न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फूड लवर्स के लिए स्वर्ग के समान हैं ये शहर, मिलेंगे एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन

कोई भी जब घूमने जाता हैं तो ऐसी जगह का चुनाव करता हैं जहां उसके इंटरेस्ट की चीजें हो। ऐसे में कई लोग स्वाद के दीवाने होते हैं और वे ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Mar 2024 4:53:31

फूड लवर्स के लिए स्वर्ग के समान हैं ये शहर, मिलेंगे एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन

कोई भी जब घूमने जाता हैं तो ऐसी जगह का चुनाव करता हैं जहां उसके इंटरेस्ट की चीजें हो। ऐसे में कई लोग स्वाद के दीवाने होते हैं और वे ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं जहां आपको एक से बढ़कर एक व्यंजन का स्वाद चखने को मिले। दुनिया भर से लोग लजीज व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए भारत आते हैं। भारत के विभिन्न जगहों के स्ट्रीट-फूड के लोग दीवाने हैं और हर शहर में आपको कुछ खास स्वाद लेने को मिल जाएगा। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो फूड लवर्स के लिए स्वर्ग के समान हैं। ये शहर स्ट्रीट फूड से लेकर अपने पारंपरिक व्यंजनों के लिए जाने जाते हैं। आइये जानते हैं इन शहरों के बारे में...

फूड लवर्स के लिए स्वर्ग के समान हैं ये शहर, मिलेंगे एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन

# दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली एक चमकदार शहर है और स्ट्रीट फूड यहां की खासियत है। यहां मिलने वाली चाट आपको सबसे ज्यादा पसंद आएगी। साथ ही यहां के टेस्टी गोलगप्पे भी आपका दिल जीत लेंगे। इसके अलावा अगर आप स्ट्रीट फूड लवर हैं तो यहां के छोले भटूरे, छोले-कुलचे और तरह-तरह की बिरयानी भी जरूर ट्राई करें। दिल्ली के हर कोने में मोमोज़ आपको मिल जाएंगे।

फूड लवर्स के लिए स्वर्ग के समान हैं ये शहर, मिलेंगे एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन

# अमृतसर

पंजाब का अमृतसर न सिर्फ अपने स्वर्ण मंदिर के लिए जाना जाता है बल्कि यह अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी फेमस है। यहां आएं तो स्वर्ण मंदिर में लंगर जरूर छकें। यहां का मशहूर अमृतसरी कुलचा आपको एकबार जरूर खाना चाहिए। इसके साथ ही यहां की लस्सी का भी स्वाद जरूर चखें। अगर आप यहां सर्दियों में जाते हैं, तो मक्के की रोटी और सरसों का साग भी जरूर टेस्ट करें। अगर आप नॉन-वेज के शौकीन हैं, तो बटर चिकन और चिकन टिक्का जैसे फूड आइटम भी जरूर टेस्ट करें। इसके बाद आप यहां चिकन टिक्का, पाया, मटन चाप, लस्सी, फालूदा के साथ फ्रूट क्रीम का मजा ले सकते हैं। साथ ही सर्दियों के दौरान खस्ता अमृतसरी फिश फ्राई को कभी मिस न करें।

फूड लवर्स के लिए स्वर्ग के समान हैं ये शहर, मिलेंगे एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन

# मैंगलोर

मैंगलोर शाकाहारी और मांसाहारी खाने के शौकीनों के लिए परफेक्ट जगह हैयहां नारियल के दूध मसालों और टेंगी सिरका के साथ सीफूड खास है, जिसे नॉनवेज खाने वाले लोग ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा नीर डोसा, जिसे मछली की करी या नारियल चटनी के साथ परोसा जाता है।

फूड लवर्स के लिए स्वर्ग के समान हैं ये शहर, मिलेंगे एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन

# लखनऊ

उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर लखनऊ, खाने के शौकीन लोगों से भरा हुआ है। अगर आपने यहां का स्ट्रीट फूड अभी तक नहीं खाया तो जल्द ही इसका प्लान बना लें। यहां आपको लाजवाब टुंडे के कबाब से लेकर कई तरह की बिरयानी और शाकाहारी खाना भी मिल जाएगा। लखनऊ अपने स्ट्रीट फूड के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। लोग यहां के कबाब खाने के लिए दूर-दूर से आते हैं। लखनऊ के फेमस कबाब के अलावा इस शहर में आप चिकन कोरमा, अवधी चिकन करी, रोगन जोश, लखनवी पुलाव, कटोरी चाट, काजू करी और शाही टुकड़ा जैसे लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

फूड लवर्स के लिए स्वर्ग के समान हैं ये शहर, मिलेंगे एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन

# जयपुर

प्रसिद्ध गुलाबी शहर अपने किलों, महलों, समृद्ध विरासत, संस्कृति और परंपराओं के लिए लोकप्रिय है। लेकिन इन सभी प्रसिद्ध आकर्षणों के अलावा, एक चीज जो शहर के बारे में दुनियाभर में लोकप्रिय है, वो है स्ट्रीट फूड और विकल्पों के अलग-अलग और विशिष्ट स्वाद। राजस्थानी भोजन का मुंह में पानी लाने वाला और अनोखा स्वाद हर पर्यटकों को पागल कर देता है। जयपुर नॉन-वेज प्रेमियों के लिए एक हॉट हब है और लाल मांस एक राजस्थानी व्यंजन है। जयपुर में आपको प्याज कचौरी, मावा कचौरी, लाला मांस, दाल बाटी चूरमा, घेवर और गट्टे की सब्जी जैसे कई लजीज व्यंजन का स्वाद चख सकते हैं।

फूड लवर्स के लिए स्वर्ग के समान हैं ये शहर, मिलेंगे एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन

# हैदराबाद

निजामों के शहर में प्रसिद्ध इमारतों जैसे चारमीनार, फलकनुमा पैलेस,मक्का मस्जिद के साथ पेट-पूजा के लिए भी बेहतरीम इंतजाम है। आज भी मुगलई पाक कला को हैदरबादी खाने में देखी जा सकती है, जैसे बिरयानी जो उत्कृष्ट मसालों के साथ है। इसके अलावा यहां हलीम, बोटी कबाब आदि भी खा सकते हैं।

फूड लवर्स के लिए स्वर्ग के समान हैं ये शहर, मिलेंगे एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन

# कोलकाता

कोलकाता को आप स्ट्रीट फूड का राजा कह सकते हैं। यहां आप लोगों को हर वकत कुछ न कुछ खाते हुए देख सकते हैं। चाइना टाउन के बाओ से लेकर सड़क पर मिलने वाले सस्ते बंगाली खाने और काठी रोल्स तक, आपको यह सभी फूड आइटम्स टेस्ट करने चाहिए। साथ ही यहां का फुचका और यहां मिलने वाली मिठाइयों का मजा भी जरूर लें। इसके अलावा यहां आप पुचका, झाल मूरी, काठी रोल, लूची आलू दोम, दूध कोला, असली फल की कुल्फी, घोटी गोरोम या बादाम माखा, आलू काबली, फिश कटलेट, एग डेविल, राधा बल्लवी और मसाला कचौरी जैसे लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

फूड लवर्स के लिए स्वर्ग के समान हैं ये शहर, मिलेंगे एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन

# कूर्ग

कूर्ग के स्वादिष्ट व्यंजनों को मिट्टी के बर्तन में बनाया जाता है। पोंडी करी और पोर्क करी सबसे ज्यादा फेमस है, जिसे फूली हुई रोटी के साथ खाया जाता है। कदंबुत्तु (चावल की डंपलिंग) के साथ भी खा सकते हैं। एक कप कॉफी या फिर चाय के साथ कूर्ग के लजीज व्यंजनों का मजा ले सकते हैं।

फूड लवर्स के लिए स्वर्ग के समान हैं ये शहर, मिलेंगे एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन

# मुंबई

मुंबई शहर न सिर्फ अपने ग्लैमर के लिए जाना जाता है बल्कि यां के स्ट्रीट फूड दुनियाभर में मषहूर हैं। मुंबई की हर गलियों में आपको तरह-तरह के स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने को मिलेगा। आप वड़ापाव खाए बिना इस शहर से जा नहीं सकते, क्योंकि यह आपको शहर के हर कोने में मिल जाएगा। इसके अलावा आप यहां पर मिस्सल पाव, बॉम्बे सैंडविच, पानी पुरी, पाव भाजी और पारसी खाना भी जरूर ट्राई करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड