न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की इन खतरनाक सड़कों पर ड्राइविंग करना मौत के कुएं जैसा, एडवेंचर्स रोड ट्रिप के लिए है बेस्ट

भारत जैसे विशाल देश में हजारों गांव और शहर हैं जिन्हें जोड़ने का काम करती हैं यहां की सड़कें। सड़क के रास्ते आप ड्राइविंग करते हुए किसी भी गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। लेकिन देश में कुछ सड़कें ऐसी हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 31 Aug 2022 3:38:05

भारत की इन खतरनाक सड़कों पर ड्राइविंग करना मौत के कुएं जैसा, एडवेंचर्स रोड ट्रिप के लिए है बेस्ट

भारत जैसे विशाल देश में हजारों गांव और शहर हैं जिन्हें जोड़ने का काम करती हैं यहां की सड़कें। सड़क के रास्ते आप ड्राइविंग करते हुए किसी भी गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। लेकिन देश में कुछ सड़कें ऐसी हैं जिनपर ड्राइविंग करना आसान नहीं हैं और ये मौत के कुएं जैसा अहसास करवाती हैं। इन सड़कों पर एक कुशल ड्राइविंग की काफी जरूरत होती हैं क्योंकि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी। एडवेंचर्स रोड ट्रिप का प्लान करना चाहते हैं तो इन सड़कों पर सफर करना यादगार रहेगा। इन सड़कों पर एक्सपर्ट ड्राइवर भी चलने से डरते हैं। आइये जानते हैं देश की इन खतरनाक सड़कों के बारे में...

dangerous road for driving in india

चांग ला पास, लद्दाख

चांग ला पास लद्दाख को तिब्बत से जोड़ता है। इस सड़क से गुजरते हुए ड्राइवरों की घिग्घी बंधी रहती है। चांग ला पूरे साल बर्फ से ढंका रहता है। यहां जा रहे हों तो मेडिकल किट और गर्म कपड़े जरूर लेकर जाएं, क्योंकि चांग ला के मौसम का कोई ठिकाना नहीं। मौसम के अलावा इस सड़क की उंचाई भी इसे खतरनाक बनाती है। इसकी अनुमानित ऊंचाई लगभग 17,585 फिट है।

dangerous road for driving in india

लेह-मनाली हाईवे, रोहतांग पास

इन इलाके में ड्राइविंग करना काफी कठिन है। हालांकि भारत खराब सड़कों के लिए काफी बदनाम है। वहीं लेह-मनाली राजमार्ग देश की सबसे खूबसूरत सड़कों में से एक है लेकिन ये जितनी खूबसूरत है उतनी ही खतरनाक भी है। लगभग 490 किलोमीटर तक फैली ये सड़क हिमाचल प्रदेश और जम्मू -कश्मीर से होकर गुजरती है। इस पर ड्राइविंग करते समय, चालक को अधिक सतर्क और चौकस रहना चाहिए। ठंड के मौसम में इस रस्ते पर दूर- दूर तक कोई नहीं दिखाई देता है। इसलिए इमरजेंसी के लिए हमेशा ज्यादा ईंधन साथ रखना चाहिए।

dangerous road for driving in india

ज़ोजी ला पास स्ट्रेच, श्रीनगर

समुद्र तल से 11575 फीट की ऊंचाई पर है। ज़ोजी ला पास लगभग श्रीनगर से 9 किमी दूर है और चट्टान की इस सड़क से गुजरना कोई बच्चों का खेल नहीं है। ये NH-1 पर हिमालय का पश्चिमी भाग है, जो श्रीनगर और लेह के बीच स्थित है। खतरनाक पैच फोटू ला के बाद दूसरा सबसे ऊंचा स्थान है और अक्सर खराब मौसम के कारण सर्दियों में बंद रहता है। यहां सावधानी से ड्राइव करना चाहिए।

dangerous road for driving in india

कोली हिल्स रोड, तमिलनाडु

तमिलनाडु के नमक्कल जिले में स्थित कोली हिल्स एक खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां मौजूद एक पहाड़ी सड़क कितनी खतरनाक है इसका अंदाजा तस्वीर को देखकर लगाया जा सकता है। इस रास्ते पर लगातार 70 हेयरपिन मोड़ हैं, जिसके कारण यह बाइकर्स के बीच काफी फेमस है। कोली हिल्स के नाम का शाब्दिक अर्थ 'मौत का पहाड़’ है। इसपर मौजूद खराब पैच और पॉट होल्स राइडिंग को काफी तनावपूर्ण बनाते हैं। यह स्थान काफी खूबसूरत है, लेकिन जरा सी लापरवाही से जान जा सकती है।

dangerous road for driving in india

खारदुंग ला पास स्ट्रेच, लेह

श्योक और नुब्रा घाटी के गेटवे के लिए, खारदुंग ला को लेह से लगभग 40 किमी दूर दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क मानी जाती है। काराकोरम रेंज में स्थित, ये दर्रा घाटी के लुभावने नजारे देती है।अगर आप कुछ एडवेंचर्स करना चाहते हैं तो ड्राइव के लिए ये जगह काफी बेहतर है। यहां कारों और मोटरबाइकों के लिए ये काफी स्मूथ है। लेह से खारदुंग ला तक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच, और दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक खारदुंग ला से लेह तक जाने की अनुमति है। यहां मौसम अधिकतर ज्यादा खराब रहता है। इसलिए खराब स्थिति के लिए तैयार रहने जरूरत रहती है। मई और अक्टूबर के बीच के महीनों में यहां ड्राइव करना काफी सही रहता है।

dangerous road for driving in india

थ्री लेवल जिगजैग रोड, सिक्किम

सिक्किम में मौजूद यह सड़क काफी घुमावदार है, जो इसे काफी खतरनाक भी बनाता है। यह सड़क समुद्र तल से 11,200 फिट की ऊंचाई से होकर गुजरती है। इस रोड पर चलते हुए आपको बेहद ही खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेंगे। हालांकि यहां कि खूबसूरती देखते हुए अपनी निगाहें सड़क पर टिका कर रखना बेहद जरूरी होता है, वर्ना कभी दुर्घटना हो सकती है।

dangerous road for driving in india

नाथू ला दर्रा, सिक्किम

नाथू ला समुद्र तल से 4310 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और पूर्वी सिक्किम में प्राचीन सिल्क रूट का एक हिस्सा है। इस पर जाने वाली सड़क को यात्रा करने के लिए सबसे खतरनाक लेकिन खूबसूरत सड़कों में से एक माना जाता है। ये भारतीय और चीनी सेना के मध्य आपसी समझौते द्वारा स्थापित उन चार स्थलों में से एक भी है जहां दोनों सेनाओं के लोग आपसी गतिरोध दूर करने के लिए मिल सकते हैं। इस सड़क से गुजरने के दौरान सुंदर Tsomgo झील और बाबा हरभजन मंदिर को आप देख पाएंगे। जो पर्यटकों के आकर्षण के साथ-साथ काफी लोकप्रिय है। यहां सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी होती है। इसलिए गर्मियों के समय जाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

dangerous road for driving in india

माथेरान-नेरल रोड

यह सड़क माथेरान और नेरल को जोड़ती है। सर्पीले आकार की इस सड़क पर ड्राइव करते हुए कलेजा मुंह को आ जाता है। यूं तो यह सड़क मक्खन की तरह स्मूद है, लेकिन इतनी संकरी है की आप गाड़ी की स्पीड नहीं बढ़ा सकते। पहाड़ियों से घिरा माथेरान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है। यहां के घने जंगलों में तेंदुए, हिरण, मालाबार जायंट गिलहरी, लोमड़ी, जंगली सूअर, मोंगोज और लंगूर जैसे जानवर पाए जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत