Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उठाना चाहते हैं ट्रैकिंग का आनंद, बनाए महाराष्ट्र के इन 8 रोमांचक किलों का प्लान

घूमने के शौकीन लोग पूरे साल अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। सभी अपनी पसंद और मन-मुताबिक जगहों का चुनाव करते हैं। कुछ लोग होते हैं जो एडवेंचर से भरपूर जगहों की तलाश में रहते हैं। इन्हीं एडवेंचर में से एक हैं ट्रेकिंग जिसका लुत्फ उठाना कई लोग पसंद करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 11:17:34

उठाना चाहते हैं ट्रैकिंग का आनंद, बनाए महाराष्ट्र के इन 8 रोमांचक किलों का प्लान

घूमने के शौकीन लोग पूरे साल अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। सभी अपनी पसंद और मन-मुताबिक जगहों का चुनाव करते हैं। कुछ लोग होते हैं जो एडवेंचर से भरपूर जगहों की तलाश में रहते हैं। इन्हीं एडवेंचर में से एक हैं ट्रेकिंग जिसका लुत्फ उठाना कई लोग पसंद करते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको महाराष्ट्र की कुछ रोमांचक किलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ट्रैकिंग का रोमांच देने के साथ ही इतिहास से भी अवगत करवाएगी। इन किलों तक पहुंचने के लिए आपको ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के रास्ते से होकर जाना होगा एवं कई किलोमीटर तक ट्रैकिंग करनी होगी। तो आइये जानते हैं महाराष्ट्र के इन रोमांचक किलों के बारे में...
maharashtra,tracking places in maharashtra,maharashtra travel राजमाची किला

लोनावला से क़रीब 15 किलोमीटर दूर स्थित राजमाची किला भारत के मशहूर ट्रैकिंग स्थलों में से एक है। समुद्र सतह से 2,710 फीट की ऊंचाई पर मौजूद इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। अगर आप पहली बार ट्रैकिंग के लिए जा रहे हैं तो राजमाची किला एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि यहां ट्रैकिंग करने में आपको ज़्यादा समय नहीं लगेगा और इस किले के टॉप पर पहुंचने के लिए सिर्फ़ 40 मिनट ही लगते हैं। maharashtra,tracking places in maharashtra,maharashtra travel माहुली किला

माहुली फोर्ट दिलचस्प ट्रैकिंग के अलावा छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। यह ठाणे डिस्ट्रिक्ट के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है, जहां आसपास जंगल और जंगली पशु-पक्षी भी देखने को मिल सकते हैं। अगर आप पर्वतारोही हैं तो यह जगह घूमने जरूर जाएं। मुंबई से माहुली फोर्ट 75 किलोमीटर दूर है। मानसून के समय लोग इन पहाड़ी एरिया को एक्सप्लोर करने जरूर जाते हैं, हालांकि, आपको पहाड़ चढ़ने का अनुभव कम है, तो सर्दियों के मौसम या फिर गर्मियों में भी जा सकती हैं। माहुली फोर्ट पहुंचने के लिए आपको करीब 8 किलोमीटर ट्रैक करना ऊपर जाना होगा। maharashtra,tracking places in maharashtra,maharashtra travel रायगढ़ किला

रायगढ़ ज़िले के महाड में पहाड़ी पर स्थित यह किला महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। रायगढ़ किला समुद्र की सतह से क़रीब 2700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसे छत्रपति शिवाजी महाराज ने बनवाया था और सन 1674 में इसे अपनी राजधानी घोषित किया था। ठंड के मौसम में यहां ट्रैकिंग का मज़ा दोगुना हो जाता है। हालांकि इस किले तक ट्रैकिंग और रोपवे के ज़रिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। maharashtra,tracking places in maharashtra,maharashtra travel तिकोना किला

तिकोना फोर्ट एक पहाड़ी फोर्ट है और यह मुंबई के पास प्रसिद्ध ट्रैकिंग जगहों में से एक है। 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह फोर्ट चारों ओर से त्रिकोणीय है। खास बात है कि जब इस फोर्ट को आप पावना डैम से देखेंगी तो यहां से आपको बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। पहाड़ों के बीच सुकून के पल बिताने के अलावा आपको कई ऐसे पेड़-पौधे भी देखने को मिलेंगे, जिसे देख आपका मन मंत्रमुग्ध हो जाएगा। यह फोर्ट मुंबई से 122 किलोमीटर दूर स्थित है। लोनावला से यह 24 किलोमीटर दूर है। यहां ट्रैकिंग करना बेहद आसान है, कुछ दूर तक लोग अपनी गाड़ी से जा सकते हैं। चार से साढ़े चार घंटे के अंदर ट्रैकिग कर लोग इस फोर्ट तक पहुंच सकते हैं। मानसून के समय यहां भीड़ अधिक देखने को मिलती है, हालांकि, यहां ट्रैकिंग करना आसान है, इसलिए लोग कभी भी आते-जाते रहते हैं। maharashtra,tracking places in maharashtra,maharashtra travel हरिहर किला

कसारा से 60 किलोमीटर दूर नासिक ज़िले में एक पहाड़ की चोटी पर स्थित हरिहर किला 170 मीटर की ऊंचाई पर बना है। इसे हर्षगढ़ किले के नाम से भी जाना जाता है। पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस किले की चढ़ाई 90 डिग्री सीधी है, जो ख़तरनाक होने के साथ-साथ रोमांचक भी है। इस ख़तरनाक और रोमांचकारी रास्ते को पार करने में 2 दिन का समय लगता है, लेकिन इसकी चढ़ाई करना हर किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि चढ़ाई के दौरान हर वक़्त सासें हलक में अटकी रहती हैं। maharashtra,tracking places in maharashtra,maharashtra travel अलंग किला

अलंग फोर्ट तक पहुंचने के लिए आपको काफी मुश्किल भरे रास्तों से गुजरकर जाना होगा। ये मुंबई क्षेत्र में सबसे कठिन ट्रैक में से एक है। 4,852 फीट की ऊंचाई पर स्थित अलंग फोर्ट प्राकृतिक नजारों से भरपूर है। यह एक विशाल पहाड़ पर स्थित है, जिसके टॉप पर गुफाएं है। तीन से चार दिन ट्रैक कर आप इस फोर्ट तक पहुंच सकते हैं। मुंबई से यह फोर्ट 140 किलोमीटर दूर है। यह पश्चिमी घाट पर्वत, नासिक की कलसुबाई श्रेणी में स्थित है। अप्रैल या फिर मई के महीने समय ट्रैकिंग के लिए बेस्ट माना जाता है, लेकिन सर्दियों के मौसम में भी आप यहां जा सकती हैं। maharashtra,tracking places in maharashtra,maharashtra travel कुलंग किला

कुलंग फोर्ट तक पहुंचने के लिए आपको पहाड़ के मुश्किल भरे रास्तों से गुजरना होगा। यहां ट्रैकिंग करना थोड़ा मुश्किल है। यह फोर्ट कलसुबाई रेंज के पास 4822 फीट की खतरनाक ऊंचाई पर स्थित है। ट्रैकिंग के दौरान आपको कई ऊबड़-खाबड़ इलाके से गुजरना होगा। हालांकि, एक बार ऊपर पहुंचने के बाद कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। मुंबई से यह फोर्ट करीब 155 किलोमीटर दूर है। वहीं ट्रैकिंग करने के लिए आपको कई घंटे लग सकते हैं। अगर आपको एडवेंचर और रोमांचक दृश्य देखने का शौक है, इस फोर्ट को घूमने का प्लान बना सकती हैं। maharashtra,tracking places in maharashtra,maharashtra travel कोरीगढ़ किला

पुणे ज़िले के लोनावला से क़रीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोरीगढ़ किला ट्रैकिंग के लिए काफ़ी मशहूर है। हालांकि दो रास्तों के ज़रिए इस किले की चोटी तक पहुंचा जा सकता है। इसकी चोटी पर कोराई देवी, भगवान शिव और विष्णु के मंदिर स्थित हैं। समुद्र सतह से 3,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस स्थल की चढ़ाई आसान होने के साथ-साथ रोमांचक भी है। इस स्थल की ख़ासियत यह है कि यहां आप किसी भी मौसम में ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका