दर झरना बहुत ही मनमोहक है, और आपको मानसून के दौरान यहाँ जरूर जाना चाहिए। जब आप यहाँ आये तो यहाँ झरने तक की ट्रैकिंग करना सबसे मजेदार चीजों में से एक है, इसके लिए आपको लगभग 300 सीढियाँ चढ़नी पड़ेगी, जिससे आपकी बढ़िया वाली कसरत भी हो जाएगी क्या पता आपका थोडा पेट भी कम हो जाये। इसके अलावा गैपरनाथ के पास के मंदिर के दर्शन जरूर करें।

rajasthan,rajasthan tourism,famous waterfalls in rajasthan,places to visit in rajasthan

चुलिया

राणा प्रताप सागर बांध के करीब स्थित, चुलिया राजस्थान का एक सुंदर झरना है क्योंकि यह अन्य झरनों के विपरीत है जो हम सामान्य रूप से देखते हैं। झरने के आसपास प्राकृतिक रूप से बनी चट्टानें अपने आप में एक सौंदर्य है। इस जलप्रपात को चूड़िया झरने के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि आसपास की चट्टानों को एक गोलाकार आकार में कट गया है जो दर्जनों चूड़ियों के समान लगता है इसलिए इसे चूलिया जलप्रपात के नाम से जानते हैं। इस झरने की सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है, लेकिन यह फोटोग्राफरों के लिए एक पसंदीदा स्थान भी है। झरने की आवाज़, चहकते हुए पक्षी और आपके चारों तरफ की प्राकृतिक सुंदरता आपको अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगी।

rajasthan,rajasthan tourism,famous waterfalls in rajasthan,places to visit in rajasthan

दमोह

धौलपुर के बसेड़ी विधानसभा के सरमथुरा में दमोह अपने झरने के लिए जाना जाता हैं। दमोह झरना इन दिनों हरियाली की चादर ओढ़े हुए हैं, जो लोगों के लिए आर्कषण का केन्द्र बना हुआ है। प्राकृतिक दमोह झरना करीब 250 फीट ऊंचाई से नीचे गिरता है। दमोह की सुंदरता सब को अपनी और आकर्षित करती है, दमोह में बारिश के दिनों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक इस प्राकृतिक झरने का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से आते हैं।

rajasthan,rajasthan tourism,famous waterfalls in rajasthan,places to visit in rajasthan

पदाझार महादेव झरना

पदाझार महादेव झरना राजस्थान के चर्चित क्षेत्र बूंदी में मौजूद है। यह सबसे शांत झरनों में से एक है जो राजस्थान की अपनी यात्रा के दौरान देख सकते है। यह झरना पूर्णतया प्राकृतिक रूप से बनता है। जब आप इस झरने को देखने जाये, तो आप रामेश्वर महादेव गुफा मंदिर में भी प्रार्थना कर सकते हैं और भगवान शिव से आशीर्वाद ले सकते हैं।

rajasthan,rajasthan tourism,famous waterfalls in rajasthan,places to visit in rajasthan

भील बेरी झरना

यह राजस्थान का एक छुपा स्वर्ग हैं। राजस्थान की प्रक्रति की वादियों में बसा यह स्थान चेन्नई एक्सप्रेस के दूध सागर जैसा लगता हैं। यहा आने पर आपको उत्तराखंड का एहसास होता हैं। भील बेरी को राजस्थान का मेघालय कहा जाता हैं। अरावली की वादियों में बसा यह प्राकृतिक झरना 55 मीटर की ऊंचाई से गिरता हैं जिसे देखने पर सुन्दर एहसास होता हैं। राजस्थान में बसा यह प्राकृतिक झरना हैं। राजस्थान के मेघालय के रूप में जाने वाले इस जगह पर आप अगर बरसात के समय जाए तो इस टूरिस्ट प्लेस का आनंद ले सकते है। यह स्थान राजसमन्द और उदयपुर जिले में आने वाला एक खूबसूरत वॉटरफॉल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!