न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ते हनीमून के लिए कर रहें हैं रोमांटिक जगहों की तलाश, ये 8 शहर बनेंगे बेस्ट ऑप्शन

शादी का भारी खर्च कई लोगों को हनीमून की इजाजत नहीं देता है। लेकिन शादी के बाद हनीमून पर जाना एक खास अनुभव होता है क्योंकि इसके बाद आप एक-दूसरे से नजदीकियां बढ़ाकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत अच्छी तरह से कर पाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Mar 2022 3:19:42

सस्ते हनीमून के लिए कर रहें हैं रोमांटिक जगहों की तलाश, ये 8 शहर बनेंगे बेस्ट ऑप्शन

इन दिनों में कई लोग शादी के बंधन में बंधे हैं और इनमें से कुछ आने वाले दिनों में हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। कई लोग तो अपना हनीमून सिर्फ इस वजह से कैंसिल कर देते हैं कि उनके बजट के बाहर होता हैं। शादी का भारी खर्च कई लोगों को हनीमून की इजाजत नहीं देता है। लेकिन शादी के बाद हनीमून पर जाना एक खास अनुभव होता है क्योंकि इसके बाद आप एक-दूसरे से नजदीकियां बढ़ाकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत अच्छी तरह से कर पाते हैं। अगर आप अपनी शादी के बाद अपने हनीमून को प्लान कर रहें और एक बजट यात्रा करना चाहते हैं तो आज हम आपको भारत में हनीमून मनाने की सबसे सस्ती जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

honeymoon destinations,cheap honeymoon destinations,honeymoon,travel,holidays,travel guide

मनाली

रोमांटिक जगह की बात हो और मनाली का ज़िक्र न हो ये कैसे हो सकता है। लोग कहते है कि मनाली की हवाओं मे ही रोमांस भरा है। हर तरफ हरियाली, ऊचे पहाड़ और जन्नत जैसा नज़ारा मनाली की एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन बनाता है। वही पहाड़ो पर बने कॉटेज और जंगल के पास स्थित होटल आपके हनीमून को और भी ज़्यादा रोमांचक बना देते है। साथ ही अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो आप यहां पर पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, जंगल सफारी और ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते है।

honeymoon destinations,cheap honeymoon destinations,honeymoon,travel,holidays,travel guide

कोवलम

कोवलम अरब सागर के तट के किनारे पर स्थित एक गांव है जो अपने तीन प्राचीन समुद्र तटों के लिए सबसे प्रसिद्ध है जिसमें उथले पानी और कम ज्वार की लहरें हैं, जहाँ कोई भी सर्फिंग, लकड़ी और मोटरबोट पर जा सकता है। कोवलम भारत में हनीमून मानाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ समुद्र तटों की सैर कर सकते हैं और प्रकृति की गोद में समय बिता सकते हैं। कोवलम की यात्रा करने का अच्छा समय नवंबर से फरवरी तक रहता है। यहां पर पर्यटक हावा और लाइटहाउस जैसे प्राचीन समुद्र तट की सैर कर सकते हैं और बीच पर खजूर और नारियल के वृक्षों के नीचे सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं।

honeymoon destinations,cheap honeymoon destinations,honeymoon,travel,holidays,travel guide

नालदेहरा

शिमला की चहल पहल से दूर नालदेहरा एक अनोखा हिल स्टेशन है। यहां की हरियाली, शांत माहौल और आकर्षक नज़ारा इस जगह की खूबसूरती को बखूबी बयां करता है। आप यहां अपने जीवन साथी के साथ हॉर्स राइड का भी आनंद ले सकते है। जिप लाइनिंग के द्वारा यहां की खूबसूरत वादियों का नज़ारा देखा जा सकता है। सबसे अच्छी बात ये है कि, आपको यहां रहने के लिए सस्ते मे होटल और कॉटेज मिल जाते है।

honeymoon destinations,cheap honeymoon destinations,honeymoon,travel,holidays,travel guide

धर्मशाला

धर्मशाला भारत में हनीमून बनाने की बेस्ट जगहों में से एक है। अगर आप हनीमून मानने की अच्छी और सस्ती जगह की तलाश में हैं तो आपको हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धर्मशाला की यात्रा जरुर करना चाहिए। यहां पर पर्यटक आकर्षक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं और यहां खूबसूरत पहाड़ियों, रंगीन पक्षियों और दर्शनीय स्थलों को देख सकते हैं, यह भारत के कम बजट वाले हनीमून स्थलों में से एक हैं जहां पर कम पैसे में भी अच्छी यात्रा का मजा ले सकते हैं। धर्मशाला घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक का रहता है।

honeymoon destinations,cheap honeymoon destinations,honeymoon,travel,holidays,travel guide

रानीखेत

इस जगह का शांत वातावरण और खूबसूरत नज़ारा रानीखेत को एक खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन बनाते है। हिमालय की आकर्षक चोटियां और शांत वातावरण में पक्षियों की चहचहाहट इस जगह में रोमांस घोलने का काम करते है। यहां आपको जंगल से सटी सड़को पर छोटे स्टॉल्स मिल जाएंगें जहां आप हल्के फुल्के स्नैक्स का आनंद ले सकते है। साथ ही आपको ट्रेेकिंग पर जाने के लिए भी काफी सुंदर-सुंदर जगहें मिल जाएगी।

honeymoon destinations,cheap honeymoon destinations,honeymoon,travel,holidays,travel guide

जैसलमेर

अगर आप किसी रेतीली जगह हनीमून पर जाने की योजना बना रहें हैं और जो बेहद सस्ता है, तो आपको जैसलमेर की यात्रा करने के लिए अवश्य जाना चाहिए। जैसलमेर राजस्थान के खास पर्यटन स्थलों में से एक है जिसे ’गोल्डन सिटी’ के रूप में भी जाना जाता है। अपनी जैसलमेर यात्रा के दौरान आप कई आकर्षक दर्शनीय स्थलों की सैर कर सकते हैं और इसके साथ ही अपने पार्टनर के साथ कला, शिल्प और सांस्कृतिक प्रदर्शन को देखते हुए अपने हनीमून को आनंद ले सकते हैं यह भारत के सर्वश्रेष्ठ बजट हनीमून स्थलों में से एक है जहां की यात्रा के लिए आपको अवश्य विचार करना चाहिए।जैसलमेर की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का रहता है।

honeymoon destinations,cheap honeymoon destinations,honeymoon,travel,holidays,travel guide

मैकलॉडगंज

अगर आप पहाड़ों के बीच बहते झरने के साथ हनीमून की फीलिंग लेना चाहते हैं तो मैकलॉडगंज एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां बर्फ से ढकी चोटियां, ठंडी हवाएं और जंगलों के बीच बने कुछ मॉडर्न आर्ट कैफे आपको एक अच्छा अनुभव देंगे। घूमने के लिए यहां नड्डी और भगसू फॉल जैसी कुछ अच्छी जगहें भी हैं। मैकलॉडगंज में आपका हनीमून 20 हजार रुपये में आराम से पूरा हो जाएगा।

honeymoon destinations,cheap honeymoon destinations,honeymoon,travel,holidays,travel guide

माउंट आबू

जैसे कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहते हैं, वैसे ही माउंट आबू को ‘राजस्थान का स्वर्ग’ कहा जाता है। नीलगिरि की पहाड़ियों पर बसे माउंट आबू की भौगोलिक स्थिति, वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता राजस्थान के अन्य शहरों से एकदम अलग और मनोरम है। यहां की नक्की झील एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। यहां नक्की का मतलब है नख यानी नाखून। दरअसल, इस झील के बारे में मान्यता है कि एक हिन्दू देवता ने अपने नाखूनों से खोदकर यह झील बनाई थी। इसलिए इसे ‘नक्की’ नाम से जाना जाता है। नक्की झील के चारों ओर हरियाली और पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा देखते ही बनता है। इसी झील के दक्षिण-पश्चिम भाग में स्थित सनसेट प्वॉइंट से डूबते हुए सूरज का बेहद आकर्षक नजारा मन को मोह लेता है। सूर्यास्त के समय आसमान के बदलते रंगों की छटा बेहद निराली और खूबसूरत नजर आती है, साथ ही यहां से दूर तक फैले हरे-भरे मैदानों के दृश्य आंखों को बेहद सुकून देते हैं। नजारा बेहद सुंदर दिखता है। इस झील में नौकायन का भी आनंद लिया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!