न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा जा रहे हैं तो जरूर लें यहां के इन 8 प्रसिद्द व्यंजनों का स्वाद

जब भी कभी आगरा का नाम आता हैं तो मन में ताजमहल की फिल्म बन जाती हैं और वहां घूमने जाने का मन होने लगता है। सात अजूबों में से एक ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है, जो पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है जहां देशी और विदेशी दोनों पर्यटक पहुंचते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 7:58:43

आगरा जा रहे हैं तो जरूर लें यहां के इन 8 प्रसिद्द व्यंजनों का स्वाद

जब भी कभी आगरा का नाम आता हैं तो मन में ताजमहल की फिल्म बन जाती हैं और वहां घूमने जाने का मन होने लगता है। सात अजूबों में से एक ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है, जो पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है जहां देशी और विदेशी दोनों पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन जब भी कभी घूमने की बात आती हैं तो उस जगह के खानपान की चर्चा भी की जाती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं आगरा के प्रसिद्द व्यंजनों की जिनके बारे में जानकर ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। तो आइये जानते हैं आगरा के इन प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में...

food,best street food in agra,agra travel,holidays in agra,agra travel,taj mahal

डालमोथ

अगर आपको मीठा खाना ज्यादा पसंद नहीं है और कुछ मसालेदार या तीखा खाना पसंद करते हैं, तो आपको आगरा के डालमोथ ट्राई करने चाहिए। ठंड में इस स्नैक को सबसे ज्यादा चाय के साथ खाया जाता है। यह मेवा, मसाले और तली हुई दाल का मिश्रण है। इसे बियर या व्हिस्की के साथ नाश्ते के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप डालमोथ को घर के लिए भी पैक करवाकर ले जा सकते हैं।

food,best street food in agra,agra travel,holidays in agra,agra travel,taj mahal

बेड़ई और आलू की सब्जी

मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल की खूबसूरती दुनिया को अपनी ओर खींचती है तो यहां के जायकेदार व्यंजनों की खूशबू से लोगों का जी ललचा जाता है। आपने पूड़ी-कचौड़ी हर जगह खाई होंगी लेकिन आगरा में मिलने वाली बेड़ई और आलू की सब्जी से सुबह जायकेदार हो जाती है। इसका स्वाद बहुत ही लुभावना होता है। बेड़ई-मटर कचौड़ी से सुबह जायेकदार है तो शाम भी कम स्वादिष्ट नहीं है। दोपहर बाद दिन ढलने के साथ शहर के तमाम इलाकों में स्ट्रीट फूड की दुकानें सजने लगती हैं। यहां शाम के समय आपको हर थोड़ी दूरी पर चाट की वैराइटी मिल जाएगी। हालांकि वक्त के साथ अब यहां साउथ और चाइनीज फूड का भी तड़का लगने लगा है। आगरा पेठा और दालमोठ के लिए फेमस है तो यहां जलेबी और मूंग का हलवा भी लोग पंसद करते हैं।

food,best street food in agra,agra travel,holidays in agra,agra travel,taj mahal

पराठा

आगरा के पराठों को गेहूँ से बनाया जाता है जिसमें कद्दूकस किए हुए आलू, कद्दूकस की हुई फूलगोभी से लेकर गाजर आदि की स्टफिंग होती है। पराठों को सबसे ज्यादा नाश्ते में खाया जाता है। आगरा अपने मुगलई व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है, और जिसमें आपको काई वेरायटी देखने को मिल जाएगी। आगरा के पराठों को लोग बड़े चाव से खाते हैं। इस व्यंजन को चटनी के साथ गरमागरम परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

food,best street food in agra,agra travel,holidays in agra,agra travel,taj mahal

पेठा

आगरा का पेठा दुनियाभर में मशहूर है। यहां का कई फ्लेवर का पेठा मिलता है। पेठा गुलाब लड्डू, कंचा पेठा, केसर अंगूरी पेठा, केसर पेठा, ड्राय चेरी पेठा, लाल पेठा, कोकोनट पेठा, पान पेठा, रसभरी पेठा, सैंडविच पेठा, चॉकलेट पेठा, पनीर पेठा और चेरी मैंगो पेठा। यहां से कई देशों में पेठा एक्सपोर्ट भी किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप आगरा आए हैं और यहां का पेठा नहीं खाया तो शायद आपकी आगरा यात्रा अधूरी है।

food,best street food in agra,agra travel,holidays in agra,agra travel,taj mahal

शौरमा

लोगों के बीच में शौरमा इतना लोकप्रिय हुआ है कि अब आपको ये लगभग हर शहर में देखने को मिल जाएगा, लेकिन आगरा में इसको खाने की ख़ुशी ही अलग है। हरे और सफेद पुदीने की चटनी के साथ परोसा गया यह चिकन भरा रोल निश्चित रूप से आपको एक और रोल लेने के लिए मजबूर कर सकता है। इसका गाढ़ी मेयोनेज़ कोट रोल के टेस्ट और और बढ़ा देती है। लोग इसको खाने के बाद उंगलियां चाटने को मजबूर हो जाते हैं।

food,best street food in agra,agra travel,holidays in agra,agra travel,taj mahal

झाग

ताजनगरी की स्पेशल लोकल डिश जो आपको कहीं और नहीं मिलेगी, ना ही आपने सुनी होगी वो है झाग। यह डिश दूध से बनी होती है और झाग की ही तरह दिखती है। इस झाग को मिट्टी के कुल्हड़ में पीने का मजा ही कुछ और है। अगर आपको आगरा घूमते हुए ये झाग पीने का मौका मिले तो गलती से भी मिस मत करना।

food,best street food in agra,agra travel,holidays in agra,agra travel,taj mahal

भल्ला

टेस्टी भल्ले को आमतौर पर आलू टिक्की के रूप में जाना जाता है और आम तौर पर इसे, मीठी और मसालेदार चटनी के साथ या छोले की सब्जी के साथ परोसा जाता है। आलू की टिक्की गोल आकार की होती है जिसे तेल में गर्म करके सर्व किया जाता है। आगरा में सबसे अच्छे स्ट्रीट फूड में से एक, भल्ला आत्मा को संतुष्ट कर देता है। अगर आप इस टेस्टी स्ट्रीट फूड को टेस्ट करना चाहते हैं, तो आप यहां के सदर बाजार में चाट वाली गली में जाकर खा सकते हैं।

food,best street food in agra,agra travel,holidays in agra,agra travel,taj mahal

जलेबियां

आगरा की गर्मा गर्म जलेबियां खाना कौन पसंद नहीं करेगा। हॉट और क्रिस्पी जलेबियों को खाने का मजा ही कुछ और है। आगरा में आपको हर गली में बेहतरीन और सबसे स्वादिष्ट जलेबी मिल जाएगी। यह एक किण्वित घोल से तैयार किया जाता है जिसे चीनी से बनी चाशनी में डुबोया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!