न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पानी के ऊपर लेना चाहते हैं खाने-पीने का मजा, चले आइये विश्व के इन प्रसिद्द फ्लोटिंग रेस्टोरेंट्स

वेकेशन के दिनों में लोग बाहर किसी रेस्टोरेंट में जाकर खाने-पीने का आनंद उठाते हैं। आजकल रेस्टोरेंट भी थीम के अनुसार खुलने लगे हैं जिसकी वजह से लोगों के पास रेस्टोरेंट चुनाव के भी कई ऑप्शन होने लगे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 12 Mar 2023 10:43:19

पानी के ऊपर लेना चाहते हैं खाने-पीने का मजा, चले आइये विश्व के इन प्रसिद्द फ्लोटिंग रेस्टोरेंट्स

वेकेशन के दिनों में लोग बाहर किसी रेस्टोरेंट में जाकर खाने-पीने का आनंद उठाते हैं। आजकल रेस्टोरेंट भी थीम के अनुसार खुलने लगे हैं जिसकी वजह से लोगों के पास रेस्टोरेंट चुनाव के भी कई ऑप्शन होने लगे हैं। आमतौर पर अपने ख़ास डिश और स्वाद की वजह से रेस्टोरेंट मशहूर होते है। लेकिन, दुनिया में कुछ ऐसे भी रेस्टोरेंट है, जो अपने लजीज खाने से ज्यादा अपनी बनावट के लिए मशहूर है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ प्रसिद्द फ्लोटिंग रेस्टोरेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको पानी के ऊपर तैरते हुए खाने-पीने का मजा देगी। इनकी बनावट के बारे में सुनकर या देखकर आप भी चौकने को मजबूर हो जायेंगे। इन रेस्टोरेंट में भारत का भी एक रेस्टोरेंट अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।

famous floating restaurant,floating restaurant,best floating restaurant,floating restaurant worldwide,travel,travel tips in hindi

वेली लेक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, केरल

केरल का वेली लेक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट दुनियाभर में प्रसिद्ध है। तिरुअंनतपुरम से 8 किमी की दूरी पर पानी में तैरने वाला यह खूबसूरत रेस्टोरेंट झील पर बसे हुए गांव के बीचोंबीच स्थित है। इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें परोसे जाने वाले खाने में केरल में मिलने वाले मसालों का ही प्रयोग होता है।

famous floating restaurant,floating restaurant,best floating restaurant,floating restaurant worldwide,travel,travel tips in hindi

जंबो किंगडम रेस्टोरेंट, हांगकांग

दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट हांगकांग का जंबो किंगडम है। इस रेस्टोरेंट में एक साथ 2300 लोग लंच,डिनर कर सकते है। पानी में तैरने वाले इस रेस्टोरेंट को हांगकांग की सबसे आकर्षक जगहों में से एक माना जाता है। इस रेस्टोरेंट की खासियत यह है कि इसमें शॉपिंग मॉल और पार्क भी है। यह रेस्टोरेंट पिछले 30 साल से लोगो को लजीज व्यंजन परोस रहा है।

famous floating restaurant,floating restaurant,best floating restaurant,floating restaurant worldwide,travel,travel tips in hindi

द मैकबार्ज रेस्टोरेंट, ब्रिटिश कोलंबिया

दुनिया के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में ब्रिटिश कोलंबिया का द मैकबार्ज रेस्टोरेंट भी प्रमुख है। दरअसल इसे रेस्टोरेंट के नजरिये से नहीं, टूरिस्ट प्लेस की तरह से बनाया गया था। धीरे-धीरे इसका किचन चर्चित हो गया, जहां बर्गर और आलू फ्राई लोगो को परोसा जाता था। इसके बाद अपने बेहतरीन स्वाद वाले व्यंजनों की वजह से लोग इसे जानने लगे।

famous floating restaurant,floating restaurant,best floating restaurant,floating restaurant worldwide,travel,travel tips in hindi

रूस्टर धाऊ, दुबई

दुनिया के बड़े फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में दुबई का रूस्टर धाऊ भी शामिल है। इस रेस्टोरेंट की खासियत है कि ये एक जगह स्थिर रहने के बजाए चारों तरफ घूमता रहता है। इस रेस्टोरेंट में एक बार में 397 लोग लंच और डिनर कर सकते है। पानी में तैरने वाला यह रेस्टोरेंट लकड़ी का बना हुआ है और पूरी तरह से वातानुकूलित है।

famous floating restaurant,floating restaurant,best floating restaurant,floating restaurant worldwide,travel,travel tips in hindi

बीबीक्यू डोनट रेस्टोरेंट, जर्मनी

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में जर्मनी का बीबीक्यू डोनट अपने आप में ख़ास जगह है। पानी में तैरने वाले इस रेस्टोरेन्ट का नाम दो फ़ूड आइटम से लिया गया है। इस रेस्टोरेंट में एक तैरने वाला टेबल है, जहां आपको भोजन परोसा जाता है। यहां आप छुट्टियों में पिकनिक का लुत्फ़ उठा सकते है।

famous floating restaurant,floating restaurant,best floating restaurant,floating restaurant worldwide,travel,travel tips in hindi

सी रेस्टोरेंट, वैकुंवर

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में वैकुंवर का सी रेस्टोरेंट भी अनोखा है। इस रेस्टोरेंट का मुख्य आकर्षण प्लास्टिक से बना डाइनिंग रूम है। पानी में तैरते इस रेस्टोरेंट की पहचान प्लास्टिक से बने होने की वजह से है। इस रेस्टोरेंट को बनाने में मटेरियल के रूप में करीब 1700 प्लास्टिक की बोतले और देवदार की लकड़ी का प्रयोग किया गया है।

famous floating restaurant,floating restaurant,best floating restaurant,floating restaurant worldwide,travel,travel tips in hindi

द म्युरिनसेल कैफे, आस्ट्रिया

आस्ट्रिया के ग्रेज में द म्युरिनसेल कैफे भी पॉपुलर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट को न्यूयॉर्क के एक आर्टिस्ट बिटो अकानसी ने बनाया है। यह जगह ड्रिंक, कॉफी और कॉकटेल के लिए बेहतरीन है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत