Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मस्ती के अलावा आस्था के लिए भी जाना जाता है गोवा, करें इन 7 प्रसिद्द मंदिरों के दर्शन

गोवा में कई ऐसे मंदिर हैं जो अपनी खूबसूरती से सभी को आकर्षित करते हैं और यहां हर साल हजारों की संख्या में तीर्थयात्री आते है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 7:56:19

मस्ती के अलावा आस्था के लिए भी जाना जाता है गोवा, करें इन 7 प्रसिद्द मंदिरों के दर्शन

गोवा को देश का सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल माना जाता हैं और हर कोई यहां जाने की चाहत रखता हैं। जब भी कभी गोवा का नाम आता हैं तो यहां के खुबसूरत समुद्र तटो, नाईट लाइफ, पार्टीज, और बाजारों का ख्याल आता हैं जो पर्यटन का मुख्य केंद्र बनते हैं और सभी मस्ती करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मस्ती के अलावा गोवा को आस्था के लिए भी जाना जाता हैं। गोवा में कई ऐसे मंदिर हैं जो अपनी खूबसूरती से सभी को आकर्षित करते हैं और यहां हर साल हजारों की संख्या में तीर्थयात्री आते है। आज हम आपको गोवा के सबसे खास मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दर्शन के लिए आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
travel tips,goa temples,travel places सप्तकोटेश्वर मंदिर

सप्तकोटेश्वर मंदिर गोवा के प्रमुख मंदिर में से एक है जो “देवा दी देव” महादेव को समर्पित है। बता दे नार्वे, गोवा में स्थित सप्तकोटेश्वर मंदिर को कोंकण क्षेत्र के छह सबसे प्रसिद्ध मंदिर में से एक माना जाता है जहाँ हर साल हजारों की संख्या में तीर्थयात्री भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते है। सप्तकोटेश्वर मंदिर का निर्माण बारहवीं शताब्दी के आसपास कदंब वंश के राजा ने अपनी पत्नी कमलदेवी के लिए बनवाया था जो इस भगवान की कट्टर भक्त थीं। इसके बाद से ही इस मंदिर में भगवान् शिव की पूजा की जाती आ रही है। मंदिर अपने वास्तविक निर्माण के बाद पुनिनिर्माण से भी गुजरा है इसलिए इस मंदिर में मुगलों की स्थापत्य सुंदरता, यूरोपीय लोगों की डिजाइन भी देखी जा सकती है। गोकुलाष्टमी त्यौहार इस मंदिर में मनाया जाना वाला सबसे प्रमुख उत्सव है जिसे यहाँ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है जिसमे स्थानीय लोगो के साथ साथ विभिन्न हिस्सों से पर्यटक भी शामिल होते है। travel tips,goa temples,travel places मारुति मंदिर

गोवा में प्रसिद्ध मंदिर की सूची में मारुति मंदिर के नाम भी काफी उपर है जिसकी मुख्य वजह भक्तो की भगवान् हनुमान जी के प्रति आस्था और इसके निर्माण के पीछे की दिलचस्प कहानी है जिसके बारे में जानने के लिए भक्तगण मंदिर की और खिचे आते है। कहा जाता है जब पुर्तगालियों ने ईसाई धर्म को बढ़ावा देने के लिए गोवा में सभी हिंदू मंदिरों को नष्ट कर दिया था। उसके बाद भी हनुमान जी की मूर्ति यहाँ छिपी हुई थी भक्त पुर्तगाली शासन के अंत तक गुप्त रूप से अपनी प्रार्थना करते थे। ऐसा चलने के बर्षो बाद पुर्तगाली शासन का पतन हुआ जिसके बाद यहाँ एक सुन्दर निर्माण किया गया जो देश भर से कई हजारों श्र्धालुयों को आकर्षित करता है। पंजिम में अल्टिन्हो हिल पर स्थित मारुति मंदिर के बगल में एक ताज़ा धारा भी बहती है, जो इसे एक ताज़ा आभा प्रदान करती है। जबकि मंदिर रात में दूर से देखने पर आश्चर्यजनक रूप से जगमगाता दिखाई देता है। travel tips,goa temples,travel places महालक्ष्मी मंदिर

बंदोडे या बांदीवड़े का गांव में स्थित महालक्ष्मी मंदिर उत्तरी गोवा के सबसे महत्वपूर्ण और सबसे अधिक देखे जाने वाले हिंदू मंदिरों में से एक है। इस भव्य मंदिर के गर्भगृह में लगभग 18 पवित्र चित्र हैं जो पवित्र भागवत के संप्रदायों को दर्शाते हैं। गोवा का महालक्ष्मी मंदिर साल भर तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है जहाँ महालक्ष्मी को धन और शांति की देवी के रूप में पूजा जाता है। travel tips,goa temples,travel places दामोदर मंदिर

दक्षिणी गोवा के ज़ांबौलिम गांव में कुशावती नदी के तट पर स्थित, श्री दामोदर मंदिर भगवान दामोदर के रूप में भगवान शिव को समर्पित गोवा का प्रसिद्ध मंदिर है। दामोदर मंदिर में भगवान शिव जी के दर्शन करने के साथ साथ बहुत से श्रद्धालु कुशावती नदी में स्नान करने के लिए भी आते है जिसने अनुसार माना जाता है की कुशावती नदी अपनी उपचार शक्ति से शरीर की बीमारियों को ठीक कर सकती है। गोवा का प्रसिद्ध हिंदू त्योहार शिग्मो इस खूबसूरत जगह पर मनाया जाने वाला मुख्य त्योहार है। मंदिर के रीति-रिवाजों के अनुसार, हर साल एक पालकी बनाई जाती है जिसमे दामोदर को विराजमान करके भजन गाते हुए आसपास घुमाया जाता है। इस दौरान भक्तो की काफी भीड़ इस जुलुस में शामिल होती है। travel tips,goa temples,travel places तांबडी सुरला महादेव मंदिर

गोवा राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तांबडी सुरला मंदिर भगवान भोले नाथ का एक प्रसिद्ध मंदिर हैं। यह मंदिर अपनी अनूठी शैली के लिए प्रसिद्ध हैं जो गोवा में घूमने के लिए प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। 12वीं शताब्दी के दौरान निर्मित किया गया यह मंदिर कदंब यादव वंश की वास्तुकला शैली का एकमात्र स्मारक है। इस मंदिर के निर्माण काल के समय इस स्थान पर कदंब वश का शासन था। यदि आप इस मंदिर की वास्तुकला पर गौर करेंगे तो पाएंगे की इस मंदिर का निर्माण करने वाले कारीगिरों ने कितना दर्द सहा होगा। तांबडी सुरला मंदिर पर भगवान भोले नाथ के दर्शन करने के लिए भक्तो की लम्बी कतार लगी रहती हैं, विशेष कर शिवरात्रि का त्यौहार यहां बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। travel tips,goa temples,travel places महलासा मंदिर

महलासा मंदिर या महलासा नारायणी मंदिर गोवा में मरडोल, पोंडा में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है जिसकी गिनती गोवा के प्रमुख तीर्थ स्थल में की जाती है। बता दे यह मंदिर भगवान विष्णु के महिला अवतार मोहिनी को समर्पित है। मंदिर में एक दानव के उपर खड़ी महलासा देवी की मूर्ति विराजमान है जिनके चार हाथ है जिसमे वह एक त्रिशूल, एक तलवार, एक कटा हुआ सिर और एक पानी पीने का कटोरा धारण किये हुई है। महलासा मंदिर के परिसर में शांतादुर्गा और लक्ष्मी नारायण के छोटे मंदिर भी हैं, जिनकी प्रतिदिन महालसा के साथ पूजा की जाती है। इसीलिए यदि आप अपनी यात्रा के लिए गोवा के प्रमुख मंदिर और तीर्थ स्थल को सर्च कर रहे हैं तो आपको महलासा मंदिर के दर्शन के लिए जरूर आना चाहिए जहाँ आप देवी महलासा के साथ साथ लक्ष्मी नारायण और शांतादुर्गा देवी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त भी कर सकते है। travel tips,goa temples,travel places मंगेशी मंदिर

गोवा प्रमुख रूप से हिंदू मंदिरों से भरा है जिनमे से मंगेशी मंदिर एक और महत्वपूर्ण मंदिर है। आधुनिक समय की कला और पारंपरिक हिंदू पैटर्न का एक आदर्श मिश्रण, मंगेशी मंदिर अपने दीप स्तम्भ के लिए जाना जाता है जो शाम को सैकड़ों दीयों के साथ जलाया जाता है। यह मंदिर गोवा में सबसे बड़े और सबसे अधिक बार देखे जाने वाले मंदिरों में से एक है जहाँ हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है। बता दे इस मंदिर की एक और खास बात यह है की यहाँ आने वाले पर्यटक और श्रद्धालुयों के लिए एक ड्रेस कोड है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका