Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के हर गली की शान हैं ये 10 स्ट्रीट फूड, घूमने जाएं तो जरूर लें इनका स्वाद

देश की राजधानी दिल्ली को जहां पर्यटन के लिहाज से बेहतरीन जगह माना जाता हैं, वहीँ यह खानपान के लिए भी जानी जाती हैं। दिल्ली में आपको एक से बढ़कर एक वैरायटी का फूड मिल जाएगा और यहां के स्ट्रीट फ़ूड के तो लोग दीवाने हैं। यहां हर शहर से आये लोगों को उनका जायका मिल जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Aug 2022 10:17:57

दिल्ली के हर गली की शान हैं ये 10 स्ट्रीट फूड, घूमने जाएं तो जरूर लें इनका स्वाद

देश की राजधानी दिल्ली को जहां पर्यटन के लिहाज से बेहतरीन जगह माना जाता हैं, वहीँ यह खानपान के लिए भी जानी जाती हैं। दिल्ली में आपको एक से बढ़कर एक वैरायटी का फूड मिल जाएगा और यहां के स्ट्रीट फ़ूड के तो लोग दीवाने हैं। यहां हर शहर से आये लोगों को उनका जायका मिल जाता है। दिल्लीवासियों में खाने को लेकर दीवानगी देखते ही बनती हैं। अगर आप भी स्वाद के शौकीन हैं तो दिल्ली चले आइये। आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली के बेहतरीन स्ट्रीट फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो खाने में अलग-अलग स्वाद का तड़का देते हैं। आइये जानते हैं दिल्ली के इन बेहतरीन स्ट्रीट फूड के बारे में...
delhi,delhi street food,delhi famous street food,delhi news,delhi कबाब

दिल्ली में एक समय में मुगलों का शासन होने के कारण यहां के खाने में मुगलियां स्वाद भी मिलता है। पुरानी दिल्ली अपने नॉन वेज के लिए फेमस हैं और नॉन वेज खाने वालों के लिए कबाब से बेहतर कुछ नहीं हैं। गोश्त को सुगंधित मसालों के साथ पकाकर बनाने वाला यह डिश लगभग दिल्ली के जगह पर मिलता है पर कुछ खास जगहों पर इसे एक बार जरूर ट्राई करें। जैसे- निज़ामुद्दीन में ग़ालिब कबाब कॉर्नर, लाल कुआँ में उस्ताद मोइनुद्दीन कबाब और पुराणी दिल्ली में करीम में आप जा सकती हैं। delhi,delhi street food,delhi famous street food,delhi news,delhi छोले भटूरे

अगर हम दिल्ली वासियों से पूछें कि उनका फेवरेट स्ट्रीट फूड कौन सा है, तो उनकी जुबान पर सबसे पहले छोले भटूरे ही आएंगे। आप दिल्ली में जगह-जगह पर सड़क किनारे छोले भटूरों के स्टाल्स देख सकते हैं। भटूरों के साथ स्पेशल छोले लोगों का दिल जीत लेते हैं और तो और कुछ स्टाल्स में स्पेशल चटनी और अचार भी दिया जाता है। अगर ये सब पढ़कर आपके मुंह में पानी आ गया है, तो हम आपको मशहूर दुकानों के बारे में भी बता देते हैं, जहां जाकर आप इन छोले भटूरों का मजा ले सकते हैं। चांदनी चौक में ज्ञानी की दी हट्टी, करोल बाग में रोशन की, पहाड़गंज में सीता राम, सदर बाज़ार में नंद के छोले भटूरे, लाजपत नगर में बाबा नागपाल कॉर्नर के छोले भटूरे जरूर ट्राई करें। delhi,delhi street food,delhi famous street food,delhi news,delhi काठी रोल

कोलकाता, जहां मूल रूप से काठी रोल की शुरुआत हुई। लेकिन दिल्ली दिल्ली का रोल भी अपने स्वाद के लिए जाना जाता है। ये दिल्ली में सड़क के स्टॉलों से लेकर विभिन्न प्रकार के रोल ऑफर करने वाले सुपरमार्केट्स में जमे हुए विकल्पों और यहां तक कि पॉश दिल्ली रेस्तरां में काठी रोल बड़ी जोरदारी से बिकता है। दौड़ भाग भरी जिंदगी वालों के लिए दिल्ली का रोल खाने के बेस्ट ऑप्शन में से एक है। निज़ाम, कनॉट प्लेस, खान चाचा, खान मार्केट, कुरैशी का कबाब कॉर्नर, साउथ एक्सटेंशन- II पर इसका मजा ले सकते हैं। delhi,delhi street food,delhi famous street food,delhi news,delhi निहारी

जैसे ही आप पुरानी दिल्ली की गलियों में प्रवेश करती हैं आपको खाने की खूशबू अपनी ओर खींचती हैं। धीमी आंच पर पकाने वाला निहारी दिल्ली के लजीज खानों में से एक हैं इसे तंदूरी रोटी के के साथ परोसा जाता है। जामा मस्जिद के पास करीम में आप इसे खा सकती हैं। delhi,delhi street food,delhi famous street food,delhi news,delhi गोलगप्पे

दिल्ली के गोलगप्पों को चखने के लिए आप देश छोड़िए, विदेशों से भी लोग आते हैं। दिल्ली के गोलगप्पे दुनियाभर में बेहद फेमस हैं। लोग गोलगप्पों को खाने के बाद मुंह में लगी मिर्ची को भगाने के लिए दही और सौंठ की चटनी में डूबी पापड़ी भी जरूर खाते हैं। अब ये तो हम नहीं कह सकते कि वो मिर्च की वजह से खाते हैं या पपड़ी का टेस्ट लेने के लिए खाते हैं! अगर आपका भी मन गोलगप्पों को खाने का कर रहा है, तो आप चांदनी चौक, राजौरी गार्डन, लाजपत नगर मार्केट, सीआर पार्क, यूपीएस भवन में स्थानीय बाजार जा सकते हैं। delhi,delhi street food,delhi famous street food,delhi news,delhi तंदूरी चिकन

इस ग्रह पर सबसे अधिक संतुष्टिदायक व्यंजनों में से एक व्यंजन जिसके बारे में एक दिलचस्प कहानी है। इसकी शुरुआत 1950 के दशक में मोती महल, दरियागंज में की गई थी। ये अपने तंदूरी चिकन के लिए जाना जाता है। वहां के रसोइयों ने गलती से तंदूरी चिकन के टुकड़ों के साथ मक्खन, टमाटर और चिकन के सॉस को एक साथ मिलाकर ये डिश तैयार कर दी। तब से बाकी सब इतिहास है। आज, यह व्यंजन लगभग हर मांसाहारी रेस्तरां और राजमार्ग ढाबों में खाने को मिल जाता है। तंदूरी चिकन को चावल या नान के साथ खाने में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है। इसके लिए आपको मोती महल, दरियागंज, हैवमोर, पंडारा रोड जाना होगा। delhi,delhi street food,delhi famous street food,delhi news,delhi दही भल्ला

दिल्ली आएं हैं, तो दही भल्ले चखकर जरूर जाइएगा। भिगोई हुई दाल से बने वड़े और उनपर सौंठ और हरे धनिए मिर्च की चटनी इसे तीखा और स्वादिष्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। दिल्ली में दही भल्ले के ऊपर कहीं आलू भुजिया डाली जाती है, तो कहीं ऊपर से अनार के दाने डाले जाते हैं। दही भल्ले खाने के लिए चांदनी चौक में नटराज, राजौरी मार्केट में अतुल चाट भंडार, पुरानी दिल्ली रोड पर श्याम जी कॉर्नर और करोल बाग में दही भल्ला कॉर्नर जरूर जाएं। delhi,delhi street food,delhi famous street food,delhi news,delhi शौरमा

शौरमा दिल्ली की एक खास डिश है जो रोटी और चिकन से बनती हैं। इसका स्वाद ना भूलने लायक होता है। शौरमा खाना हो तो आप अल बेक जा सकती हैं, यह त्रिमूर्ति बिल्डिंग, 21-23, मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग, ब्लॉक ए, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हैं। delhi,delhi street food,delhi famous street food,delhi news,delhi आलू चाट

दिल्ली की आलू चाट का तो जवाब ही नहीं। वैसे आपको दिल्ली में हर जगह स्वादिष्ट आलू चाट खाने को मिल जाएंगे, लेकिन चांदनी चौक में ताराम बाज़ार, यूपीएससी भवन, बंगाली मार्केट में नाथू की मिठाई, खान मार्केट में प्रभु चाट भंडार के आलू चाट बेहद फेमस हैं। यहां के आलू चाट की खास बात ये हैं कि यहां चाट को फलों से सजाया जाता है और फिर सर्व किया जाता है। delhi,delhi street food,delhi famous street food,delhi news,delhi मोमोज़

यह दिल्ली के सबसे लोकप्रिय स्नैक्स में से एक हैं। ये आपको कार्यालय परिसरों, जन्मदिन या यहां तक कि कॉकटेल पार्टियों में भी देखने को मिल जाएगा। मोमोज़ बेचने वाले लगभग हर ऑफिस बिल्डिंग, हाउसिंग एरिया और मार्केट प्लेस, कोचिंग सेंटर के बाहर आपको मिल ही जायेंगे। ये स्वादिष्ट मोमोज़ शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ऑप्शन में उपलब्ध होते हैं और इन्हें तीखी लाल चटनी के साथ खाने में मज़ा आता है। दिली में कमला नगर मार्केट, दिल्ली हाट में नागालैंड फूड स्टाल, सिक्किम हाउस, पंचशील मार्ग, कैफे ब्राउन शुगर, जीके बाजार, यशवंत कॉम्प्लेक्स, चाणक्य पुरी, मजनू का टीला, नॉर्थ कैंपस इसके लिए बेस्ट जगह हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका