न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगस्त के लॉन्ग वीकेंड में कर सकते है इन जगहों पर घूमने जाने की प्लानिंग

अगस्त का महीना जारी हैं जिसमें आने वाले दिनों में लॉन्ग वीकेंड आ रहा हैं जिसका इस्तेमाल आप किसी अच्छी जगह घूमने जाने के लिए कर सकते हैं। आने वाले दिनों में 11 अगस्त को रक्षाबंधन है और 13, 14 अगस्त को वीकेंड एवं 15 अगस्त यानी सोमवार को छुट्टी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Aug 2022 12:27:31

अगस्त के लॉन्ग वीकेंड में कर सकते है इन जगहों पर घूमने जाने की प्लानिंग

अगस्त का महीना जारी हैं जिसमें आने वाले दिनों में लॉन्ग वीकेंड आ रहा हैं जिसका इस्तेमाल आप किसी अच्छी जगह घूमने जाने के लिए कर सकते हैं। आने वाले दिनों में 11 अगस्त को रक्षाबंधन है और 13, 14 अगस्त को वीकेंड एवं 15 अगस्त यानी सोमवार को छुट्टी है। ऐसे में आप 1 दिन की छुट्टी लेकर 5 दिन घूमने का प्लान बनाते हुए एंजॉय कर सकते हैं। मॉनसून के इन दिनों में हर तरह खुशनुमा माहौल रहता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां आप इन दिनों में अपने पार्टनर, दोस्तों और फैमिली के साथ घूमने का पूरी तरह से आनंद उठा सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

august,august travel guide,travel destinations list,places to visit in august,holidays,travel help

मुन्नार

अगर आप 15 अगस्त वाले वीकेंड में लगभग 5 दिन घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको दक्षिण भारत की सबसे लोकप्रिय जगह मुन्नार घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए। यहां आप परिवार के साथ एराविकुलम नेशनल पार्क, कुंडला झील, अत्तुकड़ वॉटरफॉल, एको प्वाइंट और अनामुदी जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आप कई एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

august,august travel guide,travel destinations list,places to visit in august,holidays,travel help

ऊटी

ऊटी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा ऊटी पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यहां अगर आप जुलाई के महीने में आएंगे तो आपको हरे भरे घास के मैदान, सुंदर वातावरण, शांत मौसम, झील, झरने और यात्रा करने के लिए तमाम दर्शनीय स्थल मिलेंगे। जुलाई और अगस्त के मौसम में यहां देशभर से तमाम पर्यटक आते हैं।

august,august travel guide,travel destinations list,places to visit in august,holidays,travel help

पंचगनी

पंचगनी महाराष्ट्र में स्थित है, और यहां हर साल काफी सैलानी पहुंचते हैं। यहां घूमने के लिए कई अच्छी जगह हैं, जिनमें सिडनी प्वाइंट, कास पठार, भीलर फॉल्स, टेबल लैंड, राजपुरी गुफाएं, केट्स प्वाइंट और पारसी प्वाइंट जैसी खूबसूरत जगह शामिल हैं। इनके अलावा आप यहां अच्छी फोटोग्राफी कर सकते हैं, यहां कई दर्शनीय स्थलों की सैर कर सकते हैं और साथ ही यहां आप ट्रैकिंग के भी मजे ले सकते हैं।

august,august travel guide,travel destinations list,places to visit in august,holidays,travel help

गोवा

अगर आपको लगता है कि गोवा सिर्फ गर्मियों में ही घूमने की जगह है, तो आप गलत हैं, क्योंकि गोवा अगस्त के महीने में घूमने के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है। यहां आप अपने पार्टनर, दोस्तों या फैमली के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां बीच पर मस्ती करने के अलावा आकर्षक झरने, किले, चर्च, पार्क आदि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां की नाईटलाइफ या नाईट क्लब दुनिया भर में बेहद फेमस हैं।

august,august travel guide,travel destinations list,places to visit in august,holidays,travel help

दार्जलिंग

अगर दार्जलिंग की बात करें तो ये पश्चिम बंगाल के उत्तर में पूर्वी हिमालय की तलहटी में बसा एक खुबसूरत हिल्स स्टेशन है। ये जगह चाय के बागानों, हरे भरे पहाड़ों और अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है। जुलाई के महीने में इस हिल स्टेशन पर घूमना बेहतरीन अनुभव है। आप परिवार और दोस्तों के साथ यहां बेहतरीन पल गुजार सकते हैं।

august,august travel guide,travel destinations list,places to visit in august,holidays,travel help

कुर्ग

अगर आप बारिश के मौसम का पूरा मजा लेना चाहते हैं, उनके लिए कर्नाटक का मशहूर हिल स्टेशन कूर्ग बेहद ही अच्छी जगहों में शामिल है। कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित एक लोकप्रिय हिल स्टेशन कूर्ग अपनी सुरम्य पहाड़ी के कारण भारत के स्कॉटलैंड के रूप में जाना जाता है। मानसून के मौसम के दौरान, विशेष रूप से जुलाई और अगस्त में, पूरा शहर एक हरे भरे स्वर्ग में बदल जाता है। भारी बारिश की वजह से यहां का मौसम काफी सुहावना और ठंडा हो जाता है। एबी फॉल्स, नामड्रोलिंग मठ, इरुप्पु वाटर फॉल्स, होननामना केर झील, मदिकेरी किला यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

august,august travel guide,travel destinations list,places to visit in august,holidays,travel help

कौसानी

उत्तराखंड की वादियों में बसी ये जगह हर किसी का दिल जीत लेती है। कौसानी एक छोटा सा गांव है, जहां की सुंदरता देखते ही बनती है। हरे-भरे मैदान, ऊंची-ऊंची हिमालय की चोटियां और देवदार के पेड़ यहां की शोभा बढ़ाते हैं। यहां घूमने के लिए कौसानी टी एस्टेट, ग्वालदम और रुद्रधारी फॉल्स जैसी कई जगह हैं।

august,august travel guide,travel destinations list,places to visit in august,holidays,travel help

माउंट आबू

वैसे तो आप राजस्थान में एक नहीं बल्कि कई बार घूमने के लिए गए होंगे। लेकिन अगर आप अगस्त के महीने में परिवार संग घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन के नाम से फेमस माउंट आबू घूमने के लिए जा सकते हैं। अगस्त के महीने में यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। यहां आप नक्की लेक, गुरु शिखर, टोड रॉक, सनसेट पॉइंट और अचलगढ़ फोर्ट जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

august,august travel guide,travel destinations list,places to visit in august,holidays,travel help

लोनावला

लोनावला अगस्त के महीने में परिवार संग घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। अगस्त के महीने में यहां का मौसम बेहद ही सुहावना रहता है। कई बार अगस्त में यहां बारिश भी होती है। यहां आप राजमाची फोर्ट, टाइगर प्वाइंट, लोनावला लेक, खंडाला प्वाइंट और भुशी डैम जैसी बेहतरीन जगहों पर परिवार संग घूमने के लिए जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘डरें नहीं, डटकर खड़े हों, हमारे पास देश और सेना है’, यूएन में नेतन्याहू का दुनिया भर के यहूदियों को संदेश
‘डरें नहीं, डटकर खड़े हों, हमारे पास देश और सेना है’, यूएन में नेतन्याहू का दुनिया भर के यहूदियों को संदेश
सिक्किम के रिंबी गांव में लैंडस्लाइड से तबाही, कई घर क्षतिग्रस्त; पहाड़ से गांव की ओर बहता दिखा मलबा
सिक्किम के रिंबी गांव में लैंडस्लाइड से तबाही, कई घर क्षतिग्रस्त; पहाड़ से गांव की ओर बहता दिखा मलबा
पिता की अय्याशी से था परेशान, बेटे ने नौकर को दी हत्या की सुपारी; पुलिस के सामने कबूली साजिश
पिता की अय्याशी से था परेशान, बेटे ने नौकर को दी हत्या की सुपारी; पुलिस के सामने कबूली साजिश
सोनम वांगचुक ने जताई ‘एनकाउंटर’ में मारे जाने की आशंका, अमित शाह के इस्तीफे की मांग; लद्दाख पुलिस ने आरोपों को नकारा
सोनम वांगचुक ने जताई ‘एनकाउंटर’ में मारे जाने की आशंका, अमित शाह के इस्तीफे की मांग; लद्दाख पुलिस ने आरोपों को नकारा
UN में नेतन्याहू का ईरान पर बड़ा दावा, बोले- जल्द सत्ता के खिलाफ उठ खड़ी होगी जनता
UN में नेतन्याहू का ईरान पर बड़ा दावा, बोले- जल्द सत्ता के खिलाफ उठ खड़ी होगी जनता
शी जिनपिंग से मिले ट्रंप, बोले- हमारी दोस्ती शानदार; चीनी राष्ट्रपति ने कहा- टकराव से बचें
शी जिनपिंग से मिले ट्रंप, बोले- हमारी दोस्ती शानदार; चीनी राष्ट्रपति ने कहा- टकराव से बचें
द पैराडाइज ने पहले दिन ही पकड़ी रफ्तार, नानी की फिल्म ने कमाए 46.25 करोड़; पीछे छूट गईं ये 10 फिल्में
द पैराडाइज ने पहले दिन ही पकड़ी रफ्तार, नानी की फिल्म ने कमाए 46.25 करोड़; पीछे छूट गईं ये 10 फिल्में
सलाद नहीं, डाइट कोक और बर्गर पसंद करते हैं ट्रंप; जानिए अमेरिकी राष्ट्रपति की फूड हैबिट्स
सलाद नहीं, डाइट कोक और बर्गर पसंद करते हैं ट्रंप; जानिए अमेरिकी राष्ट्रपति की फूड हैबिट्स
एयरपोर्ट पर ट्विंकल खन्ना के साथ दिखे आरव और नितारा, बेटे को देखकर लोगों ने नाना राजेश खन्ना से की तुल
एयरपोर्ट पर ट्विंकल खन्ना के साथ दिखे आरव और नितारा, बेटे को देखकर लोगों ने नाना राजेश खन्ना से की तुल
मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में निधन, ‘वेलकम’ के बल्लू से ‘गदर’ के गुल खान तक याद आएंगे ये किरदार
मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में निधन, ‘वेलकम’ के बल्लू से ‘गदर’ के गुल खान तक याद आएंगे ये किरदार
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला