न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 7 देश जो अपने यहां रहने के लिए देते हैं आपको पैसे

कुछ देश ऐसे भी हैं जो अपने यहां रहने के लिए आपको पैसे देते हैं। इन देशों में सरकार यह काम देश के डेवलपमेंट के लिए करती हैं, इतना ही नहीं ये देश लोगों को अपनी तरफ बुलाने के लिए अलग-अलग सुविधाएं देते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 6:03:06

ये 7 देश जो अपने यहां रहने के लिए देते हैं आपको पैसे

हर कोई आराम की जिंदगी जीना चाहता हैं जहां उसे सभी सुविधाएं मिले। अब सुविधाएं हैं तो खर्चा होना तो स्वाभाविक है ही। इस महंगाई के दौर में किसी दूसरी जगह पर घर शिफ्ट करना कोई आसान काम नहीं हैं। खासतौर से विदेश में शिफ्ट होना कोई आसान काम नहीं हैं जहां बहुत खर्चा बैठता हैं। लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जो अपने यहां रहने के लिए आपको पैसे देते हैं। इन देशों में सरकार यह काम देश के डेवलपमेंट के लिए करती हैं, इतना ही नहीं ये देश लोगों को अपनी तरफ बुलाने के लिए अलग-अलग सुविधाएं देते हैं। तो आइये जानते हैं इन देशों के बारे में जहां शिफ्ट होने के बाद वह देश आपको खुद पैसे देंगे।

travel places,foreign travel places

थाईलैंड

एशिया में बसा देश थाईलैंड देश बड़ी तेजी से डेवलपमेंट कर रहा है। ऐसे में यह देश लोगों को अपने यहां शिफ्ट होने के लिए और भी आकर्षित कर रहा है। थाईलैंड अपने देश में बिजनेस और कल्चर दोनों को बढ़ावा देना चाहता है, जिसके लिए उसे अपने देश में और लोगों की जरूरत है। थाईलैंड ने बीते समय में अमेरिका और कनाडा से लोगों को उनके देश बसने के लिए आमंत्रित किया है। आप भी इस देश में बसने के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि यहां पर रहने की कीमत अन्य देशों से काफी कम है। इसके साथ ही इस देश में आपको हेल्थ की बेहतर सुविधाएं आसानी से सस्ते दामों पर मिल जाती हैं।

travel places,foreign travel places

साउथ कोरिया

यह भी एशिया में बसा एक खूबसूरत देश है। इस देश में बहुत तेजी से डेवलपमेंट हो रहा है, जिस कारण इस देश में भी शिफ्ट होना आपके लिए एक बहुत अच्छा मौका है। अगर आपकी अग्रेजी बेहतर है तो आपको यहां बड़ी आसानी से नौकरी मिल जाएगी। इसके अलावा यहां पर आपको सभी सुविधाएं बड़ी आसानी से मिल जाती हैं। आपको यहां बेहतर एजुकेशन के साथ-साथ रहने के लिए बेहतर माहौल भी मिलता है। आप यहां अगर जाना चाहें तो वर्किंग वीजा पर जा सकते हैं।

travel places,foreign travel places

वियतनाम

चीन के पास बसा एशियाई देश वियतनाम धीरे-धीरे डेवलपमेंट की तरफ बढ़ रहा है। बीते कई सालों में वियतनाम की इकोनॉमी में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यह देश भी अपने यहां पर बिजनेस को और डेवलप करना चाहता है। इस देश में भी आपके लिए रहना और देशों के मुकाबले काफी सस्ता पड़ता है। यहां पर आपको बड़ी आसानी से नौकरी मिल जाएगी, इसके अलावा यहां की शिक्षा और हेल्थ फैसिलिटी अन्य देशों के मुकाबले काफी बेहतर है। अगर आप इस देश में शिफ्ट होते हैं, तो आप एक खूबसूरत देश भी घूम सकते हैं।

travel places,foreign travel places

न्यू हेवन सिटी

न्यू हेवन सिटी ऐसे देशों में शामिल है, जो आपको अपने देश में शिफ्ट होने के पैसे देती है। अगर आप इस जगह पर घर खरीदते हैं, तो यहां की सरकार आपको 10000 डॉलर तक पे करती है। जिसकी भारतीय कीमत 7,00,000 रुपये होती है। इस देश में बसने पर आपके बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है।

travel places,foreign travel places

अलास्का, अमेरिका

अमेरिका में बसा अलास्का राज्य भी आपके शिफ्ट होने के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। बीते कुछ सालों से इस जगह पर शिफ्ट होने वाले लोगों में काफी इजाफा देखने को मिला है और अभी भी अमेरिका की सरकार यही चाहती है कि और लोगों को इस जगह पर बसाया जाए जिससे की देश का और डेवलपमेंट हो सके। अगर आप एक पॉल्यूशन फ्री साफ सुथरे माहौल की तलाश में हैं, तो यहां शिफ्ट होना आपके लिए सबसे बेहतर होगा। यहां की सरकार आपको रहने पर 2000 डॉलर देती है, जो कि खर्च करने के लिए एक बेहतर अमाउंट है। इसके साथ ही अलास्का में मकान लेना भी आपको काफी सस्ता पड़ता है, जिस कारण लोग इस जगह पर शिफ्ट होने का प्लान कर रहे हैं। आप भी अगर सीनिक ब्यूटी के शौकीन हैं तो इस जगह पर शिफ्ट हो सकते हैं।

travel places,foreign travel places

वर्मोंट, अमेरिका

अगर आप अमेरिका में बसने का मन बना रहे तो आप वर्मोंट भी शिफ्ट हो सकते हैं। काफी समय से वर्मोंट में काम करने के लिए लोगों की कमी है, जिस कारण वहां की सरकार यह चाहती है कि लोग आकर वहां बसने लगें। जिससे वर्कर्स की कमी को पूरा किया जा सके। आप इस देश में वर्किंग वीजा पर जा सकते हैं, यहां की सरकार आपको शिफ्ट होने पर कई बेहतर सुविधाएं देती है। आपको इस जगह पर बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था मिलती है।

travel places,foreign travel places

कैनंडला, इटली

वैसे तो इटली एक महंगा देश है, पर उसका कुछ हिस्सा ऐसा है जहां पर बहुत कम जनसंख्या है। जिस कारण यहां रहने के लिए आपको सरकार पैसे देती है। कैडिला भी उन्हीं जगहों में से एक है। कई सालों से लगातार इस देश में लोगों की कमी होती जा रही, यह कमी इतनी ज्यादा है कि सरकार अब इस जगह को दोबारा बसाने का प्रयास कर रही है। यहां रहने पर आपको बहुत सस्ते दामों में घर मिल जाएंगे जिनकी कीमत 7500 यूरो तक है। अगर आप परिवार के साथ इस जगह पर शिफ्ट होते हैं, तो सरकार आपको 2000 डॉलर तक मदद करेगी। जो कि एक अच्छा अमाउंट है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!