न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये हैं वो देश जहां लोग ईश्वर से कर रहे हैं किनारा, नास्तिकों की संख्या चौंकाने वाली

दुनिया में नास्तिकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चीन, अमेरिका, फ्रांस और जापान जैसे देशों में ईश्वर पर विश्वास न करने वालों की आबादी करोड़ों में पहुंच चुकी है। भारत में भी पिछले एक दशक में नास्तिकों की संख्या 67% तक बढ़ गई है। जानिए किस देश में कितने लोग नहीं करते ईश्वर में भरोसा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 9:42:01

ये हैं वो देश जहां लोग ईश्वर से कर रहे हैं किनारा, नास्तिकों की संख्या चौंकाने वाली

दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं—एक वो जो ईश्वर में अटूट श्रद्धा रखते हैं और हर मोड़ पर उसका नाम लेते हैं और दूसरे वो, जिन्होंने आस्था से दूरी बना ली है। कुछ लोग मंदिर-मस्जिद-गिरिजाघर की राह पकड़ते हैं, तो कुछ लोग विज्ञान, तर्क और अनुभवों के रास्ते पर आगे बढ़ते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब लोग खुद से सवाल करने लगे हैं, तो ईश्वर पर विश्वास भी उसी अनुपात में कम होता दिखाई दे रहा है।

दुनिया में सबसे अधिक आबादी ईसाई धर्म मानने वालों की है, जो सदियों से अपने धर्म की शिक्षाओं को लेकर चलते आ रहे हैं। इसके बाद मुस्लिम समुदाय आता है, जिनकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इन दोनों के बाद आते हैं वो लोग जो खुद को किसी भी ईश्वर से नहीं जोड़ते – यानी नास्तिक और फिर हैं हिंदू धर्म के अनुयायी। लेकिन जिस तेजी से आस्था की ज़मीन खिसक रही है, उससे नास्तिकों की संख्या भी बढ़ रही है – और यह बदलाव सिर्फ पश्चिमी देशों में ही नहीं, भारत जैसे परंपरावादी देश में भी देखा जा रहा है।

दुनिया में कितने हैं नास्तिक?

आज की तारीख में करीब 190 करोड़ लोग खुद को नास्तिक बताते हैं। ये वो लोग हैं, जो किसी संगठित धर्म या ईश्वर की संकल्पना को नहीं मानते। साल 2010 में इनकी संख्या 160 करोड़ थी, यानी सिर्फ 15 साल में यह आंकड़ा 30 करोड़ तक बढ़ चुका है। इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जो किसी धर्म में पैदा हुए थे, लेकिन वक्त, अनुभव या व्यक्तिगत सोच ने उन्हें इस रास्ते से अलग कर दिया। और ये बदलाव खासतौर पर ईसाई बहुल देशों में तेज़ी से देखा जा रहा है, जहां अब युवा पीढ़ी परंपराओं से सवाल पूछ रही है।

कौन-कौन से देश हैं सबसे बड़े नास्तिक?

ग्लोबल रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया के 89% नास्तिक सिर्फ 10 देशों में रहते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से अकेले चीन में ही 67% नास्तिक लोग हैं। वहां सरकार की नीतियां, समाज का ढांचा और शिक्षा पद्धति ने धर्म से दूरी को बढ़ावा दिया है।

इसके बाद यूके और फ्रांस जैसे देशों में एक समय 50% आबादी खुद को ईसाई कहती थी, लेकिन अब वहां करीब 40% लोग खुद को नास्तिक मानते हैं।

अमेरिका में नास्तिकों की संख्या साल 2020 तक 10.09 करोड़ पहुंच गई थी।
जापान में 7.26 करोड़,
वियतनाम में 6.64 करोड़,
जर्मनी में 3.02 करोड़,
रूस में 2.96 करोड़,
ब्राजील और फ्रांस दोनों में 2.81 करोड़,
यूके में 2.71 करोड़ और
साउथ कोरिया में 2.50 करोड़ लोग नास्तिक हैं।

भारत में क्या है स्थिति?

अगर बात भारत की करें, तो यहां अब भी आस्था की पकड़ मजबूत मानी जाती है, लेकिन धीरे-धीरे बदलाव दिख रहा है। साल 2010 में भारत में सिर्फ 30,000 लोग खुद को नास्तिक कहते थे, वहीं 2020 तक यह संख्या बढ़कर 50,000 हो गई। यह भले ही वैश्विक आंकड़ों के मुकाबले कम हो, लेकिन 10 साल में 67% की वृद्धि बताती है कि सोच में बदलाव हो रहा है।

भारत में बौद्ध धर्म के 33% लोग ऐसे हैं जो किसी संगठित धर्म या ईश्वर में विश्वास नहीं करते।

आखिर में यह कहा जा सकता है कि जैसे-जैसे समाज में शिक्षा, तर्क और आत्म-विश्लेषण की भावना बढ़ रही है, लोग खुद से सवाल कर रहे हैं—"क्या हम जो मानते हैं, वही सत्य है?" और शायद यही सवाल, उन्हें ईश्वर से दूर और सोच की गहराई की ओर ले जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश