न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के 7 महंगे होटल जहां ठहरने का विचार ही आम आदमी की सोच से है परे

आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे ही महंगे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कई रईस और विदेशी सैलानी ठहरते हैं। तो आइये जानते हैं इन होटल्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Feb 2022 7:34:52

भारत के 7 महंगे होटल जहां ठहरने का विचार ही आम आदमी की सोच से है परे

जब भी कभी आप बाहर किसी दूसरे शहर में घूमने जाते हैं तो रात गुजारने के लिए होटल के रूम में ठहरते हैं। इसके लिए आप अपना बजट तय करते हैं और उसी के अनुरूप ही होटल का चुनाव करते हैं। ऐसे में कई होटल हैं जो आम आदमी की सोच से ही परे है क्योंकि वहां एक रात ठहरने का किराया ही उनके जीवन की जमापूंजी के बराबर होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे ही महंगे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कई रईस और विदेशी सैलानी ठहरते हैं। तो आइये जानते हैं इन होटल्स के बारे में...

expensive hotels,expensive hotels in india,india hotels,hotels in india,best hotels in india,india travel,holidays in india,india tourism

ओबेरॉय राज विलास, जयपुर - (The Oberoi Rajvilas, Jaipur)

जयपुर में मौजूद ओबेरॉय राजविलास अपने 280 साल पुराने मंदिर के लिए जाना जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित है। आज ये होटल अपने आलिशान 71 कमरों के लिए बेहद प्रसिद्ध है, जहां का 1 रात का किराया मिनिमम 25 हजार रुपए और मैक्सिमम 2 लाख के आसपास है।

expensive hotels,expensive hotels in india,india hotels,hotels in india,best hotels in india,india travel,holidays in india,india tourism

रामबाग पैलेस, जयपुर - (Rambagh Palace, Jaipur)

जिस तरह से जयपुर अपनी शाही चीजों के लिए जाना जाता है, उसी तरह से इस शहर का खूबसूरत और भारत का सबसे महंगा होटल रामबाग पैलेस अपनी आलीशान मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। रामबाग पैलेस का निर्माण 1835 में हुआ था, जिसे बाद में होटल तब्दील कर दिया गया। होटल में 33 शानदार सुइट हैं और इसका खूबसूरत डाइनिंग हॉल किसी सपने से कम नहीं है। यहां 1 रात का किराया मिनिमम 24 हजार रुपए और मैक्सिमम 4 लाख रुपये के आसपास है।

expensive hotels,expensive hotels in india,india hotels,hotels in india,best hotels in india,india travel,holidays in india,india tourism

ओबेरॉय अमरविलास, आगरा - (The Oberoi Amarvilas, Agra)

आगरा शहर में मौजूद ये आलीशान होटल, ताजमहल से 600 मीटर की दूरी पर मौजूद है। सबसे रोमांटिक बात तो ये है कि ओबेरॉय अमरविलास होटल से आप ताजमहल का भी दीदार कर सकते हैं। लेकिन आप खुद सोचिए, जिस होटल से ताज महल दिखता हो, उस होटल का एक रात का किराया कितना होगा? नहीं मालूम? तो हम आपको बता दें, इस होटल में 1 रात का किराया मिनिमम 25 हजार और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये के करीब है।

expensive hotels,expensive hotels in india,india hotels,hotels in india,best hotels in india,india travel,holidays in india,india tourism

ताज फलकनुमा पैलेस, हैदराबाद - (Taj Falaknuma Palace, Hyderabad)

हैदराबाद में मौजूद ये लग्जरी होटल महल के अंदर स्थित है। महल का निर्माण 1893 में पूरा हुआ था और यह प्रतिष्ठित चारमीनार से केवल पांच किलोमीटर दूर है। आपको बता दें, 'ताज फलकनुमा पैलेस' साल 2010 में ताज होटल्स ग्रुप के साथ जुड़ा था। इस शानदार होटल में 60 कमरे और 10 सुइट हैं। इस होटल में एक रात का किराया मिनिमम 24 हजार रुपए है और मैक्सिमम 4 लाख के करीब है। इतने पैसे सुनकर आप भी सोच रहे होंगे कि इतने में पूरी फैमिली एक विदेश टूर पर चली जाए!

expensive hotels,expensive hotels in india,india hotels,hotels in india,best hotels in india,india travel,holidays in india,india tourism

ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर - (The Oberoi Udaivilas, Udaipur)

झीलों के शहर उदयपुर में द ओबेरॉय उदय विलास दुनिया के सबसे अच्छे और महंगे होटलों में आता है। ये रॉयल महल उदयपुर की मशहूर पिछोला झील के किनारे पर मौजूद है। यहां रहने के लिए सुइट बेहद शानदार हैं और खाने में आपको एक से एक देसी से लेकर विदेशी चीजें टेस्ट करने को मिल जाएंगी। इस होटल का एक रात का किराया मिनिमम 26 हजार रुपए है और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपए के आसपास है।

expensive hotels,expensive hotels in india,india hotels,hotels in india,best hotels in india,india travel,holidays in india,india tourism

ताज लेक पैलेस, उदयपुर - (Taj Lake Palace, Udaipur)

उदयपुर की पिछोला झील के बीच में स्थित ये खूबसूरत होटल की स्थापना 1743 मेंमहाराना जगत सिंह द्वारा करवाई गई थी। आज इस महल को ताजलेक पैलेस होटल के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप इस होटल में एक रात गुजारने का सपना देख रहे हैं, तो आपको बता दें यहां 1 रात रुकने का किराया मिनिमम 17 हजार रुपए और मैक्सिमम 3।8 लाख रुपये के आसपास है।

expensive hotels,expensive hotels in india,india hotels,hotels in india,best hotels in india,india travel,holidays in india,india tourism

उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर - (Umaid Bhawan Palace, Jodhpur)

उम्मेद भवन पैलेस का निर्माण 1928 और 1943 के बीच जोधपुर की सबसे ऊंची पहाड़ी चित्तर पहाड़ी पर किया गया था। ये 5 स्टार होटल एक ऐसी जगह है, जहां जाने का सपना हर सैलानी का होता है। ये पैलेस 3 हिस्सों में बंटा हुआ है - एक 'शाही निवास', दूसरा लग्जरी होटल और तीसरा म्यूजियम। यहां एक का किराया 21 हजार और मैक्सिमम लगभग 4 लाख रुपये है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!