Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वाद के साथ अपने शानदार इंटीरियर डिजाइन के लिए भी जाने जाते हैं सेलेब्रिटीज के ये 6 रेस्टोरेंट

भारत देश में बॉलीवुड और क्रिकेट दो ऐसे क्षेत्र हैं जो लोगो द्वारा बहुत पसंद किए जाते हैं ऐसे इनसे जुड़ी सभी चीजों को बहुत पसंद किया जाता हैं। जब भी कभी इनकी बात की जाती हैं तो इनके आलिशान घर, लग्जरी लाइफ की बात की जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Feb 2022 7:53:52

स्वाद के साथ अपने शानदार इंटीरियर डिजाइन के लिए भी जाने जाते हैं सेलेब्रिटीज के ये 6 रेस्टोरेंट

भारत देश में बॉलीवुड और क्रिकेट दो ऐसे क्षेत्र हैं जो लोगो द्वारा बहुत पसंद किए जाते हैं ऐसे इनसे जुड़ी सभी चीजों को बहुत पसंद किया जाता हैं। जब भी कभी इनकी बात की जाती हैं तो इनके आलिशान घर, लग्जरी लाइफ की बात की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सेलेब्रिटीज ऐसे भी हैं जिन्होनें अपने क्षेत्र से हतकार खुद का रेस्टोरेंट भी खोला हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सेलेब्रिटीज के कुछ ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो स्वाद के साथ अपने शानदार इंटीरियर डिजाइन के लिए भी जाने जाते हैं। तो आइये जानते हैं सितारों के कुछ महंगे बार और रेस्टोरेंट के बारे में...
celebrities restaurant  interior H2O, सुनील शेट्टी - H2O By Suniel Shetty

बॉलीवुड के अन्ना अभिनेता सुनील शेट्टी मुंबई में बने ‘मिसचीफ रेस्टोरेंट’ और ‘बार H20’ के मालिक हैं। यही उन्होंने लोगों के लिए वाटर स्पोर्ट्स भी खोला है। इस बार की लांग आईलैंड आइस्ड टी बेहद लोकप्रिय है। यह होटल रॉयल इन, खार टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, ऑफ लिंकिंग रोड, खार, मुंबई में स्थित हैं। celebrities restaurant  interior गरम धर्म, धर्मेंद्र - Garam Dharam by Dharmendra

नई दिल्ली के इस अनोखे रेस्टोरेंट के मालिक मशहूर सुपरस्टार धर्मेंद्र हैं। इस जगह को गाँव की झोपड़ियों जैसे सेटिंग और दीवारों को प्रतिष्ठित फिल्मों के पोस्टर, फेमस धर्मेंद्र जी के डायलॉग से सजाया गया है। देसी ट्विस्ट- मॉकटेल के साथ-साथ यहां का खाना चखने लायक है। यह एम-16, ग्राउंड फ्लोर, आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में स्थिति हैं। celebrities restaurant  interior संपलेस एल्स, बॉबी देओल - Someplace Else by Bobby Deol

इस प्रसिद्ध रेस्टोरेंट के मालिक बॉबी देओल हैं, जहां एक से बढ़कर एक भारतीय और चाइनीज खाना सर्व किया जाता है। अंधेरी में मौजूद, रेस्टोरेंट दोस्तों या पार्टनर के साथ हैंगऑउट करने के लिए अन्य जगहों की तुलना में बेहद यूनीक है। यह छठी मंजिल, फन रिपब्लिक, अंधेरी लिंक रोड, अंधेरी (डब्ल्यू), मुंबई में स्थित हैं। celebrities restaurant  interior क्लब रॉयल्टी, शिल्पा शेट्टी - Club Royalty by Shilpa Shetty

क्लब रॉयल्टी मुंबई के सबसे हैपनिंग और लोकप्रिय पबों में से एक है। पहले इस क्लब की मालिक शिल्पा शेट्टी कुंद्रा थी, लेकिन अब इसे सोहेल खान ने खरीद लिया है। यहां रोजाना पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। ये लाउंज काफी लैविश है और दोस्तों के साथ पब का अनुभव लेने के लिए एकदम परफेक्ट है। यह नंबर जी1/बी, क्रिस्टल बिल्डिंग, वाटरफील्ड रोड, बांद्रा वेस्ट, मुंबई में स्थित हैं। celebrities restaurant  interior नुएवा बार एंड डाइनिंग, विराट कोहली - Nueva Bar & Dining, Virat Kohli

हम सभी ने विराट कोहली को एक क्रिकेटर के रूप में देखा है, लेकिन दिल्ली में 'नुएवा बार' खोलने के बाद वो एक बिजनेसमैन के रूप में भी साबित हुए ऐन। ये शानदार रेस्टोरेंट आरके पुरम में स्थित है, जहां भारतीय खाने के साथ-साथ स्पेनिश, फ्रेंच, इतालवी, पुर्तगाली, एशियाई और जापानी खाना भी सर्व किया जाता है। अगर हम यहां की खासियत की बात करें, तो पैन-स्नीर्ड डक्स से लेकर पेरूवियन पिस्को तक रेस्टोरेंट गेस्ट के लिए यूनीक डिश तैयार करता है। यह संगम आंगन, आरके पुरम, नई दिल्ली में स्थित हैं। celebrities restaurant  interior लैप द लाउंज, अर्जुन रामपाल - Lap, The Lounge by Arjun Rampal

मॉडल से अभिनेता बने अर्जुन रामपाल ने साल 2009 में लैप का उद्घाटन किया था और तब से ये जगह काफी प्रसिद्ध है। यह लाउंज बार चाणक्यपुरी में होटल सम्राट का एक हिस्सा है, जिसे शानदार इंटीरियर, परफेक्ट एम्बिएंस और लग्जरी चीजों के साथ तैयार किया गया है। आप भी अपनी फैमिली के साथ इस का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं। यह होटल सम्राट, कौटिल्य मार्ग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में स्थित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका