न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें सिंगापुर घूमने के दौरान इन बातों की अनदेखी, पड़ सकते हैं मुसीबत में

सिंगापुर सबसे मशहूर विदेशी डेस्टिनेशन में से एक हैं जो कई लोगों की ड्रीम डेस्टिनेशन है। कुछ लोग सिंगापुर को आम तौर पर छुट्टियां मनाने के लिए पसंद करते हैं वही कुछ लोगों के लिए यह परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Feb 2023 7:25:13

ना करें सिंगापुर घूमने के दौरान इन बातों की अनदेखी, पड़ सकते हैं मुसीबत में

सिंगापुर सबसे मशहूर विदेशी डेस्टिनेशन में से एक हैं जो कई लोगों की ड्रीम डेस्टिनेशन है। कुछ लोग सिंगापुर को आम तौर पर छुट्टियां मनाने के लिए पसंद करते हैं वही कुछ लोगों के लिए यह परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां की चकाचौंध और रोमांच सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। सिंगापुर की गगनचुंबी इमारतें और खूबसूरत गार्डन कई वर्षों से पर्यटकों को लुभाते रहे हैं। अगर आप भी यहां घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां के कुछ नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी हैं। जी हां, इस देश के कुछ जरूरी नियम हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इन्हें अनदेखा करना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

siingapore,singapore tourism,tourist places in singapore

च्युइंग गम न चबाएं

आप भी सोच रहे होंगे कि एक च्युइंग गम खाने से ऐसी क्या दिक्क्त हो सकती है। बता दें, सिंगापुर की ये उन चीजों में से एक है, जिसका इस्तेमाल यहां प्रतिबंधित कर दिया है। सड़कों, फुटपाथ और पब्लिक जगहों पर च्युइंग गम के दाग और निशान बहुत मुश्किल से हटते थे, जिस वजह से इनकी बिक्री यहां दुकानों पर भी बैन कर दी गई है।

siingapore,singapore tourism,tourist places in singapore

सड़कों पर कूड़ा फेंकना है जुर्म

सिंगापुर दुनिया के स्वच्छ देशों में से हैं। यहां साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाता है और सड़कों पर कूड़ा फेंकने वाले को जुर्माना देना पड़ता है। फिर चाहे वह कोई टूरिस्ट ही क्यों न हो। सफाई के मामले में यहां के कानून काफी स्टिक है।

siingapore,singapore tourism,tourist places in singapore

फ्लश करना न भूलें

अगर आप सिंगापुर में सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करते हैं आपको अपनी अच्छी आदतों का परिचय जरूर देना चाहिए। हम यहांं बात कर रहे हैं शौचालय के इस्तेमाल बाद फ्लश करने की। अगर आप सिंगापुर में ऐसा करना भूल जाते हैं तो पकड़े जाने पर आपको 150 डॉलर का जुर्माना अदा करना पर सकता है।

siingapore,singapore tourism,tourist places in singapore

टेबल से पैरों को न निकालें बाहर

कुछ लोगों को सोफे या कॉफी टेबल पर बैठे हुए अपने पैर बाहर निकालने की आदत होती है। मगर आपको बता दें कि सिंगापुर में इसे जुर्म माना जाता है। सिंगापुर में टेबल या सोफे से पैर बाहर निकालना सख्त मना है।

siingapore,singapore tourism,tourist places in singapore

सार्वजनिक ट्रेनों में खाना-पीना

सिंगापुर की ट्रेन दुनिया की सबसे बेहतरीन ट्रेनों में आती हैं और इसे ऐसा बनाने का आधा श्रेय यहां की जनता को जाता है, जो ट्रेन की साफ-सफाई और दूसरी चीजों का ध्यान रखती है। बता दें, मास रैपिड ट्रांजिट (MRT) प्रबंधन ने सभी यात्रियों के स्टेशन परिसर के अंदर खाने-पीने की चीजों को ले जाने पर बैन लगाया हुआ है, जिसमें वेटिंग एरिया भी शामिल है। अगर कोई भी व्यक्ति बैग के अंदर खाने-पीने की चीजें को छुपाकर रखता है, तो आप पर फाइन भी लग सकता है।

siingapore,singapore tourism,tourist places in singapore

पब्लिक स्मोक करना

अगर आपको भी पब्लिक प्लेस पर स्मोक करने की आदत है तो उसे आज ही छोड़ दें क्योंकि सिगांपुर में ऐसा करने पर आपको सजा हो सकती है। इतना ही नहीं, ऐसा करने पर आपको $200 जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

siingapore,singapore tourism,tourist places in singapore

एस्केलेटर के राइट साइड न खड़े हो

सिंगापुर की ट्रेन लाइनें बेहद व्यस्त रहती हैं, खासकर जब पीक टाइमिंग होती है, इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वो एस्केलेटर के बाईं ओर खड़े हों ताकि जो लोग दाहिनी ओर से गुजरें उन्हें आने- जाने में दिक्क्त न हो। अगर आप भीड़-भाड़ वाली जगह पर बैकपैक और सामान जैसी कई चीज़ें ले जा रहे हैं, तो बेहतर होगा आप लिफ्ट लें।

siingapore,singapore tourism,tourist places in singapore

वाई-फाई पर रोक

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो हर जगह फ्री वाला वाई-फाई ढूंढते हैं। मगर आपको बता दें कि सिंगापुर में ऐसा बिलकुल नहीं है। अगर इस देश में आपने बिना किसी की परमिशन के वाई-फाई यूज किया तो आपको जुर्माना और तीन साल तक जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर