Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों के स्वादिष्ट और मशहूर पकवान, जानें इनके बारे में

भारत के विभिन्न राज्यों का अपना अलग-अलग रहन-सहन और संस्कृति हैं जो इसे पर्यटन के लिहाज से बेहतर बनाती हैं। वहीँ इन राज्यों को अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं। सभी राज्यों के खाने का अपना अलग स्वाद है, जिसे दूसरे राज्यों के लोग भी खूब पसंद करते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Aug 2022 2:58:54

दुनियाभर में मशहूर हैं भारत के इन राज्यों के स्वादिष्ट और मशहूर पकवान, जानें इनके बारे में

भारत के विभिन्न राज्यों का अपना अलग-अलग रहन-सहन और संस्कृति हैं जो इसे पर्यटन के लिहाज से बेहतर बनाती हैं। वहीँ इन राज्यों को अपने खानपान के लिए भी जाना जाता हैं। सभी राज्यों के खाने का अपना अलग स्वाद है, जिसे दूसरे राज्यों के लोग भी खूब पसंद करते हैं और बड़े चाव से खाते हैं। यह देश की विविधता में एकता को दर्शाता हैं। राज्यों के ये पकवान विदेशों में भी बहुत प्रसिद्द हैं। राज्यों के ये पकवान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप घूमने के साथ खाने के शौकीन हैं तो ये ये जानकारी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। तो चलिए जानते हैं विभिन्न राज्यों के स्वाद के अनोखे और मशहूर पकवानों के बारे में...
indian food,famous indian food,indian food list in hindi,famous food in india,india travel,travel guide india महाराष्ट्र की पावभाजी

महाराष्ट्र के फ़ूड कल्चर को अन्य राज्यों की तरह किसी एक डिश के साथ जाहिर नहीं किया जा सकता, फिर भी यहां की पावभाजी बहुत पसंद की जाने वाला व्यंजन है। ताजे पाव को मक्खन में सेंककर कई तरह की सब्जियों को मैश कर बनाई गयी भाजी के साथ लगभग सारे भारत में लोग चाव से कहते हैं। इसके अलावा वड़ापाव भी बहुत मशहूर है। indian food,famous indian food,indian food list in hindi,famous food in india,india travel,travel guide india बिहारी लिट्टी चोखा

भारत के उत्तरी भाग में बसा हुआ बिहार राज्य अपनी अद्वितीय संस्कृति और सभ्यता के लिए तो जाना ही जाता है। लेकिन बिहार का नाम लेते ही अगर व्यंजनों की सुध ली जाए, तो सबसे पहले लिट्टी चोखे का जिक्र होता है, बिहार का लिट्टी चोखा सिर्फ बिहार तक सीमित न होकर अपितु पूरे देश में लिट्टी चोखा चाव से खाने वालों की भारी संख्या मौजूद है। आटा और सत्तू के मिश्रण के साथ मिलाकर बनाई गई लिट्टी को घी में डुबोकर बैगन की चटनी के साथ जब खाया जाता है, तो स्वाद के असीम आनन्द की अनुभूति होती है। indian food,famous indian food,indian food list in hindi,famous food in india,india travel,travel guide india जम्मू कश्मीर का रोगन जोश

रोगन जोश जम्मू कश्मीर की सबसे फेमस डिश है। कश्मीरी व्यंजन रोगन जोश के दीवाने संसार भर में हैं। इसे मेमने के मटन, ब्राउन प्याज, विभिन्न मसाले और दही से तैयार किया जाता है। इस डिश को उबले चावल के साथ सर्व किया जाता है। इसमें लहसुन, अदरक और सुगंधित मसालों की ग्रेवी होती है। साथ ही इसमें मेमने के मटन के पीस होते हैं। धीमी आंच पर सूखी अदरक और सौंफ डाल कर पका हुआ गोश्त का स्वाद जुबां से नहीं उतरता। indian food,famous indian food,indian food list in hindi,famous food in india,india travel,travel guide india मध्यप्रदेश का पोहा-जलेबी

मध्यप्रदेश अपने पर्यटन स्थलों के लिए विश्वभर में जाना जाता ही है। लेकिन विश्व धरोहरों के साथ-साथ मध्यप्रदेश ने अपने साथ व्यंजनों के जो राज छुपा रखे हैं, वह आपको जानने बेहद आवश्यक हैं। ताकि जब भी आप मध्य प्रदेश की यात्रा पर हों तो आपकी सुबह बेकार ना जाए। बल्कि आप मध्यप्रदेश के पोहा और जलेबी की खट्टे-मीठे मिलन से अच्छे दिन की शुरुआत करें। अपने अनोखे स्वाद के लिए ये व्यंजन सिर्फ मध्यप्रदेश तक ही सीमित नहीं है, क्योंकि वह और जलेबी का स्वाद प्रत्येक उत्तर भारतीय के लिए बेहद स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों की सूची में आता है। indian food,famous indian food,indian food list in hindi,famous food in india,india travel,travel guide india पंजाब का मक्के की रोटी और सरसों का साग

आपने अधिकतर फिल्मों में खाने के दौरान विकल्प के तौर पर मक्के की रोटी और सरसों का साग का डायलॉग तो कई बार सुना होगा। शायद खाते हुए देखा भी होगा। जिससे आपकी जुबान पर पानी तो आया ही होगा। ऐसे में आपने खाने की इच्छा जरूर जाहिर की होगी। आखिर मक्के की रोटी और सरसों का साग का स्वाद कैसा होगा? तो अगर आप इस लोकप्रिय भोजन को चखना चाहें और कभी भी पंजाब जाने का मौका मिले तो आपको यह स्वादिष्ट व्यंजन नसीब हो सकता है। indian food,famous indian food,indian food list in hindi,famous food in india,india travel,travel guide india आंध्रप्रदेश की पुठरेकुल्लू

आंध्र प्रदेश की बेहद लोकप्रिय मिठाई है पुठरेकुल्लू। इसे चीनी, सूखे मेवे को चावल के आटे, शुद्ध घी से बनी पतली-पतली रेपर में भरा जाता है। इसके बाद सभी को सेंक लिया जाता है। यह फेमस मिठाई तेलुगु राज्य में हर शुभ अवसर पर बनाई जाती है। इसके बिना वहां के कार्यक्रम अधूरे होते हैं। indian food,famous indian food,indian food list in hindi,famous food in india,india travel,travel guide india गुजराती ढोकला

क्या आपको मालूम है? गुजराती लोग खाने के बहुत शौकीन होते हैं। अगर बात खाने की आ जाए तो इसमें वह कतई कोताही नहीं बरता करते। ऐसे में गुजरात की डिशेस पूरे विश्व में फेमस हैं, इसके विश्व में फेमस होने का एक कारण और भी कह सकते हैं, क्योंकि पूरे गुजराती लोग ही विश्व में जाने जाते हैं, अपने व्यापार के लिए। गुजरात का ढोकला नाश्ते में खाने के लिए एक ऐसा व्यंजन है जिसको एक बार चखने के बाद आप बार-बार खाने की चाहत और उम्दा स्वाद महसूस करेंगे। indian food,famous indian food,indian food list in hindi,famous food in india,india travel,travel guide india राजस्थानी दाल-बाटी चूरमा

खाने पीने के स्वादिष्ट व्यंजनों की बात की जाए, अगर राजस्थान का जिक्र ना किया जाए तो यह स्वादिष्ट पकवानों के लिए मशहूर जगहों के लिए नाइंसाफी होगी। तालाबों और सुन्दरतम महलों के इतिहास के इतर राजस्थान के खाद्य पदार्थ भी बहुत मशहूर हैं। राजस्थान का दाल-बाटी चूरमा खाने पीने की चीजों के बीच अपनी अलग पहचान बनाकर रखता है। indian food,famous indian food,indian food list in hindi,famous food in india,india travel,travel guide india तमिलनाडु का पोंगल

साउथ इंडिया के राज्य तमिलनाडु का सबसे लोकप्रिय और पारंपरिक व्यंजन है पोंगल। इसे पोंगल उत्सव पर विशेषरूप से तैयार किया जाता है। दाल चावल से मिलकर बना पोंगल एक शाकाहारी खाना है। जब भी आप साउथ साइड के लिए ट्रिप प्लान करें तो तमिलनाडु जा कर आप पोंगल जरूर ट्राई करिएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका