Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण भारत की ये 4 जगहें कराएगी खूबसूरती से रूबरू, बनाए यहां घूमने का प्लान

आज इस कड़ी में हम आपको दक्षिण भारत के कुछ प्रमुख स्थानों की जानकारी देने जा रहे हैं जो घूमने के लिए बेहतरीन साबित होगी और सभी को पसंद आएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 May 2021 4:02:23

दक्षिण भारत की ये 4 जगहें कराएगी खूबसूरती से रूबरू, बनाए यहां घूमने का प्लान

इन गर्मियों के दिनों में सभी ऐसी जगहों पर घूमने जाना पसंद करते हैं जहां का वातावरण ठंडा हो और पाकृतिक सुंदरता अपनी खूबसूरती से सभी का मन मोह ले। ऐसे में दक्षिण भारत बेहतरीन स्थान बनता हैं जहां की खूबसूरती और खाना आपकी छुट्टियों को मजेदार बनाने का काम करेगा। आज इस कड़ी में हम आपको दक्षिण भारत के कुछ प्रमुख स्थानों की जानकारी देने जा रहे हैं जो घूमने के लिए बेहतरीन साबित होगी और सभी को पसंद आएगी।
tourist places,indian tourist places,south indian tourist places वागामोन

केरल में स्थित वागामोन एक हिल स्टेशन है, जो अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां आपको ऊंची-ऊंची पहाड़ी, मनमोहक आबोहवा के साथ ही शांत वातावरण भी मिल जाएगा। ये जगह समुद्र तल से 1100 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां गर्मियों में जाने का बिल्कुल सही समय है। यहां आप ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और रॉक क्लाइबिंग का भी आनंद ले सकते हैं। tourist places,indian tourist places,south indian tourist places कोडाईकनाल

कोडाईकनाल दक्षिण भारत की ऐसी जगह है, जहां कपल हनीमून के लिए पहुंचते हैं, क्योंकि ये काफी प्यारी जगह है। यही नहीं, ये जगह अकेले या फिर दोस्तों संग घूमने के लिए भी बिल्कुल सही जगह है। यहां की सुंदरता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आप सुंदरता के बीच समय गुजार सकते हैं और साथ में कई एक्टिविटी भी कर सकते हैं। tourist places,indian tourist places,south indian tourist places गोकर्ण

कर्नाटक के गोकर्ण जाना भी आपके लिए काफी सही हो सकता है। अगर आप बीच पर समय गुजारना चाहते हैं, और यहां मजे करना चाहते हैं तो आपके लिए ये जगह काफी सही है। यहां आपको ऐतिहासिक मंदिरों के साथ ही काफी अच्छे बीच मिल जाएंगे। वहीं, यहां आप वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं, और यहां आप महाबलेश्वर जैसे पवित्र स्थलों पर जा सकते हैं। tourist places,indian tourist places,south indian tourist places पुडुचेरी

आप पुडुचेरी घूमने जा सकते हैं। यहां आपको सुंदर और मन को मोह लेने वाले बीच, मंदिर, ऑरोविले आश्रम और अच्छे कैफेज मिल जाएंगे। यहां के आश्रम में आप तमिल और फ्रेंच की संस्कृति का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही यहां का जिंजी फोर्ट भी घूमने का लिहाज से काफी सही है, और कांचीपुरम चिदबंरम के मंदिर भी आप जा सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका