न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की सबसे तेज ट्रेन हैं वन्दे भारत एक्सप्रेस, सफ़र से पहले जान लें इसकी खासियत

भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन का सफ़र करते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं। भारत का यह विशाल रेलवे नेटवर्क आपकी यात्रा को सुखद बनाने का काम करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Feb 2023 7:42:07

भारत की सबसे तेज ट्रेन हैं वन्दे भारत एक्सप्रेस, सफ़र से पहले जान लें इसकी खासियत

भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन का सफ़र करते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं। भारत का यह विशाल रेलवे नेटवर्क आपकी यात्रा को सुखद बनाने का काम करता हैं। अब इसमें आपकी सुविधा के लिए वन्दे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हो चुकी हैं जो कि भारत की सबसे तेज ट्रेन हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस मेड-इन-इंडिया सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें हैं जो आने वाले वर्षों में शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस सहित भारत में अन्य लंबी दूरी की तेज ट्रेनों की जगह लेगी। वन्दे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज ट्रेन है और जिसे पूर्ण रूप से भारत में ही तैयार किया गया है। इसके डिजाइन से लेकर शीर्ष गति और यहां तक कि सुविधाओं तक, कई कारक इसकी सफलता का कारण हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वन्दे भारत एक्सप्रेस की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि सफ़र करने से पहले ही आपको इसके रोमांच का अहसास हो जाए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

vande bharat express train,about vande bharat express train

आधुनिक डिज़ाइन

वंदे भारत एक्सप्रेस को एक आधुनिक डिजाइन दी गई है, जो भारतीय रेलवे की बॉक्सी, मस्कुलर ट्रेनों की तुलना में अधिक आधुनिक और आकर्षक है। सफेद और नीले रंग की दोहरे रंग में आकर्षक है और इंजन की उभरी हुई नाक अन्य देशों की हाई-स्पीड ट्रेनों की तरह है। यह ट्रेन केवल 52 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुँचने में सफल साबित हुई है। जबकि दुनिया की अन्य ट्रेनों में 60 सेकंड तक का समय लगता है।

भारत की सबसे तेज ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस की सफलता में योगदान देने वाला एक और महत्वपूर्ण कारक यह है कि यह भारत की सबसे तेज ट्रेन है, जिसकी अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है। हालांकि, सुरक्षा बाधाओं के कारण ट्रेन की परिचालन गति 130 किमी प्रति घंटे तक सीमित है। इस उच्च गति के परिणामस्वरूप वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़े शहरों के बीच यात्रा का समय कम हो चुका है।

vande bharat express train,about vande bharat express train

इंजनलेस ट्रेन

वन्दे भारत एक्सप्रेस भारत की पहली इंजन रहित ट्रेन है। इसके पहले तक भारतीय ट्रेनों में इंजन कोच अलग से लगा होता था लेकिन अब इस ट्रेन में इंजन को साथ में ही जोड़ दिया गया है जैसा कि आमतौर पर मेट्रो या बुलेट ट्रेन में देखनें को मिलता है। इस वजह से यह शताब्दी जैसे ट्रेन से अधिक गति प्राप्त कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 130 किमी/घंटा तक सीमित रखी गयी है।

आटोमेटिक दरवाजे और एसी कोच

ट्रेन में 16 पूरी तरह से वातानुकूलित चेयर कारों के कोच हैं जिनमें दो बैठने के विकल्प दिए गए हैं: इकॉनमी और एग्जीक्यूटिव क्लास। कमाल की विशेषता यह है कि एग्जीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग चेयर दी गई है जो 180 डिग्री तक मुड़ सकती है। वंदे भारत एक्सप्रेस में प्रदान की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण सुविधाओं में से एक यह है कि इसके दरवाजे मेट्रो की भांति ही आटोमेटिक खुलते हैं।

vande bharat express train,about vande bharat express train

वाई-फाई की सुविधा

ट्रेन में वाई-फाई की सुविधा भी मौजूद है, इससे लोग ट्रेन में रहके वाईफाई की मदद से अपना मनोरंजन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री अपने मोबाइल या टैबलेट पर भी वाई-फाई की सुविधा ले सकते हैं। यात्रियों को इस तरह की सुविधा देने वाली ये भारत की पहली ट्रेन है। आमतौर पर किसी भी ट्रेन में इस तरह की सुविधा नहीं मिलती है।

जैव-वैक्यूम शौचालय

ट्रेन में स्वच्छता की समस्या को हल करने के लिए जैव-वैक्यूम शौचालय बनाए गए हैं। भारतीय और पश्चिमी शैली के वाशरूम दोनों के लिए इसे उपयोग किया जाएगा। बिलकुल वैसे ही जैसे कि हवाई जहाज में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके अलावा, उपयोगकर्ताओं को बिना किसी चिंता के स्वच्छता का अनुभव करने के लिए टच-फ्री बाथरूम फिटिंग भी दी गई है।

vande bharat express train,about vande bharat express train

मनोरंजन का इंतजाम

वंदे भारत एक्सप्रेस 2.0 में यात्रियों को लोकप्रिय बोर्ड गेम सांप और सीढ़ी खेल ऑफर किया है। आपने घरों में खूब सांप और सीढ़ी खेल खेला होगा, लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान मिलने वाला बोर्ड गेम कुछ अलग है। इसमें सांप के साथ आपको सीढ़ी नहीं, बल्कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तस्वीर दिखाई देगी। इसमें जगह-जगह पर नंबर के साथ ट्रेन के स्टॉपेज के नाम लिखे गए हैं। जो देखने में काफी रोचक लगते है। इसे पहली बार मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईंनगरी शिरडी मार्ग पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑफर किया जा रहा है।

ट्रेन में खाने की सुविधा

सेमी-हाई स्पीड ट्रेन में खाना टिकट की कीमत में ही शामिल है। अगर आप नयी दिल्ली से बनारस की यात्रा कर रहे हैं, तो आपको ट्रेन में ही नाश्ता और दोपहर का भोजन सर्व कर दिया जाएगा और अगर आप वाराणसी से नई दिल्ली की यात्रा करते हैं आपको ट्रेन में चाय नाश्ता और रात का खाना दिया जाएगा। कुछ ऐसा ही अन्य रूटों पर दौड़ रही वन्दे भारत एक्सप्रेस में होगा।

स्मार्ट सिक्यूरिटी

ट्रेन के सभी 16 डिब्बों में यात्रियों की पूरी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ट्रेन के आटोमेटिक दरवाजे केवल तभी खुलेंगे जब ट्रेन पूरी तरह से रुक जाएगी। ट्रेन तभी चलना शुरू करती है जब दरवाजे पूरी तरह से बंद हो जाते हैं।

इन रूट पर दौड़ती है वंदे भारत एक्सप्रेस

- वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
- मुंबई-गांधीनगर-वंदे भारत एक्सप्रेस
- हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
- नई दिल्ली-वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस
- बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
- दिल्ली-अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस
- सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
- मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
- मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका