न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कड़ाके की ठंड में लेना हैं गर्माहट के साथ घूमने का मजा, करें इन जगहों के ट्रिप की प्लानिंग

अगर आप भी भीषण सर्दी में गर्माहट के साथ घूमने का आनंद लेना चाहते हैं तो चले आइये देश की इन जगहों पर। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 23 Dec 2022 2:42:30

कड़ाके की ठंड में लेना हैं गर्माहट के साथ घूमने का मजा, करें इन जगहों के ट्रिप की प्लानिंग

सर्दी के इस मौसम में घूमने जाना सभी पसंद करते हैं। कुछ लोग ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जहां कड़ाके की सर्दी हो। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो ठण्ड से कतराते हैं और ऐसी जगह घूमने जाना पसंद करते हैं जहां के वातावरण में थोड़ी गर्माहट हो। ऐसे में आज हम उन लोगों के लिए कुछ घूमने लायक जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें सर्दियां बिल्कुल पसंद नहीं होती है। इन जगहों पर आप सुकून और शांति के साथ घूमने का आनंद ले सकते हैं। अगर आप भी भीषण सर्दी में गर्माहट के साथ घूमने का आनंद लेना चाहते हैं तो चले आइये देश की इन जगहों पर। आइये जानते हैं इनके बारे में...

enjoy traveling with warmth in the cold winter plan a trip to these places,holiday,travel,tourism

कच्छ

घूमने के मामले में गुजरात में कई बेहद शानदार जगहें मौजूद हैं। सर्दी की छुट्टियों में दोस्तों या परिवार के साथ गुजरात घूमने जाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर नवंबर से दिसंबर की बीच में जाने का प्लान बना रहे हैं तो गुजरात के कच्छ में घूमने जरूर जाएं। यहां हर साल मनाया जाने वाला रण उत्सव देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। यहां पर ऊंट की सवारी करने के साथ-साथ लजीज व्यंजनों भी आनंद लिया जा सकता है।

enjoy traveling with warmth in the cold winter plan a trip to these places,holiday,travel,tourism

गोवा

सर्दियों के मौसम में किसी और जगह घूमने पहुंचे या न पहुंचे लेकिन, गोवा ज़रूर पहुंचे। खूबसूरत नजारों से परिपूर्ण यह जगह सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट स्थान है। सर्दियों के मौसम में गोवा के समुद्री तटों पर घूमने का एक अलग ही मज़ा है। यहां आप दोस्तों, परिवार या फिर पार्टनर के साथ कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा यहां एक से एक बेहतरीन भोजन का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। नाईट क्लब भी जा सकते हैं। नवंबर से फरवरी तक गोवा का दिन में तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और रात के समय लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहता है। जनवरी महीना गोवा में सबसे ज्यादा ठंडा भले ही हो मगर यहां बहुत धूप भी होती है। ऐसे में आप आसानी से अपनी छुट्टियां गोवा में एन्जॉय कर सकते हैं।

enjoy traveling with warmth in the cold winter plan a trip to these places,holiday,travel,tourism

कुर्ग

कर्नाटक में मौजूद खूबसूरत कुर्ग में नेचर के अद्भुत नजारे देखने को मिल जाते हैं। इस जगह को भारत के स्कॉटलैंड के नाम से भी जाना जाता है। सर्दी के मौसम में कुर्ग के नजारे दोगुनी ऊर्जा भर देते हैं। भयंकर ठंड के दिनों में भी यहां का तापमान सामान्य दिनों की तरह ही रहता है। यहां की हरी-भरी वादियां, चाय के बागान देखने एक बार जरूर जाना चाहिए।

enjoy traveling with warmth in the cold winter plan a trip to these places,holiday,travel,tourism

कोच्चि

कोच्चि केरल के सबसे खूबसूरत और रोमांचक शहरों में से गिना जाता है। यहां पर आप समुद्र तट, द्वीप, ऐतिहासिक स्थल आदि कई शानदार नजारों को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें, सर्दी के मौसम में अक्तूबर से फरवरी तक का तापमान 17 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। ऐसे में यह मौसम व समय हनीमून और वाटर स्पोर्ट्स का मजा लेने के लिए बेस्ट माना गया है।

enjoy traveling with warmth in the cold winter plan a trip to these places,holiday,travel,tourism

मुंबई

अगर आप मायानगरी देखने को शौकीन हैं, तो सर्दियों में आप महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की सैर कर सकते हैं। सर्दी के मौसम में मुंबई का तापमान सामान्य तौर पर 17 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। वहीं नाइट लाइफ एन्जॉय करने के लिए मुंबई का सफर बेस्ट हो सकता है। ताजमहल पैलेस, गेटवे ऑफ इंडिया और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जैसे स्थलों को देखने से न चूकें। जुहू बीच, चौपाटी बीच और मरीन वॉक पर यादगार शामें बिताएं। इसी के साथ खूबसूरत सनसेट के नजारों का आनंद लें और वड़ा पाओ, पाओ भाजी और भेल पुरी जैसे स्ट्रीट फूड का लुत्फ भी उठाएं।

enjoy traveling with warmth in the cold winter plan a trip to these places,holiday,travel,tourism

कुमारकोम

कुमारकोम, केरल का बेहद मशहूर शहर है। वैसे तो आप यहां पर सालभर कभी भी घूमने जा सकते हैं। मगर सर्दियों में यहां जाना बेस्ट समय माना गया है। सर्दियों दौरान कुमारकोम में आमतौर पर 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहता है। वहीं इस खूबसूरत जगह और इस मौसम दौरान कुमारकोम के दर्शनीय स्थलों और हाउसबोट यात्राओं के लिए बेस्ट माना गया है।

enjoy traveling with warmth in the cold winter plan a trip to these places,holiday,travel,tourism

चेन्नई

तमिलनाडु के सबसे बड़े शहरों में से एक चेन्नई सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां पर सर्दी के नवंबर से फरवरी महीनों तक 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहता है। ऐसे में आप ठंड से बचने के लिए चेन्नई घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर आप हलचल भरी सड़कें, भव्य विरासत मंदिर, शॉपिंग आर्केड और आकर्षक समुद्र किनारे पार्टनर व फैमिली के साथ ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका