न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर आएं हैं तो जरूर करें इन बाजारों का रूख, लें सकेंगे शॉपिंग का भरपूर मजा

गर्मियों की छुट्टियों का दौर जारी हैं जिसमें सभी लोग घूमने की प्लानिंग करते हैं। इन दिनों में अजमेर को भी घूमने के लिहाज से बहुत पसंद किया जाता हैं जो कि ऐतिहासिक स्थलों के साथ ही अपने वास्तुशिल्प के लिए भी जाना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 31 May 2023 10:13:39

अजमेर आएं हैं तो जरूर करें इन बाजारों का रूख, लें सकेंगे शॉपिंग का भरपूर मजा

गर्मियों की छुट्टियों का दौर जारी हैं जिसमें सभी लोग घूमने की प्लानिंग करते हैं। इन दिनों में अजमेर को भी घूमने के लिहाज से बहुत पसंद किया जाता हैं जो कि ऐतिहासिक स्थलों के साथ ही अपने वास्तुशिल्प के लिए भी जाना जाता हैं। अगर आपका यहां जाने का प्लान है तो हम बता दें कि शॉपिंग के लिहाज से भी इस शहर में कई बेहतरीन जगहें हैं, जहां आप दिल खोलकर खरीदारी कर सकते हैं। जी हां, अजमेर में भी कुछ जगहें हैं जहाँ पर शहरभर के निवासी तो खरीददारी करते ही हैं, साथ ही वे बाहर से अाने वाले अपने मेहमानों को भी यहाँ जरूर ले जाते हैं। ये बाजार अपने शोरगुल के साथ ही अनोखे वातावरण और सस्ती खरीददारी के लिए जाने जाते हैं। तो आइये जानते हैं अजमेर के इन बाजारों के बारे में...

ajmer famous markets,markets in ajmer,rajasthan,best shopping places in ajmer,shopping in ajmer,rajasthan,ajmer bazaars,traditional markets in ajmer,famous street markets in ajmer,handicraft markets in ajmer,textile markets in ajmer rajasthan,local markets in ajmer,ajmer market shopping guide,popular markets for jewelry in ajmer,ajmer market exploration,ajmer market shopping tips,ajmer market souvenirs

मदार गेट

राजस्थान के स्थानीय खानपान को चखने के अलावा ये मार्केट आपको शॉपिंग का भी भरपूर मौका देता है। जोधपुरी जूतियों से लेकर बांधनी प्रिंट फैब्रिक्स, सिल्वर जूलरी, इत्र, स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए किशनगढ़ मिनीएचर पेंटिंग्स की खरीददारी यहां से कर सकते हैं। घरेलू सामानों की खरीददारी के लिए मदार गेट सबसे अच्छी जगह हैं। यहां का बांधनी वर्क देश और दुनिया में मशहूर है। सुबह 10 बजे से खुलने वाली दुकानें रात तक ग्राहकों के लिए खुली रहती हैं।

ajmer famous markets,markets in ajmer,rajasthan,best shopping places in ajmer,shopping in ajmer,rajasthan,ajmer bazaars,traditional markets in ajmer,famous street markets in ajmer,handicraft markets in ajmer,textile markets in ajmer rajasthan,local markets in ajmer,ajmer market shopping guide,popular markets for jewelry in ajmer,ajmer market exploration,ajmer market shopping tips,ajmer market souvenirs

डिग्गी बाज़ार

कपड़े, थानों और सभी तरह के ड्रेस मैटेरियल की खरीददारी के लिए ये हैं अजमेर का गढ़। पुरूषों के लिए कोई सूटिंग-शर्टिंग मैटेरियल और लेडीज़ सलवार-सूट और ड्रेस मैटेरियल यदि आपको डिग्गी बाज़ार में नहीं मिलता है तो फिर वो शहर में कहीं नहीं मिलेगा। जिस तरह का सूट दीपिका पादूकोन ने या जो भी साड़ी कैटरीना ने अपनी लेटेस्ट फिल्म में पहनी हो, ठीक उसी पैटर्न में चीज आपको यहाँ की दुकानों में मिल जाएगी। किसी भी तरह के फैशन को अजमेर में लाने और लोगाों तक पहुँचाने का श्रेय डिग्गी बाज़ार को ही मिलता है। इस बाज़ार में शॉपिंग का एक और मज़ा यहाँ खुल कर बारगेनिंग करने में है, जो जीता वही सिकंदर।

ajmer famous markets,markets in ajmer,rajasthan,best shopping places in ajmer,shopping in ajmer,rajasthan,ajmer bazaars,traditional markets in ajmer,famous street markets in ajmer,handicraft markets in ajmer,textile markets in ajmer rajasthan,local markets in ajmer,ajmer market shopping guide,popular markets for jewelry in ajmer,ajmer market exploration,ajmer market shopping tips,ajmer market souvenirs

महिला मंडी

महिलाओं के लिए अजमेर का बेस्ट मार्केट महिला मंडी है। जैसा ही नाम ही बताता है यहां महिलाओं से जुड़ी हर चीज मिलेगी। यहां आपको ट्रडिशनल राजस्थानी कपड़े, बैग, जूते आदि के कई ऑप्शन्स मिलेंगे, जो कहीं और मिलना मुश्किल है। शादी का सीजन चल रहा है ऐसे में अगर आप लहंगा खरीदने का प्लान बना रही हैं तो फिर यहां जरूर जाएं। इस जगह मिलने वाले ब्राइट कलर और सॉफ्ट फैब्रिक के लहंगे आपका दिल जीत लेंगे।

ajmer famous markets,markets in ajmer,rajasthan,best shopping places in ajmer,shopping in ajmer,rajasthan,ajmer bazaars,traditional markets in ajmer,famous street markets in ajmer,handicraft markets in ajmer,textile markets in ajmer rajasthan,local markets in ajmer,ajmer market shopping guide,popular markets for jewelry in ajmer,ajmer market exploration,ajmer market shopping tips,ajmer market souvenirs

दरगाह बाजार

दरगाह शरीफ तक पहुंचने के रास्ते में लगने वाले इस बाजार से आप फूलों की चादर, क्रॉकरी आदि की खरीददारी कर सकते हैं। अलग-अलग फूलों से बनने वाले चादर की खुशबू से पूरा बाजार गुलज़ार रहता है। इसके अलावा मिठाईयों और खुशबूदार अगरबत्तियों की खरीददारी करते हुए भी लोगों को देखा जा सकता है। मार्केट में कुछ एक दुकानों पर स्थानीय कलाकारों की कलाकृतियां ,टाई एंड डाई फैब्रिक, एम्ब्रॉयडेड जूतियां और खूबसूरत स्मृतियां भी खरीद सकते हैं।

केसर गंज

अजमेर शहर का गोल चक्कर मार्केट वाला इलाका जो कि फल-सब्जी, मिठाई, चाट-पकौड़ों, बेकरी, गजक, प्रोवीजन स्टोर आदि की दुकानों के लिए तो मशहूर है ही, साथ ही इस एक ही इलाके में शहर कि सबसे ज़्यादा स्कूल भी हैं। केसर गंज में ही शहर का ट्रांसपोर्ट का केन्द्र भी है जहाँ से आपको शहर के भीतर या देशभर में कहीं भी सामान लाने-ले जाने के लिए टैम्पो-ट्रक आदि मिल जाएंगे।

ajmer famous markets,markets in ajmer,rajasthan,best shopping places in ajmer,shopping in ajmer,rajasthan,ajmer bazaars,traditional markets in ajmer,famous street markets in ajmer,handicraft markets in ajmer,textile markets in ajmer rajasthan,local markets in ajmer,ajmer market shopping guide,popular markets for jewelry in ajmer,ajmer market exploration,ajmer market shopping tips,ajmer market souvenirs

नया बाज़ार

खास कर गहने-आभूषणों और शादी-ब्याह की भारी खरीददारी करने के लिए अजमेर का मशहूर बाज़ार है नया बाज़ार। बढ़िया से बढ़िया डिज़ाइनों और कीमती आभूषण की एक अच्छी वैरायटी के लिए आपको नया बाज़ार ही आना होगा जहाँ लोकल ट्रेडिशनल सोने-चाँदी का काम करने वालों की भरमार दुकानों के साथ-साथ ब्रांडेड शोरूम भी मिलेंगे। इसके अलावा यह बाज़ार स्टील, पीतल, हिंडोलियम, ऐल्युमिनियम, चाँदी के छोटे-बड़े-सस्ते-महँगे बर्तनों के लिए भी जाना जाता है जहाँ लोग घरों मे काम में लेने के लिए और लेने-देने के लिए भी बर्तनों की खरीददारी करते हैं।

ajmer famous markets,markets in ajmer,rajasthan,best shopping places in ajmer,shopping in ajmer,rajasthan,ajmer bazaars,traditional markets in ajmer,famous street markets in ajmer,handicraft markets in ajmer,textile markets in ajmer rajasthan,local markets in ajmer,ajmer market shopping guide,popular markets for jewelry in ajmer,ajmer market exploration,ajmer market shopping tips,ajmer market souvenirs

नाला बाजार

राजस्थान के कल्चर को दिखाते ट्रडिशनल कपड़ों को खरीदने के लिए नाला बाजार भी अच्छा ऑप्शन है। यहां आप खूबसूरत टाई ऐंड डाई के दुपट्टे, साड़ी और मोजड़ी जूते खरीद सकती हैं। जब शॉपिंग हो जाए तो पेट पूजा के लिए यहां के स्ट्रीट फूड का मजा जरूर लें।

ajmer famous markets,markets in ajmer,rajasthan,best shopping places in ajmer,shopping in ajmer,rajasthan,ajmer bazaars,traditional markets in ajmer,famous street markets in ajmer,handicraft markets in ajmer,textile markets in ajmer rajasthan,local markets in ajmer,ajmer market shopping guide,popular markets for jewelry in ajmer,ajmer market exploration,ajmer market shopping tips,ajmer market souvenirs

चूड़ी बाजार

अपने नाम के अनुसार ही चूड़ी बाजार में महिलाओं की भीड़ होती है। जहां से आप अलग-अलग वैराइटी की चूड़ियों के अलावा हल्के-फुल्के गहनों की भी शॉपिंग कर सकती हैं। हालांकि दूसरे बाजारों की तुलना में ये मार्केट लेट से खुलती है। पृथ्वीराज मार्ग के नज़दीक है ये मार्केट। शादी से लेकर रोज़ाना इस्तेमाल की जाने वाली हर तरह की चूड़ियां यहां अवेलेबल हैं जिन्हें बिना खरीदे यहां से जा पाना मुमकिन नहीं।

कबाड़ी बाज़ार

घर-गृहस्थी में जरूरत के समय पर ही काम आने वाली कोई भी, किसी भी तरह की चीज यदि आपको अजमेर भर में कहीं नहीं मिल रही है तो शहर में इधर-उधर धक्के खाने की आवश्यकता नहीं है, सीधे कबाड़ी बाज़ार आ जाइए। तेज़ धूप-बारिश से बचने के लिए तिरपाल लेने हों या पर्दे आदि टाँगने के लिए स्टील के पाइप-कुंदे या ताला-चाबी, लोहे की चेन, पेंट करने वाले ब्रश, बाल्टी, रोटी सेंकने के लिए तवे या चाकू-छुरियाँ सब यहाँ किफायती दामों पर मिलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका